Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

प्रेस क्लब हरिद्वार में सोलर प्लांट शुरू, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया

September 23, 2026

कुंभ की तैयारी, रोड़ी बेलवाला में चला बुलडोजर, 50 से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त

September 23, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»वायरल»लोहड़ी कार्यक्रम में खड़ी कार में लगी आग, बीस मिनट बाद पहुंची फायर ब्रिगेड, ट्रैफिक पुलिस ने दिखाया साहस
वायरल

लोहड़ी कार्यक्रम में खड़ी कार में लगी आग, बीस मिनट बाद पहुंची फायर ब्रिगेड, ट्रैफिक पुलिस ने दिखाया साहस

News DeskBy News DeskJanuary 13, 2026Updated:January 14, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, संवाददाता। चंद्राचार्य चौक पर मंगलवार शाम आयोजित लोहड़ी कार्यक्रम के दौरान अचानक एक खड़ी कार में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही ट्रैफिक कर्मी मौके पर पहुंचे आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया। बीस मिनट की देरी से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। तब तक कार का अधिकांश हिस्सा जलकर राख हो गया था। कार्यक्रम चंद्राचार्य व्यापार मंडल की ओर से हर वर्ष की तरह आयोजित किया गया था। व्यापारी और स्थानीय लोग लोहड़ी जलाकर उत्सव मना रहे थे, तभी लोहड़ी की आग पास में खड़ी एक कार तक पहुंच गई और देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा तफरी मच गई। इसी दौरान मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने बिना देरी किए फर्स्ट रिस्पॉन्स दिया। मौके पर पहुंचे सीपीयू इंचार्ज हितेश कुमार ने तत्काल आसपास की दुकानों से अग्निशामक यंत्र मंगवाए और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसके साथ ही व्यापारियों के सहयोग से पानी की बाल्टियों के जरिए भी आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया गया, जिससे आसपास खड़े अन्य वाहनों और दुकानों को नुकसान होने से बचा लिया गया।
व्यापारियों का आरोप है कि घटनास्थल से महज पांच मिनट की दूरी पर फायर ब्रिगेड का मुख्य कार्यालय स्थित है, इसके बावजूद फायर ब्रिगेड की टीम करीब 20 मिनट बाद मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के पहुंचते ही आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और समय रहते आग फैलने से रोक ली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि ट्रैफिक पुलिस तत्परता नहीं दिखाती तो आग आसपास की दुकानों और वाहनों तक फैल सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि लोहड़ी की आग की चिंगारी कार तक पहुंचने से यह हादसा हुआ।
सीपीयू इंचार्ज हितेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

नाले के तेज बहाव में बह गई छह साल की मासूम, दूसरी को लोगों ने बचाया, सर्च अभियान जारी 

September 7, 2026

हरिद्वार में गैस पाइपलाइन टूटी, गैस लीक से मची अफरा तफरी, बड़ा हादसा टला

June 26, 2026

नया हाईवे प्रस्तावित, लक्सर के 12 गांवों में जमीन खरीद फरोख्त पर लगी रोक, जानिए पूरा मामला

May 30, 2026

दुनिया का सबसे लंबा किशोर पहुंचा पतंजलि योगपीठ, 8 फुट 2 इंच हाइट देखकर स्वामी रामदेव भी हुए आश्चर्यकचकित 

April 12, 2026

15 फीट गहरे बोरवेल के गड्ढे में गिरा गुलदार, ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित निकाला बाहर

March 12, 2026

लालढांग क्षेत्र में भालू दिखने से दहशत, आबादी में घुसा भालू, वायरल हुआ वीडियो

March 9, 2026

हरिद्वार में भालू की दस्तक, लालढांग क्षेत्र में भालू दिखाई देने से दहशत में आए लोग

February 2, 2026

तलाक के सवाल पर मीडियाकर्मियों पर भड़कीं अपर्णा यादव, वायरल हुआ वीडियो

January 23, 2026

वायरल:लक्सर में प्रशासन की किरकिरी, RTI के जवाब में थमाई गई गोलगप्पों और टिक्की चाट की रेट लिस्ट

January 13, 2026
इन्हें भी पढ़े-

Why You Should Embrace Coffee Culture in the Workplace

Uncategorized January 13, 2020

To understand the new politics stance and other pro nationals of recent times, we should…

शब्द गंगा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गोष्ठी का आयोजन, साहित्यकार बृजेंद्र हर्ष ने किया कार्यक्रम का संचालन

December 10, 2025

गन्ने के खेतों में हो रही थी गोकशी, 3 गौ तस्कर गिरफ्तार, 5 फरार, छुड़ाए गए 5 जिंदा पशु

August 17, 2024

बसंत की धूम: पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक मदन कौशिक ने भी उड़ाई पतंग

February 2, 2025
अन्य खबरें

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

प्रेस क्लब हरिद्वार में सोलर प्लांट शुरू, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया

September 23, 2026

कुंभ की तैयारी, रोड़ी बेलवाला में चला बुलडोजर, 50 से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त

September 23, 2026

29 साल से नहीं मिला 100 कमरों का किराया, 20 करोड़ होने का दावा, कमलदास कुटिया का मामला, सीएम से लगाई गुहार

September 23, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.