Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

हरिद्वार में गैस पाइपलाइन टूटी, गैस लीक से मची अफरा तफरी, बड़ा हादसा टला

June 26, 2026

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»वायरल»वायरल:लक्सर में प्रशासन की किरकिरी, RTI के जवाब में थमाई गई गोलगप्पों और टिक्की चाट की रेट लिस्ट
वायरल

वायरल:लक्सर में प्रशासन की किरकिरी, RTI के जवाब में थमाई गई गोलगप्पों और टिक्की चाट की रेट लिस्ट

News DeskBy News DeskJanuary 13, 2026Updated:January 13, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

लक्सर (हरिद्वार)। हरिद्वार जिले के लक्सर में प्रशासनिक लापरवाही का एक अजब–गजब मामला सामने आया है। सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत मांगी गई जानकारी के जवाब में नगर पालिका परिषद ने विकास कार्यों से जुड़े दस्तावेजों की जगह गोलगप्पों और चाट-पकौड़ी की रेट लिस्ट थमा दी। मामला सामने आते ही यह सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

लक्सर निवासी शिवम कश्यप ने नगर पालिका क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों और समाचार पत्रों में प्रकाशित टेंडरों से संबंधित जानकारी आरटीआई के तहत मांगी थी। नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा सूचना के जवाब में संबंधित दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियां उपलब्ध कराई गईं। लेकिन जब आवेदक ने दस्तावेजों की जांच की, तो उनमें एक चौंकाने वाला कागज सामने आया।
दस्तावेजों के बीच एक प्रतिष्ठित मिष्ठान भंडार की रेट लिस्ट संलग्न थी, जिसमें चाट, पकौड़ी और गोलगप्पों के दाम दर्ज थे। यह देखकर आवेदक हैरान रह गया। उसने इस रेट लिस्ट को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा कर दिया, जिसके बाद मामला तेजी से वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर लोग मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और नगर पालिका की लापरवाही पर चुटकियां ले रहे हैं।

मामले को लेकर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद कामिल ने बताया कि 25 दिसंबर 2025 को एक आवेदक द्वारा विकास कार्यों को लेकर सूचना मांगी गई थी, जिसका जवाब 29 दिसंबर 2025 को भेजा गया। संभव है कि दस्तावेजों की छायाप्रति तैयार करते समय गलती से यह रेट लिस्ट भी संलग्न हो गई हो। उन्होंने बताया कि त्योहारों जैसे होली और दीपावली पर मिठाई की दुकानों से सामग्री मंगाई जाती है, उसी से संबंधित रेट लिस्ट हो सकती है। पूरे मामले की जांच कर कर्मचारियों से पूछताछ की जाएगी।

यह घटना न केवल नगर पालिका की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि आरटीआई कानून के तहत सरकारी रिकॉर्ड में मौजूद हर दस्तावेज सार्वजनिक हो सकता है—चाहे वह विकास कार्यों से जुड़ा हो या गलती से शामिल हुई चाट-गोलगप्पों की लिस्ट।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

हरिद्वार में गैस पाइपलाइन टूटी, गैस लीक से मची अफरा तफरी, बड़ा हादसा टला

June 26, 2026

नया हाईवे प्रस्तावित, लक्सर के 12 गांवों में जमीन खरीद फरोख्त पर लगी रोक, जानिए पूरा मामला

May 30, 2026

दुनिया का सबसे लंबा किशोर पहुंचा पतंजलि योगपीठ, 8 फुट 2 इंच हाइट देखकर स्वामी रामदेव भी हुए आश्चर्यकचकित 

April 12, 2026

15 फीट गहरे बोरवेल के गड्ढे में गिरा गुलदार, ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित निकाला बाहर

March 12, 2026

लालढांग क्षेत्र में भालू दिखने से दहशत, आबादी में घुसा भालू, वायरल हुआ वीडियो

March 9, 2026

हरिद्वार में भालू की दस्तक, लालढांग क्षेत्र में भालू दिखाई देने से दहशत में आए लोग

February 2, 2026

तलाक के सवाल पर मीडियाकर्मियों पर भड़कीं अपर्णा यादव, वायरल हुआ वीडियो

January 23, 2026

लोहड़ी कार्यक्रम में खड़ी कार में लगी आग, बीस मिनट बाद पहुंची फायर ब्रिगेड, ट्रैफिक पुलिस ने दिखाया साहस

January 13, 2026

हरिद्वार में देर रात आग ने मचाया तांडव, सात दुकानें जलकर खाक, वीडियो वायरल

January 5, 2026
इन्हें भी पढ़े-

पूर्व राज्यपाल के OSD रहे देवेंद्र प्रधान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भव्य स्वागत

उत्तराखंड September 4, 2024

हरिद्वार – उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के ओएसडी रहे भाजपा नेता को…

Trump Shifts on Russia, Ukraine to Catch Up to Other Republicans

January 5, 2020

कप्तान तृप्ति भट्ट की अगुवाई में नशा तस्करों पर करारा प्रहार, वंदे भारत ट्रेन से 100 ग्राम स्मैक ला रहे बंटी-बबली दबोचे

July 31, 2025

मुंडाखेड़ा कला गांव में घुसा मगरमच्छ, ग्रामीणों में मची दहशत, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

April 5, 2026
अन्य खबरें

हरिद्वार में गैस पाइपलाइन टूटी, गैस लीक से मची अफरा तफरी, बड़ा हादसा टला

June 26, 2026

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो दिन में सैकड़ों अतिक्रमण ध्वस्त किए, अभियान जारी

June 24, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,266 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,889 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,189 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.