Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

हर ब्लॉक में चलेगी एंबुलेंस, कुंभ से पहले गांवों के चौक-चौराहे होंगे, बोर्ड बैठक में बड़े फैसले

November 6, 2026

चार युवतियों ने की विवाहिता के साथ मारपीट, वायरल हुआ वीडियो, कार्रवाई की तैयारी

November 6, 2026

कुंभ कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, जरूरत पड़ने पर रात में भी होगा निर्माण – नंदन कुमार

November 4, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»पिंक वेंडिंग जोन जल्द होगा तैयार, नगर आयुक्त ने अधिकारियों को दिए काम में तेजी लाने के निर्देश
हरिद्वार

पिंक वेंडिंग जोन जल्द होगा तैयार, नगर आयुक्त ने अधिकारियों को दिए काम में तेजी लाने के निर्देश

News DeskBy News DeskOctober 28, 2026Updated:October 28, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। रोड़ीबेलवाला में बन रहे पिंक वेंडिंग जोन को जल्द तैयार करने के लिए नगर निगम ने कवायद तेज कर दी है। बुधवार को नगर आयुक्त नंदन कुमार ने वेंडिंग जोन का निरीक्षण कर निर्माण एवं अन्य व्यवस्थाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि वेंडर्स को जल्द व्यवस्थित और सुविधाजनक स्थान उपलब्ध कराया जा सके।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने वेंडर्स से बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने। वेंडर्स ने अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया, जिस पर नगर आयुक्त ने आवश्यक कार्रवाई कर समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेंडिंग जोन में वेंडर्स की जरूरतों के अनुसार आवश्यक सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर विकसित की जाएं।

नगर आयुक्त ने वेंडर्स से क्षेत्र में साफ-सफाई बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सभी अपने प्रतिष्ठानों के आसपास स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें और नगर निगम के स्वच्छता अभियान में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि वेंडिंग जोन को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य वेंडर्स को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही व्यावसायिक गतिविधियों को व्यवस्थित करना और क्षेत्र में स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करना है। इसके लिए अधिकारियों और वेंडर्स के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है।

निरीक्षण के दौरान उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, सफाई निरीक्षक अनिल कुमार, आकाश कुमार और शिव सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

हर ब्लॉक में चलेगी एंबुलेंस, कुंभ से पहले गांवों के चौक-चौराहे होंगे, बोर्ड बैठक में बड़े फैसले

November 6, 2026

कुंभ कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, जरूरत पड़ने पर रात में भी होगा निर्माण – नंदन कुमार

November 4, 2026

कुंभ में तीसरी आंख से होगी हरिद्वार की निगरानी, ICCC सेंटर से जुड़ेगा पूरा शहर

November 3, 2026

आइरिश ब्रिज से बैरागी कैंप तक चलाया स्वच्छता अभियान, 80 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

November 2, 2026

दीपावली पर रोशनी से जगमगाएगी धर्मनगरी, नगर आयुक्त ने देर रात लिया का जायजा

November 2, 2026

छठ महापर्व से पहले छठ मैया पार्क की सड़क का निर्माण शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

November 1, 2026

शिवालिक नगर में दिवाली मिलन समारोह, भजन संध्या में हजारों लोग शामिल, कलाकारों का सम्मान

October 26, 2026

6 दिन वेंटिलेटर पर रहा नवजात, मौत को मात देकर लौटा स्वस्थ, NPPL के चिकित्सकों ने बचाई जान

October 25, 2026

रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

October 24, 2026
इन्हें भी पढ़े-

कांवड़ से पहले मिलावटखोर सक्रिय, डेयरी पर छापेमारी, मिलावटी पनीर गड्ढा खोदकर दबाया

अपराध July 27, 2026

गीता जोशी । हरिद्वार। कांवड़ मेला शुरू होने से पहले मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं।…

This Wellness Center Uses Ketamine for Mental Health

January 14, 2021

श्यामपुर पुलिस ने जंगल में जुआ खेलते सात जुआरियों को दबोचा, ₹49,200 नगदी और ताश के पत्ते बरामद

September 9, 2025

BNI के इनोज़ेस्ट 24 का समापन, स्पीकर सोनू शर्मा ने बांधा समां

September 7, 2024
अन्य खबरें

हर ब्लॉक में चलेगी एंबुलेंस, कुंभ से पहले गांवों के चौक-चौराहे होंगे, बोर्ड बैठक में बड़े फैसले

November 6, 2026

चार युवतियों ने की विवाहिता के साथ मारपीट, वायरल हुआ वीडियो, कार्रवाई की तैयारी

November 6, 2026

कुंभ कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, जरूरत पड़ने पर रात में भी होगा निर्माण – नंदन कुमार

November 4, 2026

होटल अलकनंदा को लेकर धरना, सरकारी संपत्तियों का दुरूपयोग कर रही भाजपा सरकार – रमणीक सिंह

November 4, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,390 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202413,055 Views

युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, रुड़की में बोले मुख्यमंत्री धामी

June 28, 20269,543 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.