लक्सर, हरिद्वार, 22 सितंबर। बरसात के चलते लगातार वन्यजीव आबादी में घुस रहे हैं। लक्सर क्षेत्र के खेड़ी कला गांव में रविवार देर रात एक विशालकाय मगरमच्छ अचानक एक ग्रामीण के घर में घुस आया। अचानक घर में घुसे मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए और पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। Magarmach
सभी सदस्य घर छोड़कर बाहर आ गए। मगरमच्छ को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस बीच इसकी सूचना वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वनकर्मी गुरजंट सिंह समेत वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे पकड़कर सुरक्षित गंगा नदी में छोड़ा गया। गनीमत रही कि मगरमच्छ के घर में घुसने की इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।Magarmach

रेंज अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम गांव में पहुंची और मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित गंगा नदी में छोड़ा गया है। बताया कि लगातार बारिश के कारण नदी नालों और तालाबों में जलस्तर बढ़ने के कारण मगरमच्छ और अन्य जीव आबादी वाले क्षेत्रों में भटक जाते हैं।

उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे हालात में घबराएं नहीं और तुरंत वन विभाग को सूचित करें, ताकि जीवो को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।
Magarmach

