Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
न्यूज डेस्क। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। गुरुवार 26 दिसंबर 2024 को उन्होंने दिल्ली एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। 92 वर्षीय डॉ. मनमोहन सिंह को स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद शाम एम्स, नई दिल्ली में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। एम्स नई दिल्ली ने मनमोहन के निधन की पुष्टि करते हुए न्यूज बुलेटिन जारी किया है। एम्स प्रबंधन ने कहा अत्यंत दुःख के साथ हम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की सूचना देते हैं। उन्होंने 92 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस…
अनिल शर्मा, लालढांग हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र स्थित रवासन नदी किनारे हुई दिल्ली के युवक की हत्या में शामिल दूसरे आरोपी को श्यामपुर थाना पुलिस ने रानीपुर नहर पटरी से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम नागेंद्र है जो फरीदाबाद का रहने वाले है। नागेंद्र और उसके साथी नीरज ने मिलकर रुपयों के लालच में अपने ही साथी की हत्या कर दी थी। आरोपी नीरज को पुलिस ने पूर्व में जेल भेज दिया था। गौरतलब है कि बीती 24 नवम्बर को थाना श्यामपुर क्षेत्रांतर्गत रवासन नदी के किनारे मिले अज्ञात शव की पहचान थाना श्यामपुर पुलिस के लिए एक…
हरिद्वार, 26 दिसम्बर। गोर्खाली महिला कल्याण समिति द्वारा गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल खड़का को समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्माानित किया गया। गौर्खाली महिला कल्याण समिति की पदाधिकारियों ने शिवलोक स्थित कमल खड़का के आवास पर पहुंचकर फूलमाला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया और समाजसेवा में उनके योगदान की सराहना की। कमल खड़का के साथ उनकी धर्मपत्नि सपना खड़का को भी सम्मानित किया गया। गौर्खाली महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष पदमा पाण्डेय व महामंत्री शारदा सुबेदी ने कहा कि गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल खड़का का समाजसेवा में…
न्यूज डेस्क। तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2 The Rule) अब तक फिल्म जगत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले फिल्म बन गई है। अब तक फिल्म ने 1100 करोड़ की कमाई कर ली है। सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी पुष्पा 2। पुष्पा 2 ने 21वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार दिखा है। मूवी की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। इसके आगे ‘बेबी जॉन’ और ‘मुफासा’ जैसी फिल्में रिलीज हुईं लेकिन, इसकी कमाई पर इनकी रिलीज का कोई असर नहीं पड़ा। बल्कि इन फिल्मों की कमाई प्रभावित…
हरिद्वार, 25 दिसंबर। हरिद्वार के पुलिस कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जनपद के सभी थानों की पुलिस को नशे के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी के निर्देश के अनुपालन में कनखल थाना पुलिस ने खुलेआम शराब पीने वाले 22 शराबियों को पकड़ा और पुलिस एक्ट में उनका चालान कर दिया। ये सभी 22 आरोपी अलग अलग स्थानों से पकड़े गए हैं। इतना ही नहीं सभी लोगों को जगजीतपुर चौकी लाया गया। चालान काटकर, चालान की कॉपी हाथ में थमाई गई और फोटो सेशन भी कराया गया। कनखल थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों और…
हरिद्वार,25दिसंबर। गंगा स्नान के दौरान गुजरात से हरिद्वार पहुंचे एक श्रद्धालु परिवार के दो मासूम बच्चों की गंगा में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा बुधवार सुबह उत्तरी हरिद्वार के संतमत घाट पर हुआ। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए हैं। जानकारी के मुताबिक गुजरात के तापी जिले से एक परिवार गंगा दर्शन और स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचे थे। सुबह लगभग दस बजे पूरा परिवार उत्तरी हरिद्वार के परमार्थ घाट के पास संतमत घाट पर गंगा स्नान कर रहा था। स्नान के दौरान…
हरिद्वार, 25 दिसंबर। हरिद्वार में जंगली जानवरों के भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने वालों पर वन विभाग कार्रवाई कर सकता है। आए दिन हाथियों और गुलदार के कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जाते हैं। जिनमें काफी वीडियो भ्रामक भी होते हैं। वे या तो कई साल पुराने होते हैं या किसी दूसरे प्रदेश के होते हैं। हाल ही में हरिद्वार में दो हाथियों की लड़ाई का एक वीडियो भी तेजी से शेयर किया जा रहा है। साथ ही वीडियो में बताया जा रहा है कि जगजीतपुर में हाथियों के बीच लड़ाई हुई थी। हरिद्वार वन विभाग…
हरिद्वार। चुनाव आयोग द्वारा घोषणा करने के बाद निकाय चुनाव की तैयारी में जुटे दावेदारों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। हरिद्वार नगर निगम से अपनी माता के लिए मेयर पद की दावेदारी कर रहे कांग्रेस नेता एडवोकेट वरुण बालियान को समस्त बार एसोसिएशन का समर्थन मिला है। रोशनाबाद कोर्ट में सभी साथी और सीनियर अधिवक्ताओं ने वरुण बालियान को न सिर्फ अपना समर्थन किया बल्कि जीत की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं। गौरतलब है कि वरुण बालियान लंबे समय से कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने यूथ कांग्रेस से लेकर मेन कांग्रेस में कई पदों पर रहकर पार्टी…
हरिद्वार। लेखपाल संघ से जुड़े कर्मचारियों ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया और बढ़चढ़ कर रक्तदान किया। सोमवार को एसडीएम अजय वीर सिंह, तहसीलदार प्रियंका रानी व उत्तराखंड लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष देवेश घिल्डियाल के सहयोग से तहसील कार्यालय हरिद्वार में जीवन रक्षक ब्लड सेंटर जगजीतपुर के द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उक्त रक्तदान शिविर में तहसील हरिद्वार में कार्यरत कार्मिकों द्वारा रक्तदान किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ सबसे पहले देवेश घिल्डियाल जिला अध्यक्ष उत्तराखंड लेखपाल संघ, द्वारा अपना रक्तदान करके किया गया। उन्होंने बताया कि रक्तदान एक बहुत ही महान कार्य है। जिससे न…
हरिद्वार। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर खड़ी लोकल ट्रेन में एक महिला को प्रसव पीड़ा हुई और उसने एक नवजात बच्चे को जन्म दिया। तबियत बिगड़ने पर महिला दर्द से कराह रही थी। इसकी सूचना मिलते ही GRP और RPF पुलिस मौके पर पहुंची। तत्काहैल प्लेटफॉर्म पर ही एंबुलेंस बुलाई है और सुरक्षा के बीच जच्चा बच्चा को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में महिला को तुरंत उचित इलाज दिया गया। जानकारी के मुताबिक हरिद्वार स्टेशन मास्टर के माध्यम से समय करीब साढ़े पांच बजे सूचना प्राप्त हुई की ट्रेन सं0-04374 देहरादून –साहरनपुर पैसेन्रजर मे एक महिला यात्री प्रसव पीड़ा…
