Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार, 15 अक्टूबर। जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह द्वारा जनपद अन्तर्गत राजकीय एवं ग्राम समाज की भूमि पर हुए अवैध कब्जों को अभियान के तहत हटाने के निर्देश अधीनस्थों को दिये गयें है। जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में उपजिलाधिकारी हरिद्वार अजयवीर सिंह के दिशा-निर्देशन में तहसील हरिद्वार प्रशासन द्वारा लगातार सरकारी भूमि पर कड़ी दृष्टी रखी जा रही है तथा इस सम्बन्ध में किसी भी माध्यम से अवैध अतिक्रमण का प्रकरण संज्ञान में आने पर तत्काल नियानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है। उपजिलाधिकारी अजयवीर सिंह, तहसीलदार प्रियंका रानी, नायब तहसीलदार वेदपाल सैनी, राजस्व निरीक्षक रमेश चन्द, राजस्व निरीक्षक…
हरिद्वार,15 अक्टूबर। हरिद्वार जिला जेल से फरार हुए दो कैदियों के एक मददगार को पुलिस ने दबोच किया है। जेल से फरार होकर कैदी पंकज और राजकुमार bhel की लेबर कॉलोनी स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर पर गए थे। जहां शूटर पंकज के मौसेरे भाई सुनील ने उन्हें कुछ पैसे और कपड़े देकर छुपने और फरार होने में मदद की। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को सुनील से फरार कैदियों से जुड़े कुछ सुराग मिले हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द दोनों फरार कैदियों को पकड़ लिया जाएगा। गौरतलब है कि बीती 11 अक्टूबर की रात जिला जेल पंकज…
अनिल शर्मा, लालढांग हरिद्वार, 15 अक्टूबर। श्यामपुर थाना पुलिस ने शराबियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की और ताबड़तोड़ छापेमारी कर 38 शराबियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने न सिर्फ शराबियों की बारात निकाली बल्कि सबके चालान भी काटे गए। थाने लाकर सबका स्टेज शो कराया और हाथ में चालान थमाकर फोटो सेशन भी कराया। इसके साथ ही उन्हें सख्त हिदायत भी दी गई। दरअसल बीते सोमवार थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र पर पडने वाले सभी होटल/ढाबो के स्वामी, ज्वेलरी शॉप व अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों के मालिकों के साथ, सभी ग्राम प्रधानों, CLG मेंबर्स के साथ आगामी त्योहारों के…
हरिद्वार, 14 अक्टूबर। हरिद्वार में लोन रिकवरी एजेंटों की गुंडई देखने को मिली है, बाइक से जा रहे एक युवकों की पीछे से आए कुछ युवकों ने पिटाई कर दी। घटना ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में हाइवे पर गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी के पास की बताई जा रही है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आए युवक दूसरे बाइक सवार युवक की लात घूंसो से पिटाई कर रहे हैं। मामला बाइक की किश्त ना चुकाने का बताया जा रहा है। पुलिस के पास अभी कोई शिकायत नहीं पहुंची है।
हरिद्वार, 15 अक्टूबर। बहादराबाद में पतंजलि योगपीठ के बाहर एक अजीबो-गरीब घटना ने सरेराह हंगामा खड़ा कर दिया। एक युवक ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया और गुस्से में पागल हो गया। पति ने प्रेमी और पत्नी को धक्का देकर गिराया और फिर प्रेमी पर लात-घूंसों से बुरी तरह टूट पड़ा। पत्नी को भी विरोध करने पर थप्पड़ रसीद किए। वायरल वीडियो घटना को देखते ही भीड़ जमा हो गई, लेकिन नजारा तब पलट गया जब पत्नी ने अपने प्रेमी का साथ देना शुरू कर दिया। प्रेमी ने भी अपनी प्रेमिका का बचाव किया और…
हरिद्वार, 13 अक्टूबर। रविवार दोपहर हरिद्वार की चंडीघाट बस्ती में आग लगने से कई लोग बेघर हो गए। पीड़ितों की मदद के लिए अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी आगे आए और बस्ती में जाकर उन्होंने पीड़ित परिवारों को राशन बांटा। इतना ही नहीं उन्होंने प्रत्येक पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद भी दी। बता दे कि आज दिन में अचानक लगी आग से 17 झोपड़ियां जलकर राख हो गई थी और झोपड़िया में रहने वाले लोग बेघर हो गए। प्रशासन ने पीड़ितों की मदद करने के लिए महंत रविंद्रपुरी का आभार भी व्यक्त किया। दरअसल हरिद्वार के चंडीघाट स्थित एक…
हरिद्वार, 13 अक्टूबर। शुक्रवार रात रामलीला के दौरान जिला कारागार हरिद्वार से फरार हुए दो कैदियों के मामले में कार्यकारी जेल अधीक्षक समेत 6 जेल कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। फरार हुए कैदियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। कुख्यात प्रवीण वाल्मीकी गैंग का गुर्गा एवं एक अन्य विचाराधीन बंदी प्रकरण में जिलाधिकारी हरिद्वार संग जेल परिसर का दौरा करने के बाद एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा कड़ा रुख अपनाया है। देर रात जिला पुलिस मुख्यालय के कप्तान की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय में हुई बैठक में जनपद के तमाम वरिष्ठ पुलिस ऑफिसर्स सम्मिलित हुए एवं कुछ ऑफिसर…
हरिद्वार, 12 अक्टूबर। देश में खाने पीने की चीजों में थूक और मूत्र मिलाने के वीडियो सामने आने पर बवाल मचा है। योग गुरु स्वामी रामदेव ने भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मुस्लिम धर्मगुरुओं को आगे आकर बोलना चाहिए। इस तरह की घटनाओं से इस्लाम प्रचार नहीं बल्कि इस्लाम के साथ कुरान भी बदनाम होती है। बार बार इस तरह की घटनाएं होने पर आश्चर्य है कि मुस्लिम धर्म गुरु चुप्पी साध लेते हैं। ऐसे विषयों पर प्रखरता के साथ इसका विरोध करना चाहिए। यह सब सभ्य समाज के लिए कलंक के समान है। बता दें…
हरिद्वार, 13 अक्टूबर। दशहरा पर्व पर हिंदू धर्म में शस्त्र पूजन की परंपरा है। हरिद्वार में साधु संतों के अखाड़े में भी विधि विधान से शस्त्र पूजन किया जाता है। आज कनखल स्थित महानिर्वाणी अखाड़े में नागा संन्यासियों ने परंपरा के अनुसार शस्त्र पूजन किया। अखाड़े में नागा संन्यासियों के पारंपरिक भाले सूर्य प्रकाश और भैरव प्रकाश के साथ अन्य दूसरे तलवार खंजर और आधुनिक हथियारों का भी पूजन किया गया। शस्त्र पूजा कर संतों ने धर्म और राष्ट्र की रक्षा के अपने संकल्प को भी दोहराया। संतों का कहना है कि जब भी सनातन धर्म पर खतरा हुआ है…
हरिद्वार, 12 अक्टूबर। हरिद्वार जिला कारागार से दो कैदियों के भागने से हड़कंप मच गया है। फरार हुआ कैदी पंकज रुड़की रुड़की और राजकुमार गोंडा उत्तर प्रदेश का निवासी हैं। कैदी पंकज हत्या के मामले में आजीवन कारावास काट रहा था और राजकुमार विचाराधीन कैदी है। दोनों के फरार होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक जेल में हाई सिक्योरिटी बैरक का निर्माण कराया जा रहा था। निर्माण सामग्री में वहां सीढियां भी लगी हुई थी। मौके का फायदा उठाकर दोनों ने सीढियां लगाई और दोनों कैदी फरार हो गए।…
