Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार – गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से हरिद्वार के लालजी वाला टापू पर फंसे तीन लोगों और 50 भैंसों को पुलिस ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। देर शाम एक वन गुर्जर 50 भैंसों को टापू के पास चरा रहा था और उसी जगह पर झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले दो साधु भी मौजूद थे। तभी गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ गया और टापू से वापस जाने का रास्ता बंद हो गया। इसके बाद तीनों लोग और 50 भैंसे टापू पर ही फंस गई। सूचना मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उसके बाद एसडीआरएफ की…
अल्मोड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा के अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा की सचिव शचि शर्मा की अध्यक्षता में ब्लॉक सभागार चौखुटिया में वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।प्राधिकरण की सचिव शचि शर्मा द्वारा शिविर का प्रारंभ द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्राधिकरण की सचिव शचि शर्मा द्वारा उपस्थित आम जनता व विधार्थियों को आजादी के अमृत महोत्सव के अनुक्रम में मौलिक स्वच्छता एवं वृक्षों का महत्व, निशुल्क विधिक सहायता, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 आदि के विषय में जानकारी दी गयी। सचिव शचि शर्मा…
हरिद्वार – स्वास्थ्यकर्मी अशोक कालरा उर्फ चीकू ने रक्तदान करने में नया कीर्तिमान स्थापित किया। हरिद्वार ब्लड बैंक में शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अशोक कालरा ने 26वी बार रक्तदान किया। जिसमे 15 बार whole blood व 11 बार SDP प्लेट्लेट्स डोनेशन शामिल है। इस उपलब्धि के लिए सीएमओ डॉ मनीष दत्त उन्हे सम्मानित करने के लिए ब्लड बैंक पहुंचे। अशोक कालरा ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को समाज के प्रति अपनी इस जिम्मेदारी को समझना चाहिए। एक आम नागरिक देश के लिए सरहद पर शहीद हुए बिना भी देश के लिए सेवा कर सकता है। हमारे…
हरिद्वार – बीजेपी युवा मोर्चा ज़िला द्वारा कारगिल दिवस पर वीर शहीदों को याद किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। हरिद्वार के शिवालिक नगर में शहीद रणजीत सिंह चौक पर देश के वीर शहीदों के सम्मान में प्रदर्शनी लगाई गई और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कारगिल के शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। ज़िला अध्यक्ष संदीप गोयल ने वीर जवानों के बलिदान को राष्ट्र का सर्वोच्च बलिदान बताया। निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा की देश के युवाओ को राष्ट्र सेवा में अपना…
हरिद्वार – हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में एसडीआरएफ और जल पुलिस के जवान कावड़ियों के लिए देवदूत साबित हो रहे हैं। गुरुवार हरिद्वार के कांगड़ा घाट पर गंगा में नहाने के दौरान पानी के तेज बहाव में बह रहे 7 कांवड़ियों को एसडीआरएफ के जवानों ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल। बचाए गए सभी कांवड़िए हरियाणा और यूपी के रहने वाले हैं। जो कांगड़ा घाट पर स्नान कर रहे थे। जान बचाए जाने के बाद कांवड़ियों ने पुलिस का आभार जताय। आपको बता दें कि इस समय हरिद्वार में कावड़ मेले के मध्यनजर सभी गंगा घाटों पर एसडीआरएफ…
हरिद्वार — हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने आज रुड़की और लक्सर में कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण चौक चौराहों पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित भी किया । एसएसपी ने बताया कि आने वाले दिनों में डाक कांवड़ पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। इस चुनौती से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयारी है। वो लगातार जोन और सुपर जोन के अधिकारियों के संपर्क में हैं। उन्हे ड्यूटी पर अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं और साथ ही पिछले वर्ष के कांवड़ मेले के अनुभव भी उनसे साझा किए जा…
हरिद्वार – लक्सर के सोपरी गांव के पास आज एक युवक गंगा की तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलते ही लक्सर कोतवाली में तैनात पुलिस के जवान गंगा सिंह, अजीत तोमर और एफएम बलदेव मौके पर पहुंचे और आपदा मित्रों की सहायता से युवक को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पानी की तेज लहरों के बीच से युवक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि सोपारी गांव के पास एक युवक गंगा की तेज धारा में बह गया है और वो बीच गंगा…
हरिद्वार – हरिद्वार जनपद में आगामी 27 जुलाई से 2 अगस्त तक सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। हरिद्वार के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने छुट्टी का आदेश जारी कर दिया है। बता दे कि हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले के मध्यनजर प्रशासन ने यह फैसला लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार हरिद्वार कांवड़ मेले में पांच करोड़ से ज्यादा कांवड़िए हरिद्वार गंगाजल लेने आएंगे। इसी के चलते जनपद में भारी भीड़ रहेगी। हाईवे पर जाम रहेगा। इसलिए जिला प्रशासन ने यह फैलाया लिया है कि आगामी 2 अगस्त को महाशिवरात्रि…
हरिद्वार – रोटरी क्लब रानीपुर का शपथ ग्रहण समारोह इंडस्ट्रियल एरिया हरिद्वार में स्थित एक होटल में आयोजित किया गया। सभा में मुख्य अतिथि चंडीगढ़ रोटरी की मंडल अध्यक्ष डा. रीटा कालरा का स्वागत क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन विनीत जलान ने किया। इसके उपरांत पूर्व अध्यक्ष राजीव भल्ला ने सभा में आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। अपने कार्यकाल का ब्यौरा देते हुए सचिव रोटेरियन डा. विमल कुमार ने क्लब की कई उपलब्धियों को गिनवाया। क्लब सदस्यों ने पोलियो उन्मूलन (रोटरी फ़ाउंडेशन) के लिए इस साल एक लाख रूपये की धन राशि दान की। कनखल के श्री मिथिलेश सनातन धर्म…
हरिद्वार – कांवड़ियों के भेष में आने वाले हुड़दंगियों से पुलिस से निपटेगी। डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि कावड़ यात्रा एक तीर्थ यात्रा है और सभी को भक्ति भाव के साथ कांवड यात्रा करनी चाहिए। सोमवार शाम हरिद्वार पहुंचे डीजीपी अभिनव कुमार ने कावड़ मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ मीटिंग भी की। मेला नियंत्रण भवन में बने कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए डीजीपी ने जिला पुलिस के अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। मीडिया से बात करते हुए डीजीपी ने कहा कि इस बार की कावड़…
