Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार। हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में बरामद हुए शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान डॉ गोपाल गुप्ता के रूप में हुई है जो वर्तमान में हरिद्वार जिला अस्पताल में तैनात थे। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। गौरतलब है कि आज बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित नगर पटरी से झाड़ियों के बीच एक युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई थी। सूचना मिलते ही बहादराबाद थाना प्रभारी नरेश राठौर तुरंत मौके पर पहुंचे और बरामद शव को कब्जे में लिया गया। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने घटना स्थल पर जाकर अधिकारियों…
हरिद्वार। लक्सर में पुलिस परके पथराव हो गया है। सोशल मीडिया पर पथराव और लाठी चार्ज के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। विधायक उमेश कुमार की अपील भी बेअसर साबित हुई। दरअसल लक्सर में आज खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर महापंचायत बुलाई गई थी। दूरदराज से लोग इस महापंचायत में शामिल होंगे इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कार्यालय तक जाने वाले रास्ते पर जगह-जगह बैरिकेट्स लगाए गए थे। दोपहर होते-होते बड़ी संख्या में विधायक उमेश कुमार के समर्थक उनके कार्यालय तक जाने लगे। पुलिस कर्मियों ने लोगों को रोकने…
लक्सर, हरिद्वार। हरिद्वार के लक्सर में आज खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर महापंचायत बुलाई गई थी। हालांकि पहले ही उमेश कुमार ने महापंचायत को स्थगित कर दिया था। बावजूद इसके लोग महापंचायत में जुटने लगे। उधर देहरादून से हरिद्वार आ रहे उमेश कुमार को भी पुलिस ने डोईवाला में हिरासत में ले लिया। इसके बाद उमेश कुमार के लक्सर कार्यालय के आसपास पुलिस ने बैरेकेडिंग लगाकर भीड़ को रोकने का प्रयास किया। चारों तरफ से बैरीकेड लगे होने के बावजूद भी भीड़ उमेश कुमार के कार्यालय तक जुड़ने लगी। जब भीड़ का दबाव बढ़ने लगा तो पुलिस को…
हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने एक3 साल की मासूम बच्ची का अपहरण करने वाले आरोपी को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम बब्बू है जो उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले का निवासी है। एक दिन पहले उसने कनखल क्षेत्र से 3 साल की मासूम बच्ची का अपहरण किया और उसे लेकर गाजियाबाद फरार हो गया था। जानकारी के मुताबिक आरोपी बब्बू शराब पीने का आदी है और उसकी इसी लत से परेशान होकर छह महीने पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। जिस महिला ने आरोपी बब्बू शादी कराई थी, वह लगातार उसे पर पत्नी को वापस…
हरिद्वार में मॉनिटर लिजार्ड के अंगों के साथ वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार, तंत्र मंत्र में होता है इस्तेमाल
हरिद्वार। हरिद्वार में वन विभाग की टीम ने मॉनिटर लिजर्ड के अंगों के साथ वन्य जीव तस्कर को गिरफ्तार किया है। वन विभाग ने तस्कर के कब्जे से 4 नग नग हत्था जोड़ी (मॉनिटर लिजर्ड के अंग) बरामद हुए किए हैं। आपको बता दे की विशालकाय छिपकली जैसे दिखने वाले जीव के अंगों का इस्तेमाल तंत्र-मंत्र, जादू-टोना और टोटके में होता है। अमूमन दीपावली से पहले इनकी डिमांड बढ़ जाती है। गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को हरिद्वार वन प्रभाग की टीम ने हरिद्वार के बस स्टैंड के पास से वन्य जीव तस्कर को गोह के अंगों के साथ…
लक्सर, हरिद्वार। निकाय चुनाव भले ही संपन्न हो गए हो लेकिन आरोप प्रत्यारोप अभी भी लगाए जा रहे हैं। लक्सर नगर पालिका से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े देवेंद्र चौधरी ने भीतरघात को अपनी हार का कारण बताया। जल्द ही वो पार्टी पदाधिकारियों को भीतरघात करने वाले नेताओं की शिकायत कर कार्रवाई करेंगे। देवेन्द्र चौधरी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निपेंद्र चौधरी और जिला पंचायत सदस्य मनीष चौधरी ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर पार्टी के कई नेताओं पर चुनाव में भीतरघात करने तथा प्रत्याशी को धोखा देने के आरोप लगाए हैं। देवेन्द्र चौधरी ने कहा कि उनके चुनाव…
हरिद्वार, 29 जनवरी। सावधान इंडिया सीजन 2, क्राइम पेट्रोल सीजन 2, एनआरआई क्राइम हादसा, दहेज दासी और श्रावणी आदि सीरियलों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरनी वाली अभिनेत्री सिमरन शर्मा ने हरिद्वार में गंगा स्नान और गंगा आरती में भाग लिया और मंशा देवी, चंडी देवी, नीलेश्वर महादेव, दक्ष मंदिर आदि पौराणिक मंदिरों में दर्शन पूजन किया। इसके बाद महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रयागराज रवाना हो गयी। सिमरन ने बताया कि उनका जन्म पुणे में हुआ है। अभिनय से जुड़ी होने के चलते वह मुंबई में रहती हैं। उनका परिवार सेना से जुड़ा रहा है। उनकेे दादा आर्मी…
हरिद्वार। लक्सर में कल 29 जनवरी को होने वाली गुर्जर महापंचायत स्थगित हो गई है। आज रानी देवयानी सिंह ने दावा किया कि खुद कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन ने गुर्जर समाज से इस महापंचायत को स्थगित करने की अपील की और पत्र लिखकर गुर्जर समाज से कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखें। राष्ट्रीय खेलों को देखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया है। पत्र को पढ़ते हुए रानी देवयानी सिंह ने बताया कि गुर्जर समाज एक क्षत्रिय कौम है। जो अपना अपमान बर्दाश्त नहीं करती है। राजा लंढोरा ने जवाब दिया तो ठीक दिया है। लेकिन वो गुर्जर समाज के लोगों…
हरिद्वार। खानपुर विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। चैंपियन के जेल जाने के बाद लक्सर में उनके समर्थकों ने गुर्जर महापंचायत बुलाई है। कल 29 जनवरी लक्सर के केवी इंटर कॉलेज के मैदान में महापंचायत बुलाई है और गुर्जर समाज के लोगों से बड़ी से बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया है। सोशल मीडिया पर महापंचायत का पोस्टर जमकर वायरल हो रहा है। इसके साथ ही विधायक उमेश कुमार ने भी 31 जनवरी लक्सर में ब्राह्मण समाज की बैठक बुलाई है जिसमें…
हरिद्वार। खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश को भी पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां उन्हें 40-40हजार के मुचलके पर cjm कोर्ट ने जमानत दे दी है। जबकि पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। गौरतलब है कि चैम्पियन ने एक फेसबुक पोस्ट करके विधायक उमेश कुमार के माता पिता पर टिप्पणी की थी। चैंपियन की टिप्पणी के बाद उमेश कुमार लंढौरा महल पहुंच गए। उन्होंने भी लाइव आकर चैंपियन को ललकारा था। इसके बाद रविवार को चैंपियन अपने समर्थकों के साथ रुड़की स्थित उमेश के कैंप कार्यालय पहुंचे। वहां…
