Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार। नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव शर्मा और सभी 13 सभासदों ने नवोदय नगर में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में शपथ ली। इस अवसर पर नगर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, प्रशासनिक अधिकारियों, और राजनीतिक प्रतिनिधियों की मौजूदगी में यह समारोह सम्पन्न हुआ। समारोह में क्षेत्रवासियों का उत्साह और समर्थन साफ़ तौर पर दिखाई दिया, जो कि इस नए कार्यकाल के प्रति आशान्वित थे। शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत उपजिलाधिकारी अजयवीर सिंह द्वारा की गई, जिन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव शर्मा को शपथ दिलाई। इसके बाद, राजीव शर्मा ने सभी 13 सभासदों को वार्ड अनुसार शपथ दिलवाई।…
हरिद्वार, दिनांक 07 फरवरी । हरिद्वार में 2027 में अर्धकुंभ मेले का आयोजन होगा। अर्धकुंभ के भव्य, दिव्य तथा सफल आयोजन हेतु दीर्घकालिक कार्यों की कार्य योजना शीघ्रता से तैयार करना सुनिश्चित करें। यह निर्देश जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने सीसीआर सभागार में अर्द्धकुम्भ की तैयारियों से सम्बन्धित महत्वपूर्ण बैठक लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि अर्द्धकुम्भ 2027 आयोजन में किसी भी स्तर पर कोई भी कमी न रहे, जो भी आवश्यक कार्यों हों, उनकी समय से डीपीआर तैयार कर ली जाये। उन्होंने अल्प कालिक तथा दीर्घकालिक कार्यों की अलग-अलग सूची बनाने के निर्देश…
हरिद्वार, 07 फरवरी। प्रेस क्लब, हरिद्वार के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज सैनी, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कैश खुराना और मध्य हरिद्वार के ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अश्विन कौशिक ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि जिस प्रकार निकाय चुनाव के बाद भाजपा पार्षदों और कार्यकर्ताओं द्वारा हरिद्वार पुलिस पर बेवजह दबाव बनाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुकदमें दर्ज कराने का घटिया प्रयास किया जा रहा है, उसे कोई भी कांग्रेसी बर्दास्त नहीं करेगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन को भी चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस, भाजपा और सत्ता के दबाव में कोई भी कार्य…
हरिद्वार। हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र स्थित दीनारपुर के जंगल में दिनदहाड़े पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश का पीछा कर रही पुलिस टीम पर बदमाश ने फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में बदमाश के एक पैर में पुलिस की गोली लगी है। शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल बदमाश का नाम भूरा पुत्र बाबू है जो इब्राहिमपुर गांव का रहने वाला है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार शाम को पथरी थाना क्षेत्र में दिनारपुर के पास भूरा पुत्र बाबू ने उसका पीछा…
हरिद्वार, 07 फरवरी। हरिद्वार में भी आज शहर की सरकार अस्तित्व में आ गई है। नगर निगम हरिद्वार की नवनिर्वाचित मेयर किरन जैसल और सभी 60 पार्षदों ने आज शपथ ले ली है। ऋषिकुल ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मेयर किरन जैसल ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। डीएम कर्मेंद्र सिंह ने पहले मेयर और फिर मेयर किरन जैसल ने सभी 60 पार्षदों को शपथ दिलाई। इस दौरान भाजपा विधायक मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान, नगर आयुक्तसमेत बड़ी संख्या में भाजपा और कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे। शपथ लेने के बाद सभी जनप्रतिनिधियों ने जनता से किए…
अनिल शर्मा, लालढांग। हरिद्वार, 06 फरवरी। हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र में ग्रामीणों को गुलदार के आतंक से निजात मिल गई है। आज वन विभाग की टीम ने चमरिया गांव के पास से गुलदार का रेस्क्यू कर लिया। रेस्क्यू करने के बाद गुलदार को चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर भेजा गया है। बता दे कि पिछले कई दिनों से यह गुलदार लालढांग क्षेत्र की आबादी में घुस रहा था। जिससे ग्रामीणों में दहशत थी। दिनदहाड़े भी ग्रामीण घरों से बाहर निकलने में डर रहे थे। खेतों में नहीं जा पा रहे थे। वन विभाग ने इसका संज्ञान लिया और उच्च अधिकारियों से स्वीकृति…
हरिद्वार, 06 फरवरी। रोशनाबाद सीजेएम कोर्ट में खानपुर के पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन की जमानत पर बुधवार को सुनवाई टल गई है। अब उनकी जमानत पर सीजेएम कोर्ट में ही कल शुक्रवार को फिर से सुनवाई होगी। शुक्रवार को प्रणव सिंह चैंपियन समेत अन्य सभी आरोपी कोर्ट में पेश होंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि शुक्रवार को चैंपियन को जमानत मिल सकती है। बता दे कि चैंपियन द्वारा खानपुर से वर्तमान निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने का आरोप है। जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इसके बाद हरकत में…
हरिद्वार। भाजपा नेता संजीव चौधरी के ज्वालापुर आवास पर हरिद्वार नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर किरन जैसल और शिवालिक नगर पालिका के चेयरमैन राजीव शर्मा व पार्षद हरविन्दर सिंह का भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रीय व्यापार मण्डल और भाजपा चौक बाज़ार मण्डल ने पुष्प वर्षा, ढोल और आतिशबाजी से कार्यकर्ताओ ने सभी का भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता संजीव चौधरी ने कहा कि निगम और पालिका मे भगवा लहरा गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास रथ को जनता ने और तेज़ी से गति पर चलाने के लिए दोनों बोर्ड भाजपा…
हरिद्वार। लक्सर में बसपा नेता शिवम कश्यप ने सड़क पर घायल अवस्था में पड़े एक 65 वर्षीय बुजुर्ग को तय समय अस्पताल पहुंचाया और उनकी जान बचाने का कार्य किया। बुजुर्ग के परिजन अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने शिवम कश्यप का आभार व्यक्त किया। शिवम कश्यप ने बताया कि बुधवार रात लगभग 8.30 बजे वो हरिद्वार से लक्सर आ रहे थे। लक्सर में जैसे ही वो युवराज पैलेस के पास पहुंचे तो देखा कि वहाँ काफ़ी भीड़ हो रही थी। उन्होंने गाड़ी से उतरकर देखा तो वहाँ एक बुजुर्ग घायल अवस्था में पड़े थे। जिनकी उम्र लगभग 65 वर्ष थी। लोगों…
हरिद्वार। बुधवार को ग्राम जियापोता में स्थित भगवती पुरम कॉलोनी में सत्यम हेल्प फाउंडेशन ने वरिष्ठ पत्रकार स्व. मधुकान्त प्रेमी की स्मृति में नवनिर्मित पाठशाला का उद्घाटन और सम्मान समारोह का आयोजन किया। मुख्य अतिथि सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारा ने पाठशाला का उद्घाटन किया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। पाठशाला में बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देने का कार्य किया जाएगा। सत्यम हेल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार अवनीश प्रेमी और वरिष्ठ पत्रकार अरुण कश्यप ने मुख्य अतिथि सूचना विभाग के महानिदेशक एवं मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का फूल माला पहनकर…
