Author: News Desk

हरिद्वार। गोलीकांड के बाद खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को पुलिस ने रोशनाबाद कोर्ट में पेश कर दिया है। कड़ी सुरक्षा के बीच चैंपियन को रानीपुर कोतवाली से ले जाकर रोशनाबाद अस्पताल में मेडिकल कराया गया और उसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। रात भर चैंपियन को रानीपुर कोतवाली में ही रखा गया था। सुबह के वक्त चैंपियन को नाश्ते में आमलेट और चाय दी गई थी। कोतवाली के आसपास चैंपियन के समर्थक मौजूद रहे। आपको बता दें कि एक दिन पहले चैंपियन और उनके समर्थकों ने रुड़की में खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय…

Read More

रुड़की, हरिद्वार – रुड़की में निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर पूर्व भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन द्वारा की गई फायरिंग और गाली गलौच मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा है कि मुकदमा दर्ज करा के पूरे मामले की जांच की जा रही है और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनता से अपील की है कि किसी के बहकावे में न आए और कानून व्यवस्था बनाए रखें। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है। क्या था पूरा मामला पढ़िए ….. आज…

Read More

हरिद्वार – हरिद्वार में निकाय चुनाव संपन्न हो गए है। सभी 14 निकायों के रिजल्ट आ गए हैं। भाजपा ने केवल हरिद्वार नगर निगम और शिवालिक नगर पालिका पर ही जीत दर्ज की है। सभी 14 निकायों में जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशी … नगर निगम हरिद्वार में भाजपा की किरण जैसल जीती नगर पालिका शिवालिक नगर में भाजपा के राजीव शर्मा जीते लक्सर नगर पालिका में बसपा के संजीव उर्फ नीटू की जीत भगवानपुर नगर पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशी गुलबाहर ने मारी बाजी। इमलीखेड़ा नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी मनोज सैनी ने की जीत हासिल। झबरेड़ा नगर पंचायत से…

Read More

हरिद्वार। हरिद्वार में कल सुबह 8:00 बजे से चल रही मतगणना आज करीब सात बजे पूरी हुई। हरिद्वार से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी किरण जैसल ने कांग्रेस को 28555 वोटो से हराकर मेयर पद पर कब्जा किया। भाजपा की किरण जैसल को कल 72741 वोट हासिल हुई तो वहीं कांग्रेस की प्रत्याशी रही अमरेश देवी बालियान को 44186 वोट प्राप्त हुए हैं। हरिद्वार नगर निगम चुनाव अपडेट वार्ड नंबर 1 से भाजपा के आकाश भाटी 400 वोट से जीते वार्ड नंबर 2 से भाजपा की सुनीता देवी विजय वार्ड नंबर 3 से भाजपा सूर्यकांत शर्मा वार्ड नंबर 4 कांग्रेस…

Read More

हरिद्वार – हरिद्वार की नगर पालिका शिवालिक नगर में चेयरमैन प्रत्याशी राजीव शर्मा ने जीत दर्ज की है। राजीव शर्मा दूसरी बार चुनावी मैदान में थे। सुबह से लगातार पिछड़ रहे राजीव शर्मा ने कांग्रेस के महेश प्रताप राणा को करीब 2 हज़ार वोटो से हराया है। राजीव शर्मा की जीत से समर्थकों में उत्साह दिखा। अपनी जीत पर राजीव शर्मा ने कहा कि उन पर जो भी आरोप लगाए गए वे सभी बेबुनियाद थे। राजीव शर्मा ने जनता का आभार जताते हुए कहा कि नगर पालिका शिवालिक नगर में चल रहे विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

Read More

हरिद्वार, 26 जनवरी। हरिद्वार नगर निगम चुनाव की मतगणना जारी है। अभी तक 51 वार्डों में पार्षद पद के प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है। आखिरी राउंड की गिनती जारी है। आखिरी राउंड में भी भाजपा की मेयर पद की प्रत्याशी किरण जैसल करीब 21000 वोटों से आगे चल रही है। बात करें अगर ज्वालापुर क्षेत्र की तो यहां निर्दलीय और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने बाजी मारी है। वार्ड अपडेट …. वार्ड नंबर 1 से भाजपा के आकाश भाटी 400 वोट से जीते वार्ड नंबर 2 से भाजपा की सुनीता देवी विजय वार्ड नंबर 3 से भाजपा सूर्यकांत शर्मा वार्ड…

Read More

लक्सर, हरिद्वार। लक्सर नगर पालिका से बसपा प्रत्याशी संजीव कुमार उर्फ नीटू ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के जगदेव सिंह जग्गी को 184 वोटों से शिकस्त दी है। जबकि इस सीट पर भाजपा के देवेंद्र चौधरी तीसरे नंबर पर रहे। संजीव कुमार उर्फ नीटू ने चुनाव जीतने के बाद लक्सर की जनता का आभार व्यक्त किया और कहा जनता का वो आभार व्यक्त करते हैं। जनता ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे जरूर पूरा करेंगे। पूरी निष्ठा और ईमानदारी से लक्सर के विकास के लिए काम करेंगे।

Read More

लक्सर, हरिद्वार। लक्सर में हंगामा। भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प।रिकाउंटिंग की कर रहे मांग। लक्सर में बसपा प्रत्याशी चल संजीव नीटू आगे। कांग्रेस दूसरे और भाजपा तीसरे नंबर पर। पुलिस ने कराया मामला शांत। लक्सर में वैसे तो शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना चल रही थी। मगर आखिरी राउंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताकर हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जैसे तैसे करके मामले को शांत कराया। हंगामा कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने रिकाउंटिंग की मांग की है। फिलहाल आखिरी राउंड की काउंटिंग रुकी हुई है। भाजपा कार्यकर्ता तहसील में एकत्रित…

Read More

हरिद्वार। हरिद्वार के भल्ला इंटर कॉलेज में निकाय चुनाव की मतगणना जारी है। हरिद्वार नगर निगम के वार्ड नंबर 12 निर्मला छावनी से निर्दलीय प्रत्याशी विकास कुमार विक्की महज एक वोट से चुनाव हार गए। चुनाव हारने के बाद विकास कुमार ने हंगामा खड़ा कर दिया और प्रशासन से रिकाउंटिंग कराने की मांग की। रिकाउंटिंग न होने से नाराज विकास कुमार ने हंगामा खड़ा कर दिया। मौके पर पुलिस बल ने पहुंचकर विकास कुमार को मतगणना स्थल के बाहर कर दिया। मीडिया से बातचीत के दौरान विकास कुमार ने आरोप लगाया कि भाजपा के रिकाउंटिंग नहीं करना चाहते है, क्योंकि…

Read More

लक्सर, हरिद्वार। लक्सर नगर पालिका में निकाय चुनाव की मतगणना जारी है। जिसमें ….. पालिका अध्यक्ष पद पर दूसरे राउंड की गिनती में भी बसपा आगे। प्रत्याशी संजीव कुमार उर्फ नीटू 800 मतों से आगे। दूसरे नंबर पर भाजपा के देवेंद्र चौधरी और तीसरे नंबर पर कांग्रेस के जगदेव सिंह जग्गी।

Read More