Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

अमन बनकर युवती से दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव, शाहरुख गिरफ्तार

September 27, 2026

कार्रवाई:अव्यवस्था मिलने पर सार्वजनिक शौचालय सील, शुल्क कराया वापस

September 27, 2026

हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, बाइक मैकेनिक हत्याकांड में थे शामिल

September 26, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»दिल्ली बम धमाके के बाद हरकी पैड़ी की सुरक्षा बढ़ाई, पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके हैं आतंकी
हरिद्वार

दिल्ली बम धमाके के बाद हरकी पैड़ी की सुरक्षा बढ़ाई, पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके हैं आतंकी

News DeskBy News DeskNovember 10, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। दिल्ली में लाल किले के पास कार में हुए जोरदार धमाके में आठ लोगों की मौत के बाद पूरे उत्तराखंड में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। धार्मिक और पर्यटक दृष्टि से संवेदनशील हरिद्वार में पुलिस ने चौकसी और बढ़ा दी है। सोमवार देर रात से ही पुलिस टीमों ने शहर से देहात तक सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, हरकी पैड़ी क्षेत्र, बाजारों, होटलों और धर्मशालाओं में पुलिस की चहल-पहल बढ़ गई है।सीमावर्ती इलाकों में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। नारसन बॉर्डर, चिड़ियापुर बैरियर, श्यामपुर और रायवाला चेकपोस्ट पर आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही है। देर रात तक पुलिस कर्मी बसों और ट्रेनों की तलाशी लेते रहे। जीआरपी, आरपीएफ, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉयड की टीमों ने रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे का कोना-कोना खंगाला। हरकी पैड़ी क्षेत्र, पार्किंग, होटल गलियों और घाटों के आसपास भी पुलिस ने गश्त तेज कर दी है। शहर के प्रमुख चौराहों और बाजारों में भी सीसीटीवी कैमरों से निगरानी बढ़ा दी गई है। कंट्रोल रूम से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि का तुरंत पता लगाया जा सके।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में सघन जांच अभियान जारी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की घटना के मद्देनज़र जिले में सुरक्षा के इंतज़ाम और मजबूत किए गए हैं। खुफिया विभाग को भी सक्रिय किया गया है और स्थानीय नेटवर्क को सतर्क रहने को कहा गया है।

दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके के बाद हरिद्वार में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खासकर हरिद्वार रेलवे स्टेशन, हरकी पैड़ी और बस अड्डे के पास पुलिस सघन चेकिंग अभियान चला रही है। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी, आरपीएफ, डॉग स्क्वायड और बीडीएस की टीमें लगातार चेकिंग करती नजर आई। देर रात को ही हाई अलर्ट जारी किए गया। सभी सुरक्षा एजेंसियों ने कमान संभालते हुए रेलवे स्टेशन परिसर और प्लेटफार्म पर चेकिंग अभियान चलाया। रेलवे स्टेशन के आसपास घूमने वाले लोगों की जांच की गई। ट्रेनों और स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की चेकिंग के साथ ही उनके सामान भी चेक किए गए। गौर है कि पूर्व में कई बार ऐसे धमकी भरे पत्र रेलवे स्टेशन को मिल चुके हैं जिनमें पूरे रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी गई थी। हालांकि आज तक ये धमकियां न तो साबित हुई और न ही कोई अप्रिय घटना घटी है। धमाकों की सूचना मिलते ही सभी सुरक्षा एजेंसियों अलर्ट हो गई। खासकर बॉर्डर पर खास सतर्कता बरती गई।

हरिद्वार जनपद उत्तर प्रदेश के तीन जिलों की सीमाओं से जुड़ा हुआ है। नारसन और पुरकाजी बॉर्डर पर मुजफ्फरनगर, भगवानपुर बॉर्डर पर सहारनपुर और चिड़ियापुर बॉर्डर पर बिजनौर जिले की सीमाएं जुड़ी हुई हैं। सभी बॉर्डर पर पुलिसकर्मी तैनात दिखाई दिए। सभी यात्री वाहनों की गहना से चेकिंग की गई। उनके समानों को जांच परखने के बाद ही जनपद की सीमा में प्रवेश की अनुमति दी गई। इसके साथ ही बॉर्डर पर संदिग्धों पर भी नजर रखी गई। कुल मिलाकर हरिद्वार पुलिस बोर्डर पर पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दी।

धमाकों की सूचना मिलते ही हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पूरे जनपद में अलर्ट जारी किए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, हरकी पैड़ी और सभी बॉर्डर पर पुलिस अलर्ट हो गई। इतना ही नहीं एसएसपी खुद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए धरातल पर नजर आए। उन्होंने बस स्टैंड और अन्य क्षेत्रों में जाकर अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि हरिद्वार पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है और चप्पे चप्पे पर नजर रखी जा रही है। सभी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने के साथ ही संदेनशील जगहों पर चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।हरिद्वार जनपद में पूर्व में कई आतंकी गिरफ्तार किए जा चुके है। यहां कुंभ, अर्द्धकुंभ जैसे बड़े आयोजन होते हैं। यहां बॉम्ब ब्लास्ट की धमकी भरे पत्र कई बार मिल चुके है।

वर्ष 2016 के अर्द्धकुंभ मेले के दौरान रुड़की क्षेत्र से आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुकें है। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने चारों को गिरफ्तार कर पुख्ता सबूत भी जुटाए थे। उस समय जांच में सामने आया था कि हरिद्वार अर्द्धकुंभ में ट्रेन को उड़ाने की साजिश इन आतंकियों ने रची थी। चारों आरोपी कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की ट्रेन को उड़ाने के लिए बम तैयार कर रहे थे। इसके लिए माचिस की तीली से निकलने वाले बारूद को भी एकत्रित कर रहे थे। 65 किलोग्राम बारूद इन चारों आतंकियों ने एकत्रित किया था। आरोपी ट्रेन गुजरने के समय बम धमाके की प्रैक्टिस करते थे। इसके साथ ही करीब एक साल पहले लक्सर के दौसनी गांव से भी एक संदिग्ध टेलर मास्टर को गिरफ्तार किया गया था जिस पर पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों के लिए काम करने का आरोप था। कुल मिलाकर हरिद्वार एक संवेदनशील जिला है जो आतंकी गतिविधियों के कारण चर्चा में रहा है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

कार्रवाई:अव्यवस्था मिलने पर सार्वजनिक शौचालय सील, शुल्क कराया वापस

September 27, 2026

गंगा घाटों पर मूर्ति विसर्जन रोकने को मुस्तैद रही निगम की टीमें, देर रात भी लोगों को विसर्जन से रोका

September 25, 2026

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

प्रेस क्लब हरिद्वार में सोलर प्लांट शुरू, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया

September 23, 2026

कुंभ की तैयारी, रोड़ी बेलवाला में चला बुलडोजर, 50 से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त

September 23, 2026

29 साल से नहीं मिला 100 कमरों का किराया, 20 करोड़ होने का दावा, कमलदास कुटिया का मामला, सीएम से लगाई गुहार

September 23, 2026

सतपाल महाराज के जन्मदिन जुटी लाखों लोगों की भीड़, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

September 21, 2026

भगवान श्री श्रीचंद्र के विचार आज भी प्रासंगिक, आदर्शों को आगे बढ़ा रहे संत – करौली शंकर महाराज

September 19, 2026

रवासन नदी पर पुल की मांग को लेकर सातवें दिन भी धरने पर डटे ग्रामीण

September 18, 2026
इन्हें भी पढ़े-

हरिद्वार में सुबह अवैध मजार पर चला बुलडोजर, एसडीम अजयवीर सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई

उत्तराखंड April 6, 2025

हरिद्वार। हरिद्वार में अवैध मजारों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। रविवार को…

ट्रैक्टर ट्रॉली में कूड़ा ढके बिना ले जाने पर निगम कर्मचारी को नोटिस, सभी चालकों को दिए सख्त निर्देश

July 4, 2026

आठ दिवसीय आर्यवीर दल आवासीय शिविर का समापन, बच्चों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, मेयर रहीं मुख्य अतिथि

June 8, 2025

हरिद्वार रिक्शा चालक हत्याकांड खुलासा: पत्नी ने ही कराई पति की हत्या, पुलिस ने पत्नी और प्रेमी को किया गिरफ्तार

July 17, 2025
अन्य खबरें

अमन बनकर युवती से दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव, शाहरुख गिरफ्तार

September 27, 2026

कार्रवाई:अव्यवस्था मिलने पर सार्वजनिक शौचालय सील, शुल्क कराया वापस

September 27, 2026

हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, बाइक मैकेनिक हत्याकांड में थे शामिल

September 26, 2026

गंगा घाटों पर मूर्ति विसर्जन रोकने को मुस्तैद रही निगम की टीमें, देर रात भी लोगों को विसर्जन से रोका

September 25, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.