Author: News Desk

हरिद्वार। हरिद्वार जिले के खंड विकास कार्यालय बहादराबाद में नीति आयोग की आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम अंतर्गत संपूर्णता अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत सरकार के नीति आयोग की सलाहकार श्रीमती सोनिया पंत एवं मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने गुब्बारे उड़ाकर की। नीति आयोग की सलाहकार श्रीमती सोनिया पंत ने बताया जनपद हरिद्वार आकांक्षी जनपद है। भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा एक संपूर्णता अभियान लॉन्च किया गया है। संपूर्णता अभियान में महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और उनके स्वास्थ्य में सुधार के लिए कुल छह पैरामीटर लिस्ट किए गए हैं।जिस पर हमारे को अगले तीन माह…

Read More

हरिद्वार – श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के कार्यकर्ताओं ने प्रेमनगर आश्रम घाट पर मां गंगा एवं भगवान शिव का दुग्धाभिषेक कर कांवड़ मेला निर्विघ्न एवं सकुशल संपन्न होने की प्रार्थना की। इस दौरान कांवड नियमों का पोस्टर भी जारी किया गया। जिन्हें कांवड़ मेले के दौरान वितरित किया जाएगा। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि कांवड़ मेला सनातन धर्म का मुख्य पर्व है। प्रतिवर्ष होने वाले कांवड़ मेले में देश के विभिन्न राज्यों से करोड़ों श्रद्धालु गंगा जल लेने हरिद्वार आते हैं। कठिन यात्रा कर गंगाजल ले जाने वाले कांविड़यों की सुविधा के लिए…

Read More

हरिद्वार – सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित नवोदय नगर के पास से गुजरने वाली सुखी नदी में नहाने गए तीन किशोर आज गहरे पानी में डूबकर लापता हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिडकुल थाना पुलिस और जल पुलिस के जवानों ने दो किशोर को बचा लिया जबकि एक किशोर का अभी कुछ पता नहीं चला पाया है। जिसकी गहनता से तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम को 7:30 बजे सिडकुल थाना पुलिस को डायल 112 के जरिए सूचना मिली थी कि एक 15 साल का बच्चा सुखी नदी में डूब गया है। सूचना मिलते…

Read More

हरिद्वार – हरिद्वार के बहादरपुर गांव में हुई ग्रामीण की हत्या का लक्सर कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम अमरीश और गुरमीत हैं। दोनों ही आरोपी सगे भाई हैं और बहादरपुर गांव के निवासी हैं। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने लूटे हुए दो मोबाइल भी बरामद किए हैं। आरोपी अमरीश के ऊपर पूर्व में चार आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि बीती दो जुलाई की रात बहादरपुर गांव में एक निर्माणधीन मकान…

Read More

हरिद्वार – गैंगरेप और हत्या मामले में राजनीति गरमा गई है। भाजपा और कांग्रेस के दो बड़े नेता आमने सामने आ गए है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर आरोपी भाजपा नेता की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की तो वहीं भाजपा सांसद ने इस पर पलटवार किया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप शांतरशाह गैंगरेप हत्या मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने हरिद्वार के डीएम को ज्ञापन सौंपा है। हरिद्वार जिले के सभी पांच कांग्रेस विधायकों के साथ जिला कलेक्ट्रेट…

Read More

हरिद्वार – हरिद्वार के सलेमपुर गांव के पास हनुमंत कॉलोनी स्थित प्लास्टिक के गोदाम में लगी भीषण आग। दूर तक फैली आग की लपटें और धुंए का गुब्बार। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम। आग को बुझाने का किया जा रहा है प्रयास। आसपास के इलाके को कराया गया खाली। हादसे में लाखों रुपये का सामान जलकर हुआ राख।

Read More

हरिद्वार – हरिद्वार की खानपुर विधानसभा के लिए खुशखबरी है। स्थानीय लोगों और विधायक उमेश कुमार के लंबे संघर्ष और प्रयासों के बाद खानपुर में स्थापित होने वाले सिडकुल के निर्माण के लिए शासन ने बजट जारी कर दिया है। पहली किस्त के रूप में करीब 50 लाख रुपए की धनराशि जारी की गई है। सिडकुल में सार्वजनिक सुविधाओं जैसे सड़क, पानी, बिजली इत्यादि के लिए प्रारंभिक विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने के लिए पेयजल विभाग ने सरकार को 52 करोड़ की लागत आने की रिपोर्ट सौंपी थी जिस पर सरकार ने 50 लाख रुपये पेयजल विभाग को जारी कर दिए…

Read More

हरिद्वार। देश के पत्रकारों की सबसे बड़ी संस्था नेशनल यूनियन ऑफ जनर्लिस्ट-इंडिया की उत्तराखंड इकाई के चुनाव की प्रक्रिया में उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार सुनील दत्त पांडेय सर्वसम्मति से नये अध्यक्ष चुने गए।हरिद्वार में सम्पन्न हुई प्रक्रिया में एनयूजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष श्री रास बिहारी की मौजूदगी में सम्पन चुनाव में निवर्तमान अध्यक्ष संजय तलवार को मुख्य संरक्षक बनाया गया है। दोनों वरिष्ठ पदाधिकारी संगठन को विस्तार देने के अलावा पत्रकार हितों के लिए मिलकर काम करेंगे।एनयूजे-आई के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पांडेय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रास बिहारी सहित अन्य पूर्व पदाधिकारियों से परामर्श कर कार्यकारिणी का गठन करेंगे। सुनील…

Read More

हरिद्वार – लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित फ्लाईओवर पर मंगलवार दिन दहाड़े एक युवक की गोली मार दी गई। पेट में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को नजदीक के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल युवक लक्सर के बसेड़ी गांव का निवासी है। घायल युवक ने बताया कि उसकी पीपली गांव निवासी एक युवक ने मौके का फायदा उठाकर उसने फ्लाईओवर पर उसे गोली मार दी। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। हालांकि पुलिस…

Read More

हरिद्वार – सोमवार देर रात जमीनी विवाद के चलते लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित बहादरपुर गांव में एक ग्रामीण की हत्या सनसनी मच गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया लेकिन मंगलवार को दिन में मृतक के परिजन और ग्रामीण शव लेकर कोतवाली पहुंच गए। इस दौरान सैनी समाज और भाकियू क्रांति के कई नेता भी मौजूद रहे। आरोपियों की गिरफ्तारी और बाजार चौकी इंचार्ज को हटाने की मांग पर अड़े ग्रामीणों ने कोतवाली के नजदीक शव रखकर हंगामा किया। करीब चार घंटे तक चले हंगामे के बाद एसएसपी प्रमेंद्र…

Read More