Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

प्रेस क्लब हरिद्वार में सोलर प्लांट शुरू, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया

September 23, 2026

कुंभ की तैयारी, रोड़ी बेलवाला में चला बुलडोजर, 50 से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त

September 23, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»वायरल»हरिद्वार में भालू की दस्तक, लालढांग क्षेत्र में भालू दिखाई देने से दहशत में आए लोग
वायरल

हरिद्वार में भालू की दस्तक, लालढांग क्षेत्र में भालू दिखाई देने से दहशत में आए लोग

मधुमक्खी पालन देखकर हुआ आकर्षित
News DeskBy News DeskFebruary 2, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

अनिल शर्मा, संवाददाता, लालढांग। अभी तक उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में भालू की दहशत बनी हुई है लेकिन अब प्लेन क्षेत्र में भी भालू की दस्तक से लोगों में दहशत फैल गई है। हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र के पीली पड़ाव गांव में पिछले कई दिनों से भालू का मूवमेंट दिखाई दे रही हैं। रोजाना आबादी क्षेत्र में ही भालू दस्तक दे रहा हैं। हालांकि भालू ने किसी ग्रामीण पर हमला तो नहीं किया लेकिन भालू की चहलकदमी को ग्रामीणों ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं वन विभाग द्वारा भालू को आबादी में घुसने से रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। 

दरअसल लालढांग क्षेत्र जंगल से सटा हुआ है। लालढांग क्षेत्र के पीली पड़ाव गांव के पास ही जंगल में कालेराम नाम के किसान ने खेत में कालेराम ने मधु मक्खियां पाल रखी हैं और भालू को मधुमक्खियों का शहद बेहद पसंद है। माना जा रहा है कि भालू मधु मक्खियों और शहद की तलाश में खेत में आ रहा हैं। ग्रामीण सुरेन्द्र सिंह ने बताया पिछले एक माह से आबादी क्षेत्र में भालू दिन में भी आ जाता है और पूरे गांव में भालू घूमता है। यहां तक की भालू घरों तक में घुस जाता हैं। जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। वहीं ग्राम प्रधान शशिपाल सिंह झंडवाल ने बताया कि गांव में जंगली जानवरों की आबादी क्षेत्र ने रुकने का नाम नहीं ले रही। पहले गुलदार व हाथी की आवाजाही से परेशान थे लेकिन पिछले एक माह से भालू ने भी गांव ने दस्तक दे दी। जिससे गांव के ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि वन विभाग जंगली जानवरों को आबादी में घुसने से रोक पाने में नाकाम साबित हो रहा है। उन्होंने मांग की है कि गुलदार और हाथियों को रोकने के साथ ही भालू को भी आबादी में घुसने से रोका जाए। इन जानवरों से जान का खतरा तो है ही, बल्कि ग्रामीण अपने खेतों में भी नहीं जा पा रहे हैं। उन्होंने जंगली जानवरों की समस्या के स्थाई समाधान की मांग की है। 

श्यामपुर रेंज के रेंज अधिकारी विनय राठी ने बताया कि गांव खेत में एक किसान ने मधु मक्खियां की पेटी रखी हैं। जिससे भालू पेटी में रखी मधु मक्खियां की वजह से आ रहा हैं। किसान को मधु मक्खियां की पेटियों को हटाने के लिए कहा गया है ताकि भालू लो गांव में आने से रोका जा सके। उन्होंने बताया कि गांव में वनकर्मियों की गश्त को बढ़ाया गया है, जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। 

गुलदार के बाद भालू ने बढ़ाई क्षेत्र में दहशत

अभी बीते शनिवार को लालढांग क्षेत्र में बाइक से जा रहे दो ग्रामीणों पर गुलदार ने हमला कर दिया था। गुलदार के हमले में एक ग्रामीण उतना दहशत में आया कि उसका बाइक से नियंत्रण हट गया और वो सड़क पर ही गिर पड़ा। घायल ग्रामीण को निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। हालांकि इस मामले में वन विभाग के हाथ अभी तक खाली हैं। वन विभाग गुलदार तो पकड़ नहीं पाया लेकिन ग्रामीणों के लिए भालू ने मुसीबत खड़ी कर दी है। गांव के पास भालू को देखकर ग्रामीणों दहशत में हैं। तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है और ग्रामीणों का वन विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। 

पहाड़ों के बाद प्लेन में भी आबादी में घुसा भालू

अभी तक उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में ही भालू के हमलों या फिर भालू की दस्तक की खबरें सुनने और देखने को मिल रहीं थी। लेकिन अब हरिद्वार के सीमावर्ती क्षेत्र लालढांग में भी भालू दिखाई दिया है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीण अपने खेतों तक जाने में डर रहे हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

नाले के तेज बहाव में बह गई छह साल की मासूम, दूसरी को लोगों ने बचाया, सर्च अभियान जारी 

September 7, 2026

हरिद्वार में गैस पाइपलाइन टूटी, गैस लीक से मची अफरा तफरी, बड़ा हादसा टला

June 26, 2026

नया हाईवे प्रस्तावित, लक्सर के 12 गांवों में जमीन खरीद फरोख्त पर लगी रोक, जानिए पूरा मामला

May 30, 2026

दुनिया का सबसे लंबा किशोर पहुंचा पतंजलि योगपीठ, 8 फुट 2 इंच हाइट देखकर स्वामी रामदेव भी हुए आश्चर्यकचकित 

April 12, 2026

15 फीट गहरे बोरवेल के गड्ढे में गिरा गुलदार, ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित निकाला बाहर

March 12, 2026

लालढांग क्षेत्र में भालू दिखने से दहशत, आबादी में घुसा भालू, वायरल हुआ वीडियो

March 9, 2026

तलाक के सवाल पर मीडियाकर्मियों पर भड़कीं अपर्णा यादव, वायरल हुआ वीडियो

January 23, 2026

लोहड़ी कार्यक्रम में खड़ी कार में लगी आग, बीस मिनट बाद पहुंची फायर ब्रिगेड, ट्रैफिक पुलिस ने दिखाया साहस

January 13, 2026

वायरल:लक्सर में प्रशासन की किरकिरी, RTI के जवाब में थमाई गई गोलगप्पों और टिक्की चाट की रेट लिस्ट

January 13, 2026
इन्हें भी पढ़े-

Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कई अधिकारियों की कुर्सी बदली

हरिद्वार September 6, 2025

हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। एसएसपी…

कॉरिडोर को लेकर कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, बड़ी संख्या में विरोध दर्ज

December 9, 2024

रुड़की के चार लोगों ने किया हरिद्वार में अपहरण, हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार

December 4, 2024

शिवालिक नगर में सौर ऊर्जा के शो रूम का उद्घाटन, विधायक आदेश चौहान ने काटा फीता

June 9, 2025
अन्य खबरें

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

प्रेस क्लब हरिद्वार में सोलर प्लांट शुरू, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया

September 23, 2026

कुंभ की तैयारी, रोड़ी बेलवाला में चला बुलडोजर, 50 से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त

September 23, 2026

29 साल से नहीं मिला 100 कमरों का किराया, 20 करोड़ होने का दावा, कमलदास कुटिया का मामला, सीएम से लगाई गुहार

September 23, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.