Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार, 12 दिसंबर। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के सधे हुए नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस एक से बढ़कर एक शानदार खुलासे कर पूरे प्रदेश में नाम कमा रही है। खबरेडा थाना पुलिस ने एक ऐसे केस का खुलासा किया है जिसमें एक युवक ने जमीन के चक्कर में अपने ही बाप की हत्या कर दी और फिर पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सारे राज खोल दिए। जानिए पूरा मामला …. ताजा प्रकरण जनपद हरिद्वार के देहात क्षेत्र के थाना झबरेड़ा से जुड़ा हुआ है जहां 09 अक्टूबर, 2024 को ग्राम झबरेडी कलां थाना झबरेडा क्षेत्रान्तर्गत विनोद कुमार अपने कमरे के अंदर मृत मिले।…
हरिद्वार, 11 दिसंबर। हरिद्वार में रुड़की के पास नगला इमरती गांव में एक चलते डंपर में अचानक आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरा तफरी मच गई और देखते ही देखते डंपर आगे के गले में तब्दील हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आज पर काबू पाया। यदि आग डीजल टैंक तक पहुंच जाती तो बहुत बड़ी क्षति होने की संभावना थी। पिछले हिस्से के टायरों को भी जलने से बचा लिया गया। मौके पर वाहनों की लम्बी कतारें लग गई थी जिन्हे रुड़की पुलिस द्वारा व्यवस्थित…
हरिद्वार, 10 दिसंबर। योगगुरु बाबा रामदेव ने हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर बांग्लादेश पर बड़ा हमला बोला है। मानवाधिकार दिवस पर हरिद्वार में आयोजित जनाक्रोश रैली में समापन अवसर पर हर की पौड़ी पहुंचे बाबा रामदेव ने बांग्लादेश को टुटपुंजिया देश करार दिया। बाबा रामदेव ने कहा कि विश्व की आधी आबादी बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ खड़ी हुई है और बांग्लादेश को यह बात अच्छे से समझ लेनी चाहिए कि अगर हिंदुओं पर हो रहा अत्याचार नहीं रुके तो उसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। बाबा रामदेव ने कहा कि बांग्लादेश में हुए सत्ता पलट के बाद प्रधानमंत्री…
उत्तराखंड। उत्तराखंड में शासन द्वारा 23 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। सोमवार देर शाम ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई जिसमें हरिद्वार जनपद में तैनात कई अधिकारियों के नाम शामिल हैं। एडीएम पीएल शाह को उत्तरकाशी लक्सर sdm गोपाल सिंह चौहान को डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी डिप्टी कलेक्टर युक्ता मिश्र को उप सचिव, सूचना आयोग नगर आयुक्त रुड़की जितेंद्र कुमार को हरिद्वार में ही डिप्टी कलेक्टर के पद पर नवीन तैनाती दी गई है। बाकी अन्य अधिकारियों के नाम ट्रांसफर लिस्ट में देखे जा सकते हैं। देखें ट्रांसफर लिस्ट ……
हरिद्वार। सोमवार को जिला महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा हर की पौड़ी कारिडोर हटाओ हरिद्वार बचाओ, हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई। पुरानी सब्जी मंडी चौक मोती बाजार से की शुरू किए गए अभियान में कई व्यापारियों व स्थानीय नागरिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। हस्ताक्षर अभियान को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और मोती बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष आशुतोष वर्मा ने कहा कि कारिडोर योजना से हरिद्वार की पौराणिकता नष्ट हो जाएगी जिसे हरिद्वार का व्यापारी व स्थानीय नागरिक किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे,हस्ताक्षर अभियान को संबोधित करते हुए युवा नेता वरुण बालियान और वरिष्ठ…
हरिद्वार। मधुरिमा संगीत समिति हरिद्वार द्वारा दो दिवसीय गायन, वादन नृत्य और संगीत प्रतियोगिताएं त्रिपुरा मंदिर के सभागार में आयोजित की गई। जिसमें 110 प्रतिभाओं ने भाग लिया। सभी आयु वर्गों की अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की गई और विजेताओं को संतो की उपस्थिति में पुरस्कृत किया गया।समिति की अध्यक्ष श्वेता पटेल ने कहा कि मधुरिमा संगीत समिति हरिद्वार के 32वें वार्षिक उत्सव त्रिपुरा मंदिर प्रांगण के सभागार में आयोजित किया गया सात ग्रुप डांस, 5 ग्रुप सॉन्ग और अन्य सोलो प्रस्तुतियां प्रतिभागियों ने दी। प्रसिद्ध संगीतज्ञ राजीव लोचन भट्ट,सुनील मुखर्जी और निखिल घोष निर्णायक मंडल की भूमिका में रहे। समिति…
प्रयागराज। विश्व शांति सद्भावना अभियान के सहज संत स्वामी शैलेशानंद गिरी ध्यानश्री महाराज महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा उज्जैन, जी अपने शिष्यों के साथ प्रयागराज झूंसी स्थित आश्रय पर पधार चुके हैं।उल्लेखनीय है कि विगत 40 वर्षों से दिवंगत पायलट बाबा के प्रिय रहे स्वामी शैलेशानंद गिरी, पूर्व में क्रिकेटर, मंच अभिनेता, राजनेता रह चुके हैं। फिलहाल दक्षिण कोरिया स्थित अपने आधार से विश्व सद्भावना अभियान चला रहे हैं।जिनमें 148 देशों को निरंतर वे युद्ध विराम, हथियारों के उत्पादन पर रोक, अंतर सभ्यता संघर्ष समाप्त, अंतर सांस्कृतिक अदान प्रदान इत्यादि पर सहमति बनवाने की दिशा में सक्रिय हैं।मप्र स्थित अपने शांत अद्वैत…
हरिद्वार, 8 दिसम्बर। राज्य अतिथि गृह में पहंुची साध्वी पूनम माता ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि अपने अन्दर की रोशनी को पहचाने। मनुष्य को सेवा भाव में अपना समय बिताना चाहिए। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक अपनाने से जीवन में बदलाव आता है। अपने अंदर की रोशनी को पहचानना है तो एकाग्रता पर फोकस करें। देश दुनिया में सनातन संस्कृति का प्रचार प्रसार किया जाना चाहिए। उन्होंने तीन दिवसीय कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बातया कि शीतला माता में ब्रह्मलीन बाबा सेवानंद महाराज एवं बाबा नीम करोली की याद में भक्तों प्रसाद वितरित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि पितृ…
उत्तराखंड। उत्तराखंड की एरा यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले एक छात्रा ने पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। छात्र की आत्महत्या से पूरे उत्तराखंड में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस की जांच में मृतक छात्रा के दोस्त का नाम सामने आया है। लिहाजा पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की जान शुरू कर दी है लेकिन आरोपी छात्र ने उल्टा मृतक के परिजनों को ही जान से मारने की धमकी दे डाली। दोस्तों के संग पार्टी मनाने हल्द्वानी के मंडी बाईपास के पास जंगल में आए ग्राफिक एरा हल्दूचौड़ के छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई…
हरिद्वार।वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई एवं देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री आयरन लेडी इंदिरा गांधी स्मृति बालिका कबड्डी प्रतियोगिता-2024 का आयोजन श्री मिथिलेश सनातन धर्म इंटर कॉलेज, कनखल, हरिद्वार के खेल मैदान में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन श्री पंचायती उदासीन बड़ा अखाड़ा, राजघाट, कनखल के महंत गोविंद दास महाराज के द्वारा किया गया। उन्होंने बालिकाओं से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।इस अवसर पर महंत गोविंद दास महाराज ने कहा कि योग और खेलों से मनुष्य का शारीरिक और मानसिक विकास होता है और खेल हमें राष्ट्रीय भावना के लिए प्रेरित करते हैं। उद्घाटन समारोह का संचालन उत्तराखंड कांग्रेस…
