Author: News Desk

हरिद्वार, 18 दिसंबर। हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में देर रात युवती को गोली मारे जाने से सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई। घटना सिडकुल थाना क्षेत्र के रोशनाबाद की है जहां 20 साल की मीनाक्षी नाम की लड़की अपने किराए के घर में मौजूद थी। तभी वहां पहुंचे अतुल नाम के एक युवक ने उसे गोली मार दी और फरार हो गया। लहूलुहान हालत में युवती को सिडकुल स्थित मेट्रो अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर…

Read More

हरिद्वार। लक्सर में मंगलवार शाम अवतार सिंह भड़ाना का जन्मदिन पूरी धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में हजारों की भीड़ भी जुटाई गई। कार्यक्रम खत्म होने के बाद कंबल को लेकर छीना झपटी मच गई। कंबल बांट रहे लोगों के ऊपर चढ़कर कंबल छीने गए। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि छीना झपटी के दौरान कुछ लोग चोटिल तक हुए हैं लेकिन वो छीना झपटी से पीछे नहीं हटे। फिलहाल सोशल मीडिया पर छीना झपटी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कई लोग कंबल की छीना झपटी कर रहे हैं। मंच से ऐलान…

Read More

हरिद्वार, 17 दिसंबर। हरिद्वार की राजनीति में अवतार सिंह भड़ाना ने धमाकेदार एंट्री की और लक्सर में अपना जन्मदिन मनाया। जन्मदिन पर उन्होंने एक जनसभा भी बुलाई जिसमें भारी भीड़ जुटाकर चुनाव लड़ने का संकेत दिया। अवतार सिंह भड़ाना के जन्मदिन पर योगगुरु स्वामी कर्मवीर समेत तमाम साधु संत भी मौजूद रहे। इसके अलावा गुर्जर समाज से जुड़े हजारों लोग जनसभा में शामिल हुए। मीडिया से बातचीत के दौरान अवतार सिंह भड़ाना ने बताया कि वो अपना जन्मदिन अलग अलग जगहों पर मनाते आए है। गुजरात और कश्मीर जैसे राज्यों में जन्मदिन मनाया है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि…

Read More

हरिद्वार।आगामी नगर निकाय चुनाव मे हरिद्वार नगर निगम मेयर पद हेतु भाजपा जिला महामंत्री आशु चौधरी की धर्मपत्नी डोली चौधरी ने भाजपा जिला कार्यालय हरिद्वार पहुंचकर जिलाअध्यक्ष संदीप गोयल को अपना आवेदन दिया। सोमवार को डोली चौधरी ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचकर भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल को अपना आवेदन सौपते कहा कि मैं और मेरा पूरा परिवार भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य के रूप में पार्टी की रीति नीति में विश्वास रखते हुए निरंतर भारतीय जनता पार्टी के लिए काम करते आ रहे हैं। आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं देश के…

Read More

हरिद्वार, 16 दिसंबर। आजकल की युवा पीढ़ी लाइक और फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए सभ्यता और संस्कृति को भूलकर अश्लीलता पर उतर आई है। गंगनहर किनारे इस तरह की वीडियो बनाने वाले पांच युवक युवतियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। कलियर थाना पुलिस ने 2 युवतियों और 3 युवकों को गिरफ्तार किया और संबंधित धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया। दरअसल सोशल मीडिया पर फॉलोवर बढ़ाने की चाहत में आजकल युवा जानलेवा स्टंट के साथ साथ अश्लील कंटेंट तैयार कर समाज को गलत संदेश देते दिख रहे हैं। ऐसे लोगों को मर्यादा का पाठ पढ़ाने के लिए एसएसपी हरिद्वार के…

Read More

हरिद्वार,16 दिसंबर। हरिद्वार की बहादराबाद थाना पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ दो तस्करों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी आई 10 कार में शराब का जखीरा लेकर हरिद्वार पहुंचे थे। मगर हरिद्वार में एंटर करने के पहले पुलिस की सूझबूझ से दोनों हत्थे चढ़ गए। आरोपियों के नाम विशाल और राहुल हैं। विशाल झबरेड़ा थाना क्षेत्र के सड़ोली गांव का निवासी है जबकि राहुल सहारनपुर के नकुड़ का निवासी है। दरअसल उत्तराखंड में निकाय चुनाव होने वाले हैं। निकाय चुनाव से पहले शराब तस्कर भी सक्रिय हो गए हैं। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर पुलिस द्वारा…

Read More

हरिद्वार। हरिद्वार-ऋषिकेश के बीच ट्रेन में यात्रियों से लूटपाट करने वाले 5 बदमाशों को जीआरपी पुलिस ने धर दबोचा है। बदमाशों ने बीते शुक्रवार सुबह ऋषिकेश-हरिद्वार पैसेंजर में चढ़कर यात्रियों से कैश और मोबाइल फोन लूटे थे। लूट की वारदात के बाद हरकत में जीआरपी पुलिस ने आरोपियों को गाजियाबाद से पकड़ लिया है। साथ ही आरोपियों से लूट के पैसे और दो मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए हैं पुलिस को आरोपियों के पास से चाकू और नकली तमंचा भी बरामद हुआ है। पकड़े गए सभी बदमाश यूपी के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं। आरोपी इससे पहले भी…

Read More

हरिद्वार। शंकराचार्य ने शुरू की शीतकालीन चारधाम यात्रा, बांग्लादेश के हालात पर दिया बयान बद्रीनाथ, केदारनाथ यमुनोत्री और गंगोत्री के कपट शीतकाल के लिए बंद होने के बाद, सभी चारो धामो को पूजा उनके गद्दी स्थलों, ऊखीमठ, पांडुकेश्वर आदि स्थलों पर पूरे वर्ष जारी रहती है , जिनकी यात्रा के लिए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा पिछले वर्ष शीतकालीन चारधाम यात्रा की शुरुआत की गई थी, जिसके बाद इस बार उत्तराखंड सरकार भी शीतकालीन यात्रा के लिए प्रचार प्रसार कर रही हैं, जिसके बाद आज रविवार को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद हरिद्वार से गंगा आरती कर शीतकालीन चारधाम के लिए रवाना हुए। इस मौके…

Read More

हरिद्वार। उत्तराखंड शासन से नगर निकाय चुनाव को लेकर जारी हुई आरक्षण सूची के बाद राजनैतिक दलों के साथ-साथ पार्टी प्रत्याशियों में भी हलचल तेज हो गई है। नगर निगम हरिद्वार की सीट अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला होने पर महापौर पद के प्रत्याशी बनने के ख्वाब देख रहे नेताओं के सपनों को धक्का जरूर लगा है लेकिन अब उन्होंने अपनी रणनीति बदल दी है। बात यदि कांग्रेस पार्टी की, की जाए तो आरक्षण सूची जारी होते ही कांग्रेस ने भी अपनी रणनीति बदली है। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों की एक बैठक कांग्रेस सेवादल के महानगर अध्यक्ष अश्विन कौशिक के…

Read More

उत्तराखंड, 14 दिसंबर। उत्तराखंड शासन द्वारा राज्य के सभी निकाय चुनावों के लिए आरक्षण सूची जारी कर दी है …. नीचे उत्तराखंड के सभी निकायों की आरक्षण सूची देखें।

Read More