Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

सात साल की श्रुति ने सामवेद के 400 मंत्रों का किया सस्वर पाठ, आर्य समाज ने किया सम्मानित

November 14, 2026

रानीपुर से भाजपा टिकट के लिए संजीव चौधरी ने पेश की दावेदारी, वर्तमान में जिला महामंत्री हैं संजीव

November 14, 2026

रानीपुर से भाजपा टिकट के लिए हरजीत सिंह ने ठोकी दावेदारी, पर्यवेक्षकों को सौंपा बायोडाटा

November 14, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»भाजपा नेता रोहित नेगी हत्याकांड: मंगलौर के पास हुई मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार, दोनों को लगी गोली
अपराध

भाजपा नेता रोहित नेगी हत्याकांड: मंगलौर के पास हुई मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार, दोनों को लगी गोली

News DeskBy News DeskJune 6, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार/देहरादून। देहरादून में भाजपा नेता रोहित नेगी की गोली मारकर हत्या करने वाले दोनों आरोपितों को देहरादून पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 36 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुजफ्फरनगर-मंगलौर सीमा पर घेराबंदी कर दोनों को दबोचा। मुठभेड़ में दोनों आरोपित गोली लगने से घायल हो गए हैं। घटना के बाद से ही दून पुलिस सक्रिय थी और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित कर नोएडा और मुजफ्फरनगर समेत कई स्थानों पर दबिश दी जा रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि दोनों हत्यारोपी मुजफ्फरनगर से मंगलौर की ओर निकल रहे हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी की और उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपितों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

जवाबी फायरिंग में मुख्य आरोपित अजहर त्यागी, निवासी प्रधान पट्टी, बरला, थाना पुरकाजी, जिला मुजफ्फरनगर, की दोनों टांगों और हाथ में गोली लगी। जबकि उसके साथी आयुष कुमार उर्फ सिकंदर, निवासी शामली, के दोनों घुटनों में गोली लगी। दोनों को तत्काल गुरुकुल नारसन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।

बता दे कि हत्या की यह वारदात बीते बुधवार रात हुई थी, जब भाजपा नेता रोहित नेगी डीबीआईटी चौक के पास अपनी बोलेरो कार में अपने दोस्तों के साथ मौजूद थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवकों ने सामने से कार के शीशे से सटाकर रोहित नेगी को गोली मार दी थी। गोली उनके गले में लगी थी और उन्हें ग्राफिक एरा अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपित फरार हो गए थे। वारदात के बाद इलाके में तनाव फैल गया और लोगों ने आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते 36 घंटे के भीतर मुठभेड़ में दोनों आरोपितों को पकड़ लिया गया।

देहरादून के एसएसपी अजय सिंह के अनुसार, प्राथमिक जांच में हत्या की वजह आपसी रंजिश और फोन पर हुआ झगड़ा सामने आया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है। दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

सात साल की श्रुति ने सामवेद के 400 मंत्रों का किया सस्वर पाठ, आर्य समाज ने किया सम्मानित

November 14, 2026

कुंभ से पहले रेलवे स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन की तैयारी तेज, मॉक ड्रिल से परखी जाएगी व्यवस्था

November 13, 2026

हरिद्वार से उठी व्यापारी आयोग के गठन की मांग, साधु संतों ने किया समर्थन

November 13, 2026

CM Dhami Pays Heartfelt Tribute to Shivraj’s Mother

November 12, 2026

भाजपा सरकार के राज में भाजपा के सभासद की अनदेखी, शिलापट्ट पर नाम नहीं होने से नाराज

November 10, 2026

हर ब्लॉक में चलेगी एंबुलेंस, कुंभ से पहले गांवों के चौक-चौराहे होंगे, बोर्ड बैठक में बड़े फैसले

November 6, 2026

चार युवतियों ने की विवाहिता के साथ मारपीट, वायरल हुआ वीडियो, कार्रवाई की तैयारी

November 6, 2026

कुंभ कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, जरूरत पड़ने पर रात में भी होगा निर्माण – नंदन कुमार

November 4, 2026

ज्वालापुर में आबकारी विभाग की छापेमारी, एक शराब तस्कर दबोचा, छह पेटी शराब बरामद

November 4, 2026
इन्हें भी पढ़े-

लालढांग में धूमधाम से मनाया जाएगा बसंतोत्सव, लगेगा 3 दिवसीय सांस्कृतिक शिवरात्रि मेला

हरिद्वार February 22, 2025

अनिल शर्मा, लालढांग हरिद्वार। हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र में इस बार भी बसंतोत्सव धूमधाम के…

भारत बने हिंदू राष्ट्र, 14 राज्यों में 14000 किमी की पदयात्रा, हरिद्वार में भव्य स्वागत

October 9, 2024

यूथ कांग्रेस ने प्रभारी मंत्री के सतपाल महाराज के खिलाफ खोला मोर्चा, विरोध प्रदर्शन कर फूंका पुतला

April 30, 2026

Tokyo Officials Plan For a Safe Olympic Games Without Quarantines

January 6, 2020
अन्य खबरें

सात साल की श्रुति ने सामवेद के 400 मंत्रों का किया सस्वर पाठ, आर्य समाज ने किया सम्मानित

November 14, 2026

रानीपुर से भाजपा टिकट के लिए संजीव चौधरी ने पेश की दावेदारी, वर्तमान में जिला महामंत्री हैं संजीव

November 14, 2026

रानीपुर से भाजपा टिकट के लिए हरजीत सिंह ने ठोकी दावेदारी, पर्यवेक्षकों को सौंपा बायोडाटा

November 14, 2026

कुंभ से पहले रेलवे स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन की तैयारी तेज, मॉक ड्रिल से परखी जाएगी व्यवस्था

November 13, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,390 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202413,058 Views

युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, रुड़की में बोले मुख्यमंत्री धामी

June 28, 202611,846 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.