Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

October 8, 2026

सीएम धामी ने कांग्रेस को याद दिलाए पुराने दिन, बोले – खिसक रही है कांग्रेस के पैरों की जमीन

October 8, 2026

अच्छी पहल: अब दूरदराज की गर्भवतियों को मिलेगा बेहतर इलाज, जिला अस्पताल में विशेषज्ञों की निगरानी में होगा इलाज

October 8, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»उत्तराखंड»नई योजना: योग और आध्यात्म की राजधानी बनेगा हरिद्वार, आश्रम धर्मशालाओं का होगा कायाकल्प
उत्तराखंड

नई योजना: योग और आध्यात्म की राजधानी बनेगा हरिद्वार, आश्रम धर्मशालाओं का होगा कायाकल्प

News DeskBy News DeskSeptember 26, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, 26 सितंबर। हरिद्वार को अन्तर्राष्ट्रीय योग राजधानी और अध्यात्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए ऋषिकुल में जल्द ही मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान की स्थापना होगी। यहां ज्योतिष, आयुर्वेद, योग, ध्यान और अध्यात्म का अध्ययन व शोध कराया जाएगा। इसके साथ ही शहर की प्राचीन धर्मशालाओं और आश्रमों को हैरिटेज वॉक के रूप में विकसित किया जाएगा। इस संबंध में शुक्रवार शाम को एचआरडीए सभागार में पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें योजना के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। ऋषिकुल मैदान में स्थायी मंच और मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा स्थापित करने की बात भी कही गई। पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने अधिकारियों को जनपद हरिद्वार में स्थित प्राचीन धर्मशालाओं, आश्रम को हैरिटेज वॉक के रूप में विकसित किये जाने के निर्देश दिए। हैरिटेज धर्मशालाओं को चिन्हित करने और उनके संचालकों के साथ बैठक कर रूपरेखा तैयार करने को कहा। उन्होंने बताया कि प्राचीन धर्मशालाओं को हैरिटेज वॉक के रूप में विकसित करने के लिए उनका रिनोवेशन किया जायेगा। जिसमे विदेशी पर्यटकों के हैरिटेज वॉक किये जाने की व्यवस्था की जायेगी। हरिद्वार में अवस्थापना का विकास, गंगा तटवर्ती क्षेत्रों में स्वच्छता, योग महोत्सवों, अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का वार्षिक आयोजन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। ऋषिकुल मैदान में मदन मोहन मालवीय की मूर्ति स्थापित की जाएगी। साथ ही उन्होंने हरिद्वार को योग, ध्यान और आध्यात्मिक कल्याण एवं वैश्विक केंद्र के रूप में ब्रांडिंग एवं विपणन करने, प्रमुख मंदिरों और विरासत स्थलों के भ्रमण के लिए सिटी हैरिटेज बस सेवा का शुभारंभ करने, आयुष विभाग के सहयोग से 20 शहरी युवा योग क्लबों की स्थापना किये जाने हेतु योजना की रूपरेखा तैयार कर ठोस कार्ययोजना तैयार किये जाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अशुल सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, मुख्य नगर आयुक्त नन्दन कुमार, एचआरडीए के सचिव मनीष सिंह, आयुष विभाग के नोडल डॉ० एच० वशिष्ठ, सहायक निदेशक संस्कृत शिक्षा वाजश्रवा आर्य, परिसर निदेशक ऋषिकुल परिसर डॉ० निदेश चन्द्र सिंह, उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय से डॉ० अरविन्द नारायण, दीपक खण्डूडी उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद देहरादून, उप निदेशक पर्यटन अमित लोहनी और जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुशील नौटियाल आदि अधिकारी उपस्थित रहे

धर्मशालाएं और आश्रम बनेंगे हैरिटेज वॉक का हिस्सा

योग और आध्यात्म को बढ़ावा देने के साथ ही हरिद्वार के प्राचीन आश्रम और धर्मशालाएं भी आध्यात्मिक पर्यटन का नया आकर्षण बनेंगी। पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने बैठक में निर्देश दिए कि शहर में स्थित इन पुरानी धर्मशालाओं को चिन्हित कर उनके संचालकों से बैठक की जाए और उन्हें हैरिटेज वॉक के रूप में बताया जाए। आश्रम और धर्मशालाओं का रिनोवेशन किया जाएगा ताकि विदेशी देशी पर्यटकों को यहां की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक धरोहर का ज्ञान मिल सके। योजना के तहत हैरिटेज वॉक में विशेष रूट तैयार किया जाएगा, जिसमें पर्यटक प्राचीन धर्मशालाओं, आश्रमों और गंगा तटवर्ती क्षेत्रों का भ्रमण कर सकेंगे। इस पहल से न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। हरिद्वार की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान देने का लक्ष्य रखा गया है। यह प्रयास हरिद्वार को एक हेरिटेज सिटी के रूप में स्थापित करने की दिशा में अहम कदम साबित होगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

अच्छी पहल: अब दूरदराज की गर्भवतियों को मिलेगा बेहतर इलाज, जिला अस्पताल में विशेषज्ञों की निगरानी में होगा इलाज

October 8, 2026

कुंभ के लिए क्वार्टर खाली कराने के आदेश से जल संस्थान कर्मचारियों में रोष, लिखा पत्र

October 7, 2026

कुंभ की तैयारियों में तेजी, नगर आयुक्त ने निर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण

October 6, 2026

सुराज सेवादल ने HRDA के खिलाफ खोला मोर्चा, गरीबों को परेशान करने का आरोप, अधिकारियों की तैनाती पर सवाल

October 5, 2026

खेल महाकुंभ के तहत हरिद्वार जिला नेटबॉल चयन ट्रायल आयोजित, 80 से 90 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

October 5, 2026

हरिद्वार मुख्यालय पर जनसुनवाई में पहुंचीं 88 शिकायतें, सीडीओ ने 45 का मौके पर निस्तारण किया

October 5, 2026

15 अक्टूबर तक हरिद्वार की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, धरातल पर उतरे डीएम, दिए सख्त निर्देश

October 5, 2026

हरिद्वार में 22वीं डिस्ट्रिक्ट यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह

October 4, 2026

वार्षिक सम्मेलन:सामाजिक व राजनीतिक विकास के लिए एक मंच पर आया कश्यप समाज

October 2, 2026
इन्हें भी पढ़े-

श्रीगुरू मोती महंत सेवा आश्रम का वार्षिकोत्सव: हरिद्वार में किन्नर अखाड़े ने निकाली गई भव्य शोभायात्रा

हरिद्वार June 5, 2025

हरिद्वार। गंगा दशहरे के अवसर पर उत्तरी हरिद्वार स्थित श्री गुरु मोती महंत सेवा आश्रम…

रुड़की के नेहरू स्टेडियम में आग लगने से मची अफरा तफरी, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

December 13, 2024

मंगोलपुरा में रात्रि चौपाल, अधिकारियों और विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, 59 शिकायतें दर्ज

June 11, 2026

लेखपाल के साथ मारपीट के आरोपी प्रधान और उसके सहयोगियों की कुर्की के नोटिस, पुलिस ने कराई मुनादी

July 17, 2024
अन्य खबरें

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

October 8, 2026

सीएम धामी ने कांग्रेस को याद दिलाए पुराने दिन, बोले – खिसक रही है कांग्रेस के पैरों की जमीन

October 8, 2026

अच्छी पहल: अब दूरदराज की गर्भवतियों को मिलेगा बेहतर इलाज, जिला अस्पताल में विशेषज्ञों की निगरानी में होगा इलाज

October 8, 2026

कुमारी शैलजा की यात्रा शुरू होते ही कांग्रेस नेताओं और समर्थकों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

October 8, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.