Author: News Desk

लक्सर, हरिद्वार। लक्सर से बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद व लक्सर सीट पर बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े संजीव कुमार उर्फ नीटू ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर शासन प्रशासन से सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से से मतगणना किये जाने की मांग उठाई है। लक्सर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधायक मोहम्मद शहजाद ने आरोप लगाया कि निकाय चुनाव में लोकतंत्र की हत्या की गई है। जिस तरीके से मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के साथ प्रशासन दुर्व्यवहार किया गया और कुछ लोगों को मतदान करने से रोका गया, उसे देखकर व और उनकी पार्टी के…

Read More

लक्सर, हरिद्वार। हरिद्वार की लक्सर नगर पालिका में वैसे तो शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। लेकिन वार्ड नंबर 5 लक्सरी में कई लोग मतदान करने से वंचित रह गए। गुस्साए लोगों ने उस वक्त हंगामा खड़ा कर दिया जब शाम करीब सवा पांच बजे पोलिंग बूथ के गेट को बंद कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सुबह से पोलिंग बूथ पर धीमी गति से मतदान प्रक्रिया चल रही थी और ऐसा करके चुनाव में सत्ता का दुरुप्रयोग किया गया है। हालांकि गेट बंद होने के बाद पीठासीन अधिकारी और निर्वाचन कर्मचारियों ने मतपत्रों का मिलान किया…

Read More

लक्सर, हरिद्वार। निकाय चुनाव में मतदान से पहले आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। लक्सर नगर पालिका से अध्यक्ष पद हेतु चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी जगदेव सिंह जग्गी ने कुछ लोगों पर अभद्रता, गाली गलौज और मारपीट का आरोप लगाया। उन्होंने जनता से निष्पक्ष और ईमानदार प्रत्याशी को वोट देने की अपील की। घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। जगदेव सिंह जग्गी ने बताया कि वो लक्सर गांव में अपने समर्थकों से मिलने गए थे। तभी वहां पहले से मौजूद कई लोग उनके विरोध में उतर आए। उनके साथ गाली गलौज की गई।…

Read More

हरिद्वार, 22 जनवरी। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश महामंत्री सुनील अरोड़ा ने पंजाबी समाज से नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को जिताने की अपील की है। प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान सुनील अरोड़ा ने कहा कि पंजाबी समाज ने हमेशा भाजपा का समर्थन किया है। लेकिन भाजपा ने कभी भी पंजाबी समाज को उचित सम्मान नहीं दिया। वर्तमान में हो रहे नगर निगम चुनाव में भाजपा ने पंजाबी समाज के केवल दो लोगों को वार्ड प्रत्याशी बनाया है। मेयर टिकट के लिए पंजाबी समाज की सोनिया अरोड़ा की मजबूत दावेदारी को भी नकार दिया गया। सुनील अरोड़ा ने…

Read More

हरिद्वार। हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र स्थित प्रेम नगर घाट के पास गंगा में एक महिला का शव तैरता हुआ बरामद होने सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कनखल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बरामद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब आठ बजे तभी पीछे से एक महिला का शव बेहतर प्रेम नगर घाट के पास पहुंच गया और गंग नहर के चैनल में फंस गया। शव को देखकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना देने पर तुरंत कनखल…

Read More

हरिद्वार। हरिद्वार की सिडकुल थाना पुलिस ने 12 जनवरी से लापता युवक की हत्या का खुलासा कर दिया है। हत्याकांड को अंजाम देने वाले जीजा साले को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के नाम राहुल और मोहित हैं जो कड़छ मोहल्ले के निवासी हैं। आरोपियों ने पहले ईंट से वार कर तेजपाल को मौत के घाट उतारा और फिर शव को भेल के जंगल में फेंककर फरार हो गए। हत्याकांड में शामिल तीसरे आरोपी रोहित की धरपकड़ के प्रयास जारी हैं। दरअसल बीती 12 जनवरी को सिडकुल क्षेत्र के ब्रह्मपुरी निवासी तेजपाल संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया…

Read More

हरिद्वार। …..कोरिडोर के नाम पर नहीं होगी तोड़ फोड़ – सीएम पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार ऋषिकेश में व्यापार और पर्यटन को बढ़ाने के लिए बनेगा कॉरिडोर। नहीं तोड़ी जाएगी एक भी मलिन बस्ती। कांग्रेस पर लगाया झूठ और भ्रम की राजनीति करने का आरोप। विकास और विरासत को बचाने के लिए काम कर रही सरकार। हरिद्वार में भाजपा प्रत्याशी किरन जैसल के समर्थन में रोड़ शो निकाल रहे सीएम धामी। निकाय चुनाव में भाजपा की जीत और उत्तराखंड में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने का किया

Read More

हरिद्वार। हरिद्वार में निकाय चुनाव का प्रचार अंतिम चरण में पहुंच गया है। आम आदमी पार्टी ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। जनसभाओं, रैली और डोर टू डोर के जरिए लोगों से वोट की अपील की जा रही है। आम आदमी पार्टी की मेयर पद की प्रत्याशी शिप्रा सैनी ने कहा कि इस बार हरिद्वार में जनता ने बदलाव का मन बना लिया है और जनता के पास केवल आम आदमी पार्टी ही एकमात्र विकल्प बचा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस जैसे दल अब अपना घोषणा पत्र जारी कर रहे हैं जबकि आम आदमी पार्टी…

Read More

हरिद्वार। निकाय चुनाव में प्रचार अंतिम चरण में पहुंच गया है। कांग्रेस प्रत्याशी महेश प्रताप राणा ने शिवालिक नगर में पूरी ताकत झोंक दी और एक कार्यक्रम के माध्यम से मास्टर स्ट्रोक खेल दिया। उन्होंने नवोदय नगर में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी को बुलाया गया। सोमवार शाम पुराना पीठ बाजार में नरेंद्र सिंह नेगी को सुनने हजारों लोग पहुंच गया। आलम ये था कि मैदान में बिछाई कुर्सियां कम पड़ गई और फिर बाद में मैदान भी खचाखच भर गया। शाम होते होते नरेंद्र सिंह नेगी ने एक से बढ़कर एक लोक गीत…

Read More

हरिद्वार। सोमवार को नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजीव शर्मा ने नगर पालिका के विभिन्न क्षेत्रों में डोर और नुक्कड़ सभाएं की। टिहरी विस्थापित वार्ड सात शिवालिक नगर एन क्लस्टर देव नगर, जे क्लस्टर तक्षशिला स्कूल, बृजवासी समाज नवोदय नगर, सत्यम कॉलोनी, वीणा एनक्लेव, टिहरी विस्थापित शामिल रहे। डोर टू डोर और जनसभा में भारी भीड़ में उमड़कर घरों से निकाल कर भाजपा प्रत्याशी का जोरदार अभिनंदन स्वागत किया। जन समर्थन को देखकर उत्साहित भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा ने कहा कि जनता का उत्साह देखते ही बनता है। जिस प्रकार से हमारे जनसंपर्क अभियान के दौरान…

Read More