Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार। देश में महिलाओ को 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा अल्का लांबा, प्रदेश अध्यक्षा ज्योति रौतेला के निर्देश पर महानगर महिला कांग्रेस लता जोशी और जिलाध्यक्ष ग्रामीण महिला कांग्रेस अंजू मिश्रा के नेतृत्व में महिलाओं ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम शुक्रवार को नगर मजिस्ट्रेट, हरिद्वार को एक ज्ञापन सौंपा। महामहिम राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन में उन्होंने कहा कि लोकसभा में लम्बे समय से पारित महिलाओं के 33 प्रतिशत आरक्षण को अभी तक लागू करने हेतु सार्थक पहल नहीं की गयी है। महानगर महिला काग्रेस हरिद्वार एवं जिला महिला काग्रेस हरिद्वार…
देहरादून। लोकसभा एवं राज्य सभा में वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पास होने पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू को बधाई दी है। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पास होना भारतीय लोकतंत्र की एक बड़ी जीत है। सरकार ने मुसलमानों के हित में एक बड़ा कदम उठाया है। मुझे उम्मीद है कि इस बिल के पास होने से सरकार मुसलमानों, खासकर वंचित मुसलमानों,…
हरिद्वार। हरिद्वार में गंगा किनारे महिलाओं को कपड़े बदलते हुए ताकझांक करने वाला एक युवक पकड़ा गया। स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़कर उसकी धुनाई कर डाली। आरोपी युवक हाथ मे महिलाओं के अंडर गारमेंट भी हाथ में लिए हुए था। पंडा समाज के लोगों ने मालवीय घाट पर एक युवक को पकड़ा जो चेंजिंग रूम में महिलाओं को कपड़े बदलते हुए देख रहा था। युवक की धुनाई का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वायरल हो रही वीडियो में पंडा समाज के युवक उस आरोपी का नाम शाहनवाज बता रहा है। मामले कि गंभीरता को देखते हुए आरोपी युवक…
हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार ने दायित्व बांटने में हरिद्वार से केवल ओमप्रकाश जमदग्नि को ही जिम्मेदारी सौंपी है। राज्य मंत्री बनाए गए भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि को करीब ढाई दशक की सक्रियता का इनाम मिला है। जमदग्नि की उत्तराखंड पारिस्थितिकीय पर्यटन सलाहकार परिषद में उपाध्यक्ष के तौर पर ताजपोशी पर हरिद्वार के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही, होटल कारोबारियों, व्यपारियों ने भी ख़ुशी जताई है। सुबह से उनके आवास पर बधाई और शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि ने…
हरिद्वार। हरिद्वार के वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश जमदग्नि को उत्तराखंड सरकार ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें उत्तराखंड पारिस्थितिकीय पर्यटन सलाहकार परिषद का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस दायित्व को मिलने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर और और जगह-जगह उनका स्वागत किया जा रहा है। बुधवार को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा और शिवालिक नगर के भाजपा सभासदों ने भी ओमप्रकाश जमदग्नि का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान ओमप्रकाश जमदग्नि ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि…
हरिद्वार। आगामी कुंभ मेला 2027 की तैयारी नव नियुक्त मुख्य सचिव आनंद वर्धन, हरिद्वार ने आगामी कुंभ-2027 के मेले को लेकर मेला अधिकारी कर्मेन्द्र सिंह से मायापुर स्थित कैंप कार्यालय में विचार विमर्श किया। उन्होंने जिलाधिकारी एंव जनपदीय अधिकारीयों से आगामी कुंभ-2027 की तैयारियों के सम्बंध में निर्देश दिए कि शासन स्तर पर भी आगामी सात-आठ दिन में बैठक की जाएगी जिसमें कुंभ- 2027 में सरकार द्वारा सुचारू व्यवस्था की जाएगी, साधु संतों और महात्माओं को साथ में लेकर और उनके मार्गदर्शन से उनके आशीर्वाद से उनसे विचार विमर्श कर आगे की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। आगामी कुंभ-2027 को…
हरिद्वार, 2 अप्रैल। श्री अखंड परशुराम अखाड़े द्वारा श्री बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा के चतुर्थ दिवस कथा व्यास भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने महिषासुर मर्दिनी का चरित्र श्रवण कराते हुए बताया कि महिषासुर राक्षस का वध करने पर मां दुर्गा महिषासुर मर्दिनी कहलायी। महिषासुर एक बहुत ही मायावी दानव था। वह ब्रह्मऋषि कश्यप और दनु का पोता और रम्भ नामक दैत्य द्वारा महिषी के गर्भ से उत्पन हुआ था। महिषासुर ने ब्रह्मा की कठोर तपस्या करके वरदान प्राप्त किया कि इस ब्रहमांड में और पृथ्वी पर उसे कोई देवता, मनुष्य या दानव मार ना…
हरिद्वार, 2 अप्रैल। प्रेस क्लब सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी, महामंत्री दीपक मिश्रा व कार्यकारिणी को बुधवार को मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदीप गर्ग एवं मुख्य अतिथी महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश, मेयर किरण जैसल एवं विधायक रवि बहादुर ने पद के प्रति निष्ठा की शपथ दिलायी। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथीयों ने दीप प्रज्वलित कर किया। नवनिर्वाचित प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी व महामंत्री दीपक मिश्रा ने अतिथीयों का फूलमाला पहनाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया। अवधूत मंडल आश्रम के महंत रूपेंद्र प्रकाश ने कहा कि पत्रकार समाज निर्भीकता से अपने मिशन…
हरिद्वार। उत्तराखंड विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने बुधवार को एसएमजेएन(पीजी) कॉलेज के पूर्व प्राचार्य व हरिद्वार प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत प्रो0 पीएस चौहान के निवास पहुंचे। यशपाल आर्य ने उनकी धर्मपत्नी संतोष चौहान (पूर्व अध्यक्षा राज्य महिला आयोग) पुत्र डॉ0 मोहित चौहान, पुत्रवधु डॉ0 मनु सिंह से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। यशपाल आर्य ने कहा कि पीएस चौहान वरिष्ठ पत्रकार, विभिन्न विषयों के जानकार, सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने वाले व्यक्तित्व थे और निश्चित रूप से हमारे मार्गदर्शक के रूप में उनका हमेशा योगदान रहा है। इतना ही नहीं कांग्रेस को सशक्त करने में उनकी…
हरिद्वार, 1 अप्रैल। श्री अखंड परशुराम अखाड़े संयोजन में श्री बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा के तीसरे दिन की कथा श्रवण कराते हुए कथा व्यास भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने नवरात्रि में नौ दिन तक नित्य मां भगवती का पूजन और अष्टमी व नवमी को हवन पूजन कर कन्या पूजन करने से मां भगवती अत्यन्त प्रसन्न होती है और भक्तों की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। शास्त्री ने बताया कन्या पूजन में दो वर्ष से दस वर्ष तक की कन्या का पूजन करना चाहिए। दो वर्ष की अवस्था की कन्या को ‘कुमारी कन्या’ कहते हैं।…
