Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

शिवालिक नगर में दिवाली मिलन समारोह, भजन संध्या में हजारों लोग शामिल, कलाकारों का सम्मान

October 26, 2026

6 दिन वेंटिलेटर पर रहा नवजात, मौत को मात देकर लौटा स्वस्थ, NPPL के चिकित्सकों ने बचाई जान

October 25, 2026

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी लोजपा, प्रदेश प्रभारी ने हरिद्वार में दिया बयान

October 24, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»शिवालिक नगर में दिवाली मिलन समारोह, भजन संध्या में हजारों लोग शामिल, कलाकारों का सम्मान
हरिद्वार

शिवालिक नगर में दिवाली मिलन समारोह, भजन संध्या में हजारों लोग शामिल, कलाकारों का सम्मान

News DeskBy News DeskOctober 26, 2026Updated:October 26, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। शिवालिक नगर में दीपावली मिलन एवं श्री रामलीला कलाकार सम्मान समारोह हर्षोल्लास और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए। समारोह में क्षेत्र की विभिन्न रामलीला समितियों के मंचीय कलाकारों और आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सहयोगियों को सम्मानित किया गया। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भजन संध्या ने समारोह को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का अभिन्न अंग है। भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, त्याग, सत्य और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। रामलीला के कलाकार अपने अभिनय के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि कलाकारों और रामलीला समितियों का सम्मान करना हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान है। दीपावली मिलन जैसे आयोजन समाज में प्रेम, सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं।

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने राजीव शर्मा की पहल की सराहना करते हुए कहा कि रामलीला कलाकारों को सम्मानित करना और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाना प्रशंसनीय है। ऐसे आयोजन कलाकारों का उत्साह बढ़ाने के साथ ही समाज को अपनी संस्कृति से जोड़ने का काम करते हैं।

विद्या भारती उत्तराखंड के संगठन मंत्री सुनील ने कहा कि भारतीय संस्कृति में शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जित करना नहीं, बल्कि संस्कार और चरित्र निर्माण भी है। भगवान श्रीराम का जीवन आदर्श आचरण और कर्तव्यपालन की प्रेरणा देता है। वहीं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक राकेश ने कहा कि भारतीय संस्कृति के जीवन मूल्यों और सामाजिक समरसता को मजबूत करने में रामलीला जैसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है
।

भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने भी नगर पालिका अध्यक्ष के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने के साथ कलाकारों का मनोबल बढ़ाते हैं और समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाते हैं। कार्यक्रम में करुणा चौहान और उनकी टीम ने भजनों की प्रस्तुति दी। समारोह में क्षेत्र की विभिन्न रामलीला समितियों के कलाकारों और आयोजन में सहयोग देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

6 दिन वेंटिलेटर पर रहा नवजात, मौत को मात देकर लौटा स्वस्थ, NPPL के चिकित्सकों ने बचाई जान

October 25, 2026

रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

October 24, 2026

हरिद्वार के डॉक्टरों ने किया कमाल, गंभीर हालत में पहुंची गर्भवती महिला और नवजात की बचाई जान

October 20, 2026

दौरे पड़ने से गर्भवती की हालत बिगड़ी, वेंटीलेटर पर रखा, फिर कराया सुरक्षित प्रसव

October 19, 2026

हरिद्वार में आरएसएस का भव्य पथ संचलन, पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

October 18, 2026

धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत, मैदान में उतरेगा भाजयुमो

October 16, 2026

एनयूजे (आई) हरिद्वार की कमान देवेंद्र शर्मा को, जोगेंद्र मावी बने महामंत्री

October 14, 2026

भेल के संविदा श्रमिक के पुत्र ने नीट क्वालीफाई किया, बड़े कॉलेज में मिला दाखिला

October 13, 2026

रवासन नदी पर लोहा पुल निर्माण का शासनादेश जारी, विधायक अनुपमा रावत ने बताया जनता के संघर्ष और एकजुटता की जीत

October 12, 2026
इन्हें भी पढ़े-

लोगों में गुलदार की दहशत, शेर की वीडियो को गुलदार समझकर कर दिया वायरल

उत्तराखंड July 10, 2024

हरिद्वार – हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में इन दिनों गुलदार की दहशत बनी हुई है।…

चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, आरोपियों की जल्द होगी गिरफ्तारी, ग्रामीण मौत मामला

July 3, 2024

60 छात्राओं को मिले निःशुल्क बैग और कॉपियां, ईजा फाउंडेशन व स्पर्श गंगा के सहयोग से कार्यक्रम

May 11, 2025

चारधाम यात्रा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, मोबाइल टेस्टिंग लैब मौके पर होगी जांच, सैंपल फेल होने पर दर्ज कराया जाएगा मुकदमा 

April 10, 2026
अन्य खबरें

शिवालिक नगर में दिवाली मिलन समारोह, भजन संध्या में हजारों लोग शामिल, कलाकारों का सम्मान

October 26, 2026

6 दिन वेंटिलेटर पर रहा नवजात, मौत को मात देकर लौटा स्वस्थ, NPPL के चिकित्सकों ने बचाई जान

October 25, 2026

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी लोजपा, प्रदेश प्रभारी ने हरिद्वार में दिया बयान

October 24, 2026

रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

October 24, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,388 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202413,052 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,343 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.