Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार। निकाय चुनाव में प्रचार जोरों पर है। शुक्रवार को वार्ड नंबर दो में भाजपा की जनसभा आयोजित की गई। जनसभा में भाजपा विधायक मदन कौशिक, मेयर प्रत्याशी किरन जैसल पार्षद प्रत्याशी सुनीता शर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे। जनसभा को संबोधित करते हुए मदन कौशिक ने भाजपा की उपलब्धियां गिनवाई और जनता से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की। मदन कौशिक ने सुनीता शर्मा द्वारा कराए गए विकास कार्यों की सराहना की और कहा कि इस बार भी जनता सुनीता शर्मा को जिताने के साथ साथ मेयर भी भाजपा को ही बनाएगी। भाजपा नेता विदित शर्मा…
हरिद्वार। शुक्रवार को शिवालिक नगर में भाजपा का रोड़ शो हुआ। रोड़ शो तो सफल रहा मगर आखिरी वक्त पर टिहरी विस्थापित कॉलोनी में एक महिला के पैर पर एक थार गाड़ी का पहिया चढ़ गया और पूजा नाम की महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। निर्दलीय चुनाव लड़ रहे अमरदीप चौधरी उर्फ रॉबिन और उनके समर्थक महिला को अस्पताल ले गए। क्योंकि घायल महिला खुद भाजपा की कार्यकर्ता थी इसलिए अस्पताल में पहले तो भाजपा अन्य महिला कार्यकर्ता पहुंची। अस्पताल ने उनकी रॉबिन समर्थकों से कहासुनी हो गई। जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर मामले…
हरिद्वार। निकाय चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। जनसभाएं की जा रही है और घर-घर जाकर अपने लिए वोट की अपील भी प्रत्याशी कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने हरिद्वार नगर निगम से शिप्रा सैनी को अपना प्रत्याशी बनाया है। गुरुवार शाम को आम आदमी पार्टी ने हरिद्वार के बैरागी कैंप में जनसभा आयोजित की जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शिप्रा सैनी ने दावा किया कि हरिद्वार की जनता का अपार समर्थन उन्हें मिल रहा है। बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और स्वच्छता के मुद्दे को लेकर वह चुनाव में उतरी…
हरिद्वार। अपने ड्रोन कैमरे का ऐसा प्रयोग नहीं देखा होगा। हरिद्वार के जिला कारागार में ड्रोन एंबुलेंस की शुरुआत एम्स की मदद से की गई है। पहली बार हरिद्वार जिला कारागार में बंद 10 कैदियों की हेपेटाइटिस सी की दवाइयां मंगाई गई और 10 कैदियों के ही ब्लड सैंपल लेकर जेल से सीधा एम्स ऋषिकेश एम्स अस्पताल में जांच के लिए भिजवाए गए। जानकारी देते हुए हरिद्वार जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि हरिद्वार की जिला कारागार में एम्स ऋषिकेश द्वारा दवाइयां ड्रोन एम्बुलेंस के माध्यम से ड्राप करने की सुविधा शुरू की गई…
हरिद्वार। बुधवार शाम वार्ड 31 रविदास बस्ती से भाजपा पार्षद प्रत्याशी भूपेंद्र कुमार द्वारा एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में पहुंची भारी भीड़ ने भूपेंद्र कुमार का समर्थन किया। चुनावी जनसभा में मातृशक्ति, बुजुर्ग और युवाओं ने बड़ी संख्या में भागीदारी कर सभा को सफल बनाया। कार्यक्रम का संचालन वार्ड प्रभारी एवं बीजेपी के कनखल मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट और भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र जोशी ने किया। जनसभा को संबोधित करते हुए मदन कौशिक ने कहा कि कोरोना कल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगातार लोगों की सेवा की गई है। कोरोना काल…
हरिद्वार। देर रात हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बदमाश का नाम नजाकत अली पुत्र केसर है जो अहमद नगर, नई बस्ती, बरेली का रहने वाला है। आरोपी के कब्जे से 101.5 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। फरार दूसरे बदमाश की धरपकड़ के प्रयास जारी हैं। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल और अन्य अधिकारी देर रात ही जिला अस्पताल पहुंचे और अधिकारियों के मामले की जानकारी जुटाई। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल…
हरिद्वार, 15 जनवरी। हरिद्वार की कनखल थाना पुलिस ने एक शराब तस्कर को दबोच लिया। जिसके कब्जे से देसी शराब की 20 पेटियां बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी का नाम डोरी लाल है जो कनखल के कुम्हारगढ़ा मोहल्ले का निवासी है। गौरतलब है कि निकाय चुनाव के मध्यनजर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर कनखल थाना पुलिस गहनता से चेकिंग अभियान चला रही है। बुधवार शाम कनखल थाना पुलिस जगजीतपुर मेडिकल कॉलेज के पास चेकिंग कर रही थी। इस बीच एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार वहां से गुजर रही थी। संदिग्ध दिखने पर पुलिसकर्मियों ने कार को रोक लिया।…
हरिद्वार। हरिद्वार नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने एक नई दिशा में कदम बढ़ाते हुए जनता से सीधे जुड़ने की अनूठी पहल की है। पार्टी ने अपने मेयर प्रत्याशी किरण जैसल का संकल्प पत्र पूरी तरह से जनता के सुझावों पर आधारित बनाने का निर्णय लिया है। भाजपा जिला हरिद्वार के अध्यक्ष संदीप गोयल ने बताया कि यह प्रयास पार्टी को आम जनता के करीब लाने और उनकी प्राथमिकताओं को समझने का एक महत्वपूर्ण माध्यम साबित होगा। भाजपा ने यह साफ कर दिया है कि विकास योजनाएं अब जनता की इच्छाओं और जरूरतों के अनुरूप ही बनाई जाएंगी। पार्टी का…
हरिद्वार। कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी अमरेश देवी ने कहा कि धर्म नगरी को गर्त में धकेलने के लिए भाजपा ने कोई कसर नहीं छोड़ रखी है। इसलिए जनता का भाजपा से मोह भंग हो गया है। आगामी निकाय चुनाव में जनता ने भाजपा को सबक सिखाने की तैयारी कर ली है। जनता का भविष्य कांग्रेस पार्टी में ही सुरक्षित है। हरिद्वार की जनता अच्छी तरह से वाकिफ है। गौरतलब है कि कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी अमरेश देवी ने बुधवार को जनसंपर्क अभियान में उत्तरी हरिद्वार के वार्ड नं 03, 04 और 07 में डोर टू डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान…
लक्सर हरिद्वार। लक्सर में चुनाव प्रचार जोरों पर है। लक्सर नगर पालिका से भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी देवेंद्र चौधरी ने जनसभा आयोजित की। जनसभा में जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। उन्होंने जनसभा को संबोधित किया और भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की। इस दौरान मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि आज केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। यदि जनता छोटी सरकार भी भाजपा की ही चुनती है तो निश्चित रूप से लक्सर क्षेत्र के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहेगी। वहीं पूर्व…
