Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार – हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण लगातार अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है। HRDA की सख्ती का असर है कि ज्वालापुर में एक धार्मिक स्थल के बाहर बनाए गए अवैध निर्माण को स्वयं तोड़ा गया और भविष्य में अवैध निर्माण करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। दरअसल ज्वालापुर इंटर कॉलेज के बराबर में ही एक मस्जिद है। मस्जिद की कमेटी द्वारा बाहर बिना अनुमति के एक बड़े गेट का निर्माण करा दिया गया। सूचना मिलते ही HRDA प्रशासन हरकत में आया और मस्जिद कमेटी के सदस्यों के साथ वार्ता की गई। वार्ता में अवैध…
हरिद्वार – कैबिनेट मंत्री एवं आध्यात्मिक गुरू सतपाल महाराज के जन्म दिवस के अवसर पर उनकी दीघार्यू और उज्जवल भविष्य की कामना को लेकर श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक के संयोजन में गंगा पूजन और रूद्राभिषेक किया गया। सतपाल महाराज को जन्म दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि सतपाल महाराज एक कुशल प्रशासक के रूप में जनसेवक की भूमिका निभाने के साथ आध्यात्मिक गुरू के रूप में सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन में भी अहम योगदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मां गंगा की कृपा से वे दीर्घकाल तक…
डेस्क – 23 सितम्बर सोमबार को होगा “जितिया” का नहाय खाय,24 सितम्बर मंगलवार को होगा पुरे दिन-रात व्रत ,25 यानि बुधवार को संध्या 05.05 के बाद व्रती हेतु होगा पारण। ब्रज किशोर ज्योतिष संस्थान, ज्योतिषाचार्य डॉ. रहमान चौक सहरसा के संस्थापक ज्योतिषाचार्य पंडित तरुण झा ने बताया हैं कि हर साल आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जीवित्पुत्रिका का व्रत मनाया जाता हैं,जीवित्पुत्रिका व्रत को भक्ति और उपासना के सबसे कठिन व्रतों में एक माना जाता है बिहार में इस पर्व को जितिया के नाम से भी जाना जाता है, इस दिन माताएं अपने बच्चों की लंबी…
हरिद्वार, 20 सितंबर। रानीपुर स्थित दशहरा मैदान बी.एच.ई.एल., सेक्टर 4 में आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के जन्मोत्सव पर श्री प्रेमनगर आश्रम द्वारा आयोजित सद्भावना सम्मेलन में अपार जनसमुदाय को संबोधित करते हुए सतपाल महाराज ने कहा कि हमारा देश तो राम, कृष्ण का देश रहा है। हमारे देश में हमेशा अहिंसा की बात की गई है, शांति की बात की गई है। इसी राम कृष्ण के देश से बुद्ध, महावीर व अनेक संतों ने शांति की आवाज उठाई। वह अध्यात्मवाद की आवाज फिर से गुंजनी चाहिए, जिससे सारा भूमंडल सुख व शांति से आगे बढ़े। आज इस कलिकाल के अंदर,…
हरिद्वार – विश्वप्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में जानवरों की चर्बी की मिलावट का मामला गरमा गया है। धर्मनगरी हरिद्वार के साधु संतों ने इसे लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी और इस कृत्य कोदुर्भाग्यपूर्ण बताया। मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी ने इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। महंत रविंद्रपुरी ने कहा कि प्रसाद में जानवरों की चर्बी मिलना एक बड़ा षड्यंत्र है। इस षड्यंत्र की सीबीआई जांच कराकर दोषियों को कुत्ते की मौत मारना चाहिए। मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा कि आज जिसे देखो वो सनातन धर्म को…
हरिद्वार – हरिद्वार पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया और गिरोह में शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 500 रुपए के 451 नकली नोट भी बरामद किए। इतना ही नहीं आरोपियों ने देहरादून और हरिद्वार में बड़े पैमाने पर नकली नोट मार्केट में चलाए हैं जिसकी खोजबीन पुलिस द्वारा की जा रही है। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि रानीपुर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान सौरभ, निखिल, अनंतबीर और नीरज नाम के 4 आरोपियों को पकड़ा और उनके…
हरिद्वार – हरिद्वार में जंगली जानवरों के आबादी में घुसने का सिलसिला जारी। फिर से आबादी में घुसा जंगली हाथियों का झुंड। मातृ सदन आश्रम के पास खेतों में दिखाए दिए 5 जंगली हाथी। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हाथियों का वीडियो। वन विभाग नही उठा रहा कोई ठोस कदम। हरिद्वार में पिछले कई दिनों से जंगली जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। एक हाथियों का झुंड रोजाना आबादी में घुस रहा है और नुकसान पहुंचा रहा है। यह हाथी झुंड रोजाना जगजीतपुर गांव के पास ही नजर आता है। अभी तक हाथियों की चहलकदमी रात में दिखाई देती…
हरिद्वार – *आज का पंचांग व राशिफल* 19-सितम्बर-2024 दिन *गुरूवार* विक्रम संवत 2081(शरद ऋतु) *(कालयुक्त संवत)* शकसंवत 1946 *सूर्योदय 05:59 सूर्यास्त 18:28 सूर्य- राशि (कन्या) दक्षिणायन* *द्वितीया तिथि (दौज)का श्राद्ध आज!**तृतीया का श्राद्ध कल रहेगा!* *गडमूल आज प्रातः 08:05 से प्रारम्भ होंगे!*मित्रों आज *आश्विन माह के कृष्ण पक्ष* कि *द्वितीया* तिथि है आज का नक्षत्र *उत्तराभाद्रपदा08:07/रेवती* है आज चन्द्रमा *मीन* राशि में है आज दिशाशूल :- दक्षिण दिशा में है अतः अगर इस दिशा कि यात्रा करनी पड़े तो *जौ* का सेवन करके ही चले। जिससे कार्य में सफलता प्राप्त होगी आज का *राहुकाल 13:30 से 15:10* तक रहेगा इस…
हरिद्वार – हरिद्वार के रानीपुर मोड़ स्थित बालाजी शोरूम पर हुई डकैती में पुलिस ने चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी अमन काम्बोज पुत्र कश्मीर लाल, गाँव पिंडी, ज़िला फ़िरोज़पुर पंजाब का रहने वाला है। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल और 13500 की नगदी भी बरामद हुई। पुलिस ने उसे हरियाणा के यमुनानगर से दबोचने में सफलता हाल की। डकैती कांड में शामिल एक बदमाश मुठभेड़ में मारा गया। जबकि दो बदमाशों को जेल भेजा जा चुका है। बीती 1 सितंबर को कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्रांतर्गत श्री बालाजी ज्वेलर्स में दिनदहाड़े हथियार बंद बदमाशों द्वारा डकैती…
हरिद्वार – राजस्थान के बीकानेर से गंगा स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचे एक बुजुर्ग लापता हो गए। बीती एक सितंबर को हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर आखिरी बार दिखाई दिए और उसके बाद उनका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। परिजनों ने हरिद्वार कोतवाली में बुजुर्ग की गुमशुदगी भी दर्ज कराई है। बुजुर्ग का नाम मोहन दास, गांव गुसाईं सर बड़ा, तहसील लुणकसर जिला बीकानेर, राजस्थान है। मोहन दास बीती 01 नवंबर को हरिद्वार पहुंच गए थे। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी में भी वो नजर आए। मगर तब से उनका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया है। लिहाजा बुजुर्ग…
