Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, बाइक मैकेनिक हत्याकांड में थे शामिल

September 26, 2026

गंगा घाटों पर मूर्ति विसर्जन रोकने को मुस्तैद रही निगम की टीमें, देर रात भी लोगों को विसर्जन से रोका

September 25, 2026

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»रोटरी क्लब रानीपुर का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, डा. रीटा कालरा रहीं मुख्य अतिथि
हरिद्वार

रोटरी क्लब रानीपुर का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, डा. रीटा कालरा रहीं मुख्य अतिथि

News DeskBy News DeskJuly 23, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार – रोटरी क्लब रानीपुर का शपथ ग्रहण समारोह इंडस्ट्रियल एरिया हरिद्वार में स्थित एक होटल में आयोजित किया गया। सभा में मुख्य अतिथि चंडीगढ़ रोटरी की मंडल अध्यक्ष डा. रीटा कालरा का स्वागत क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन विनीत जलान ने किया। इसके उपरांत पूर्व अध्यक्ष राजीव भल्ला ने सभा में आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।

अपने कार्यकाल का ब्यौरा देते हुए सचिव रोटेरियन डा. विमल कुमार ने क्लब की कई उपलब्धियों को गिनवाया। क्लब सदस्यों ने पोलियो उन्मूलन (रोटरी फ़ाउंडेशन) के लिए इस साल एक लाख रूपये की धन राशि दान की। कनखल के श्री मिथिलेश सनातन धर्म इंटर कॉलेज के एक समारोह में हरिद्वार की ५२ गरीब बच्चियों को साइकल प्रदान की गई। गंगा प्रेम होसपिस में कैंसर के मरीजों के लिए दवाइयाँ दी गई। रामा कृष्ण मिशन हॉस्पिटल में 1 लाख की साँप के ज़हर के रोधक इंजेक्शन दिये गए। राम कृष्ण मिशन हॉस्पिटल को 2.24 लाख का एक्स-रे प्रिंटर क्लब द्वारा दान किया गया। निशुल्क प्लास्टिक सर्जेरी शिविर के द्वारा 45 व्यक्तियों के मुफ्त ऑपरेशन किए गये।

क्लब अध्यक्ष रोटेरियन विनीत जलान ने क्लब का कार्यभार नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन जितेंद्र सेठी को सौंप दिया और उन्हें पद ग्रहण करवाया।रोटेरियन गगन कुमार मेहता ने क्लब सचिव का कार्यभार संभाला। सदस्यों और मेहमानों को संबोधित करते हुए रोटेरियन जितेंद्र सेठी ने अपनी कार्यकारिणी मंडल से परिचय करवाया। आगामी वर्ष में किये एक जाने वाले कार्यों की प्राथमिकताएं बताते हुए उन्होने वृक्षारोपण, शहर के सौंदर्यीकरण, रक्त दान, निशुल्क प्लास्टिक सर्जरी शिविर, पर्यावरण संरक्षण पर ज़ोर दिया। इनके अतिरिक्त शहर की समस्याओं और आवश्यकताओं के अनुसार कार्यों को पूर्ण करने का संकल्प क्लब के सदस्यों ने लिया।

मुख्य अतिथि के तौर पर चंडीगढ़ रोटरी क्लब की मंडल अध्यक्ष डा.रीटा कालरा ने क्लब के सदस्यों को उनके कार्यों के लिए बधाई देते हुए नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी। पूरे विश्व में रोटरी के कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए उन्होंने कहा कि यह संस्था सामजिक उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हम सभी अपने-अपने सामाजिक दायित्वों को निभाएं। डॉक्टर कालरा ने सदस्यों और उनके परिवारों से आग्रह किया कि हमारे देश में सामाजिक स्तर पर काम करने के बहुत मौके हैं और हमें अपने प्रयासों और मज़बूत करना चाहिए।

रोटरी क्लब रानीपुर के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन चोपड़ा ने कहा कि हमारी संस्था हरिद्वार में कई सामाजिक कार्य कर रही है उन्होंने कहा कि एस.एम.एस.डी इंटर कॉलेज कनखल में बालिकाओं को साइकिल वितरित करना हो या विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए शौचालय का निर्माण या अन्य सामाजिक कार्य हो उन सब में क्लब बढ़-चढ़कर भाग ले रहा है। सभा का संचालन पूर्व अध्यक्ष राजीव भल्ला ने किया।

सभा के अंत में सचिव रोटेरियन गगन कुमार मेहता ने सबका आभार व्यक्त किया। सभा में क्लब के सदस्यों के अतिरिक्त रोटरी क्लब हरिद्वार, कनखल और रुड़की के सदस्य भी समिलित हुए।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

गंगा घाटों पर मूर्ति विसर्जन रोकने को मुस्तैद रही निगम की टीमें, देर रात भी लोगों को विसर्जन से रोका

September 25, 2026

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

प्रेस क्लब हरिद्वार में सोलर प्लांट शुरू, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया

September 23, 2026

कुंभ की तैयारी, रोड़ी बेलवाला में चला बुलडोजर, 50 से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त

September 23, 2026

29 साल से नहीं मिला 100 कमरों का किराया, 20 करोड़ होने का दावा, कमलदास कुटिया का मामला, सीएम से लगाई गुहार

September 23, 2026

सतपाल महाराज के जन्मदिन जुटी लाखों लोगों की भीड़, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

September 21, 2026

भगवान श्री श्रीचंद्र के विचार आज भी प्रासंगिक, आदर्शों को आगे बढ़ा रहे संत – करौली शंकर महाराज

September 19, 2026

रवासन नदी पर पुल की मांग को लेकर सातवें दिन भी धरने पर डटे ग्रामीण

September 18, 2026

श्यामपुर में शुरू हुआ स्वास्थ्य केंद्र, ट्रामा सेंटर के रूप में विकसित करने की तैयारी

September 18, 2026
इन्हें भी पढ़े-

हरिद्वार में गंगा के टापू पर फंसे 3लोगों और 50भैंसों का अंधेरे में रेस्क्यू

उत्तराखंड July 26, 2024

हरिद्वार – गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से हरिद्वार के लालजी वाला टापू पर…

बहादरपुर गांव में हुए हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

July 4, 2024

हरिद्वार में अलग अलग जगहों से दो शव बरामद होने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

November 20, 2024

लक्सर अपडेट: बसपा को बढ़त, दूसरे नंबर भाजपा, तीसरे पर कांग्रेस

January 25, 2025
अन्य खबरें

हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, बाइक मैकेनिक हत्याकांड में थे शामिल

September 26, 2026

गंगा घाटों पर मूर्ति विसर्जन रोकने को मुस्तैद रही निगम की टीमें, देर रात भी लोगों को विसर्जन से रोका

September 25, 2026

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

प्रेस क्लब हरिद्वार में सोलर प्लांट शुरू, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया

September 23, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.