Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

अमन बनकर युवती से दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव, शाहरुख गिरफ्तार

September 27, 2026

कार्रवाई:अव्यवस्था मिलने पर सार्वजनिक शौचालय सील, शुल्क कराया वापस

September 27, 2026

हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, बाइक मैकेनिक हत्याकांड में थे शामिल

September 26, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»उत्तराखंड»4 सालों से फरार चल रहा थापा एयरपोर्ट से गिरफ्तार, विदेश भागने की थी तैयारी
उत्तराखंड

4 सालों से फरार चल रहा थापा एयरपोर्ट से गिरफ्तार, विदेश भागने की थी तैयारी

News DeskBy News DeskNovember 3, 2024No Comments5 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

अनिल शर्मा लालढांग।

हरिद्वार, 03 नवंबर। हरिद्वार की श्यामपुर थाना ने चार सालों से फरार चल रहे एक नशा तस्कर को दिल्ली एयरपोर्ट से दबोच लिया। आरोपी विदेश भागने की फिराक में था मगर उससे पहले ही वो श्यामपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तार आरोपी का नाम विनय थापा है। जिस पर दस हजार का इनाम भी घोषित किया गया था।

*क्या था मामला-*

2020 से विनय थापा की तलाश जारी थी लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद भी थापा उपरोक्त पकड़ में नहीं आ पाया क्योंकि विनय थापा का एड्रेस सिर्फ “प्रेमनगर, देहरादून” लिखा था जहां लाखों की संख्या में लोग रहते हैं। अतः पकड़े न जाने के कारण विनय थापा के खिलाफ मफरूरी में दिनाँक 15.12.2022 को चार्जशीट माननीय न्यायालय प्रेषित की गई।

*कोर्ट से जारी हुए थे गैर जमानती/ कुर्की वारण्ट-*

लगातार फरार रहने पर विनय थापा के खिलाफ माननीय न्यायालय से गैर जमानती वारण्ट, कुर्की वारण्ट आदि आदेशिकाएं प्राप्त कर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही भी की गई थी।

*आरोपी पर ईनाम किए गए घोषित–*

तत्कालीन एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिनाँक 25.11.2022 को भगोड़े विनय थापा पर ₹5000/- का ईनाम घोषित किया जो काफी शातिर किस्म का होने एवं उस तक पहुंचने के लगभग सभी रास्ते बंद होने के चलते गिरफ्तारी न हो पाने पर वर्तमान एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिनांक 01.03.2024 को अभियुक्त पर पुनः ईनाम की धनराशि को बढाकर ₹ 10,000 रुपये कर दिया गया।

*मोती पिरोकर बन गई माला–*

थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा फरार ईनामी की तलाश में उच्चाधिकारियों से मिले आदेशों-निर्देशों के अनुक्रम में कई एंगल पर विचार करते हुए नई रणनीति पर काम करने का फैसला किया एवं अधिक ऊर्जा के साथ मैन्युअली इस काम में जुट गई और ईनामी के एकमात्र पते “प्रेमनगर, देहरादून” पर काम करते हुए बेहद घनी आबादी वाले क्षेत्र में घर-घर जाकर साथ ही अपने पुराने मुखबिरों को सक्रिय करते हुए कई महीनों तक लगातार दिन-रात मेहनत की तब टुकड़ों में मिली जानकारी के आधार पर इतना ही पता चला कि एक थापा नाम से था जो पूर्व में देहरादून में मोटर साइकिल का व्यापार करता था और राजपुर रोड पर अपने दोस्तों के साथ बार में स्नूकर खेलता था।

तब एक टीम ने प्रेमनगर से राजपुर रोड जाकर सभी स्नूकर खेलने वाले स्थानों को खंगाला और वहां से ये जानकारी हासिल की कि एक बार वर्ष 2019 में विनय थापा द्वारा विक्रय की गई मोटर साइकिल देहरादून के किसी थाना (शायद प्रेमनगर) पुलिस द्वारा सीज हो गई थी जो कि विनय थापा के ही नाम पर रजिस्टर्ड थी।

इस पर टीम द्वारा अलग-अलग टीम बनाकर मेहनत करते हुए, एक टीम द्वारा थाना प्रेमनगर के रजिस्टरों को कई दिनों तक खंगालने के बाद उक्त मोटर साइकिल का नम्बर खोज निकाला और संबंधित R.T.O से जानकारी मांगी तो सामने आया कि आईडी के तौर पर विनय थापा द्वारा अपना आधार कार्ड एवं पासपोर्ट दिया गया था।

टीम द्वारा पासपोर्ट नंबर की दिल्ली ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन विभाग से प्रॉपर चैनल जानकारी की गई तो घटना के उपरान्त अभियुक्त विनय थापा का दुबई, थाईलेंड, मलेशिया आदि देशों में फ्रिक्वेंटली यात्रा किया जाना प्रकाश में आया।

थाना श्यामपुर पुलिस की काम कर रही दूसरी टीम द्वारा आरोपी की इंस्टाग्राम का पता लगाया गया और थाना पुलिस द्वारा उसे भी लगातार फॉलो कर ईनामी के क्रियाकलापों पर नजर बनाए रखी, उसकी आदतों, लाइफ स्टाइल को समझने का प्रयास किया।

*LOC (LOOK OUT CIRCULAR)-*

अलग-अलग टीमों द्वारा भेजी जा रही जानकारियों के आधार पर थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा विनय थापा का लुक आउट नोटिस जारी करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की।

LOC (LOOK OUT CIRCULAR) जारी किये जाने हेतु लोकल इंटेलीजेंस यूनिट के माध्यम से सम्बन्धित विभाग को पत्राचार किया गया। जिस पर दिनाँक 29.10.2024 को अभियुक्त विनय थापा का LOC जारी हुआ। यह सभी कार्रवाइयां बेहद सचेत रहते हुए चुपचाप की गईं जिसका प्रतिफल भी हरिद्वार पुलिस को मिला।

*दुबई जाने से ठीक पहले पकड़ा गया विनय थापा–*

हरिद्वार पुलिस की कई महीनों की दिन रात की गई मेहनत से कल दिनाँक 01.11.2024 को फरार ईनामी विनय थापा के दिल्ली एयरपोर्ट पर विदेश यात्रा “दुबई” के लिए जाते समय ट्रेस आउट होने पर ब्यूरों ऑफ इमिग्रेशन विभाग द्वारा थाना श्यामपुर पुलिस को सूचित किया गया।

सूचना मिलते ही थाना श्यामपुर पुलिस टीम दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची और ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन विभाग से समस्त कागजी कार्यवाही पूरी कर ईनामी /फरार अपराधी विनय थापा को हिरासत में लिया जो अवैध नशे के कारोबार से इतना पैसा कमा चुका था कि आसानी से देश-विदेश की यात्राएं करते रहता था।

*पुलिस की सराहना–*

कड़ी मेहनत कर ईनामी को खोज निकालने पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के सधे हुए नेतृत्व व थाना “श्यामपुर” पुलिस की हाड़-तोड़ मेहनत की आमजन द्वारा सराहना की जा रही है।

*उक्त सफलता में थाना श्यामपुर में तैनात ASI इरशाद मलिक का महत्वपूर्ण योगदान रहा है*

*पुलिस टीमः–*

1.Insp LIU नीरज यादव
2.थानाध्यक्ष श्यामपुर हरिद्वार
3. उ0नि0 विक्रम सिंह बिष्ट (चौकी प्रभारी चण्डीघाट)4. अपर उ0नि0 इरशाद मलिक5. HM मनोज भंडारी, 6. Cons वसीम SOG, 7. Cons सुदेश खरोला ps Shyampur, 8. हे0का0 प्रमोद कुमार9. का0 गम्भीर सिंह10. का० विनोद (एल.आई.यू)

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

कार्रवाई:अव्यवस्था मिलने पर सार्वजनिक शौचालय सील, शुल्क कराया वापस

September 27, 2026

गंगा घाटों पर मूर्ति विसर्जन रोकने को मुस्तैद रही निगम की टीमें, देर रात भी लोगों को विसर्जन से रोका

September 25, 2026

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

प्रेस क्लब हरिद्वार में सोलर प्लांट शुरू, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया

September 23, 2026

कुंभ की तैयारी, रोड़ी बेलवाला में चला बुलडोजर, 50 से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त

September 23, 2026

29 साल से नहीं मिला 100 कमरों का किराया, 20 करोड़ होने का दावा, कमलदास कुटिया का मामला, सीएम से लगाई गुहार

September 23, 2026

सतपाल महाराज के जन्मदिन जुटी लाखों लोगों की भीड़, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

September 21, 2026

भगवान श्री श्रीचंद्र के विचार आज भी प्रासंगिक, आदर्शों को आगे बढ़ा रहे संत – करौली शंकर महाराज

September 19, 2026

रवासन नदी पर पुल की मांग को लेकर सातवें दिन भी धरने पर डटे ग्रामीण

September 18, 2026
इन्हें भी पढ़े-

Why You Should Embrace Coffee Culture in the Workplace

Uncategorized January 13, 2020

To understand the new politics stance and other pro nationals of recent times, we should…

लक्सर में आज होगा जगदेव सिंह जग्गी का शक्ति प्रदर्शन, जनसभा में जुटेंगे पूर्व सीएम हरीश रावत समेत कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता

January 8, 2025

01 वोट से चुनाव हारे निर्दलीय प्रत्याशी ने किया हंगामा, रिकाउंटिंग कराने की मांग

January 25, 2025

पाकिस्तान जिंदाबाद वाला स्टेट्स लगाना पड़ा भारी, युवक को देवबंद से गिरफ्तार कर लाई हरिद्वार पुलिस

April 28, 2025
अन्य खबरें

अमन बनकर युवती से दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव, शाहरुख गिरफ्तार

September 27, 2026

कार्रवाई:अव्यवस्था मिलने पर सार्वजनिक शौचालय सील, शुल्क कराया वापस

September 27, 2026

हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, बाइक मैकेनिक हत्याकांड में थे शामिल

September 26, 2026

गंगा घाटों पर मूर्ति विसर्जन रोकने को मुस्तैद रही निगम की टीमें, देर रात भी लोगों को विसर्जन से रोका

September 25, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.