हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी ट्रांसफर आदेश के बाद जनपद हरिद्वार में तैनात 13 इंस्पेक्टरों को नई तैनाती के लिए रवाना किया गया। रिलीव होने से पूर्व सोमवार को एसएसपी नवनीत सिंह डोबाल की ओर से कैंप कार्यालय में स्थानांतरित निरीक्षकों के लिए विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानांतरित इंस्पेक्टरों को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विदाई कार्यक्रम में एसएसपी नवनीत सिंह डोबाल समेत जनपद के विभिन्न पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। एसएसपी ने कहा कि पुलिस सेवा में स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया है। अधिकारियों ने हरिद्वार में अपने कार्यकाल के दौरान जो जिम्मेदारियां निभाईं, उनके लिए शुभकामनाएं देते हुए नई तैनाती में भी बेहतर कार्य करने की उम्मीद जताई।
ट्रांसफर के बाद निरीक्षक राम किशोर सकलानी को हरिद्वार से रुद्रप्रयाग, नरेंद्र सिंह बिष्ट को चमोली, मनीष उपाध्याय को टिहरी और मनोहर सिंह को देहरादून भेजा गया है। वहीं दिग्पाल कोहली और देवेंद्र सिंह रावत को उत्तरकाशी, जबकि शांति कुमार, कमल मोहन सिंह और कुंदन सिंह राणा को देहरादून स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा निरीक्षक गोविंद कुमार की नई तैनाती रुद्रप्रयाग, वीरेंद्र चंद्र रमोला की देहरादून, प्रदीप बिष्ट की टिहरी और जहांगीर अली की उत्तरकाशी में हुई है। सभी निरीक्षकों को रिलीव किए जाने से पहले पुलिस अधिकारियों और सहकर्मियों ने शुभकामनाएं दीं। विदाई के दौरान स्थानांतरित निरीक्षकों ने भी पुलिस अधिकारियों का आभार जताते हुए नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाने की बात कही।
ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार
1-निरीक्षक राम किशोर सकलानी – हरिद्वार से रुद्रप्रयाग
2- निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट- हरिद्वार से चमोली
3- निरीक्षक मनीष उपाध्याय- हरिद्वार से टिहरी
4- निरीक्षक मनोहर सिंह – हरिद्वार से देहरादून
5- निरीक्षक दिग्पाल कोहली- हरिद्वार से उत्तरकाशी
6- निरीक्षक शान्ति कुमार- हरिद्वार से देहरादून
7- निरीक्षक कमल मोहन सिंह -हरिद्वार से देहरादून
8- निरीक्षक गोविन्द कुमार – हरिद्वार से रुद्रप्रयाग
9- निरीक्षक देवेन्द्र सिंह रावत- हरिद्वार से उत्तरकाशी
10- निरीक्षक विरेन्द्र चन्द्र रमोला- हरिद्वार से देहरादून
11- निरीक्षक प्रदीप बिष्ट – हरिद्वार से टिहरी
12- निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा- हरिद्वार से देहरादून
13- निरीक्षक जहांगीर अली- हरिद्वार से उत्तरकाशी

