Author: News Desk

हरिद्वार – बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद हिंदुओ पर हो रहे अत्याचार पर साधु संतो में गहरा आक्रोश है। रविवार को सन्यासी अखाड़ों से जुड़े नागा साधु संतो ने बांग्लादेश कूच करने की चेतावनी दी। हरिद्वार के जूना अखाड़े में बैठक कर साधु संतो ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की सारी हदें पार हो गई है। अंतर्राष्ट्रीय संगठनों, मानवाधिकार आयोग और सरकार को इस पर रोक लगाने के लिए आगे आना चाहिए। जूना अखाड़े के सभापति महंत प्रेम गिरी महाराज ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार की सारी हदें पार हो गई…

Read More

हरिद्वार। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की एक आवश्यक बैठक विवेक विहार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के संरक्षक डा.विशाल गर्ग व संचालन कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद गिरि ने किया। बैठक में सर्व सम्मति से जनपद में उत्तराखंड पत्रकार यूनियन का विस्तार शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में करने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया और पत्रकार हितों में निर्णय लेने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया गया। बैठक को संबोधित करते हुए उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के संरक्षक डा विशाल गर्ग ने कहा कि उत्तराखंड पत्रकार यूनियन प्रदेश स्तर से लेकर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाले…

Read More

हरिद्वार – हरिद्वार में शाम के वक्त हुई बारिश से हरिद्वार चीला के बीच पड़ने वाली बरसाती नदी उफान पर आ गई। नदी के उफान पर आने से दोनों तरफ की आवाजाही थम गई। हालांकि इस दौरान कुछ कांवड़िए जान जोखिम में डालकर नदी पार करते हुए नजर आए। ऋषिकेश की ओर से आ रहे कावड़ियों ने तेज बहाव के बीच में से कई मोटरसाइकिलें निकली। तेज बारिश के बाद चीला रपटे पर अक्सर तेज बहाव पानी आ जाता है। जिसमें कई बार लोगों के वाहन बह जाते हैं। यह मार्ग हरिद्वार को ऋषिकेश से जोड़ता है। बड़ी संख्या में…

Read More

हरिद्वार – हरिद्वार के ज्वालापुर के व्यापारियों ने दावा किया है कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान केवल हरजीत सिंह ही कर सकते हैं। शनिवार को व्यापारियों ने ज्वालापुर बाजार के गुरुद्वारे में मीटिंग की और हरिद्वार नगर निगम चुनाव पर चर्चा की। ज्यादातर व्यापारियों ने हरजीत सिंह को भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने पर सहमति जताई और भाजपा हाई कमान से हरजीत सिंह को ही टिकट देने की मांग की। गौरतलब है कि हरिद्वार नगर निगम की सुगबुगाहट तेज हो गई है। नगर निगम में रहने वाला हर वर्ग अपने हितों के अनुसार नगर निगम का मेयर चुनना…

Read More

हरिद्वार – संजय जोशी को उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन का प्रदेश अध्यक्ष और श्याम सिंह नेगी को प्रदेश महामंत्री चुना गया। इसके अलावा हरिद्वार के प्रवीण सैनी को संगठन का गढ़वाल मंडल अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। देहरादून में संगठन से जुड़े कर्मचारियों ने सभी पदाधिकारी का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया और शुभकामनाएं प्रेषित की। उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन उत्तराखंड प्रदेश के संगठन भवन का शिलान्यास मुख्य महाप्रबंधक नीलिमा गर्ग के द्वारा किया गया। इस दौरान महाप्रबंधक मुख्यालय डीके सिंह, अधिशासी अभियंता आशीष भट्ट, सहायक अभियंता हिमांशु नौटियाल और कनिष्ठ अभियंता साने आलम द्वारा विधिवत रूप से किया…

Read More

हरिद्वार – लक्सर कोतवाली पुलिस ने आज तीन पशु चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपियों के नाम प्रदीप समद और नफीस हैं। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने पशु बेचकर कमाए गई 50300 की नकदी, घटना में प्रयुक्त पिक अप वाहन और रस्से बरामद भी किए हैं। लक्सर क्षेत्र में बढ़ती पशु चोरी की वारदात पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कोतवाली प्रभारी राजीव रौथान के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया। सफलता हासिल करते हुए टीम ने निरंजनपुर – कंकरखाता मार्ग से टोडा कल्याणपुर निवासी प्रदीप, लंढौरा निवासी समद और नफीस…

Read More

हरिद्वार – हरिद्वार में दुकान में घुसे 4 हथियार बंद बदमाशों ने लाखों की लूट कर डाली। हरिद्वार लक्सर रोड पर स्थित पंजनहेड़ी गांव में की एक किराने की दुकान में रात करीब सवा 9 बजे 4 नकाबपोश बदमाशों में धावा बोल दिया। लूट की वारदात का सीसीटीवी कैमरे कैद हुई है। जिसमे 4 लोग दुकान में घुसकर दुकानदार पर तमंचा तानते हुए और उसके गल्ले से कैश निकालते हुए नजर आ रहे हैं। दुकानदार का कहना है की बदमाश कैश के अलावा उसके गले से सोने की चैन भी छीन कर ले गए हैं। उससे करीब 5 लाख रुपए…

Read More

हरिद्वार – हरिद्वार में बस स्टैंड के बाहर ऑटो खड़े करने को लेकर ई रिक्शा चालकों को और ऑटो ड्राइवरों में झगड़ा हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलने लगे। झगड़े में दोनों पक्षों के दर्जन भर लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें कई लोग एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला करते हुए नजर आ रहे हैं। झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़ा कर रहे लोगों को मायापुर पुलिस चौकी लाया गया। बताया जा रहा है कि ई रिक्शा स्टैंड के बाहर ऑटो…

Read More

हरिद्वार – शिवालिक नगर पहुंचे बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद ने वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पर उठाए और कहा कि बिना मुस्लिमों से राय लिए वक्फ बोर्ड के नियमों में संशोधन किया जा रहा है। मुस्लिम समाज ने वक्फ बोर्ड को संपत्ति दान की जिस पर सरकार का अधिकार नहीं। मोहम्मद शहजाद ने आरोप लगाया कि देश में मुस्लिमों के साथ ज्यादती हो रही है उनकी आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है। वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर किसी का अधिकार नहीं है। सरकार बेवजह संशोधन करने जा रही है। उन्होंने उत्तराखंड राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शदाब शम्स…

Read More

डेस्क – देश में वक्फ बोर्ड संशोधन बिल को लेकर राजनीतिक जंग छिड़ी हुई है। केंद्र सरकार ने संसद में वक्फ बोर्ड संशोधन बिल को पेश किया लेकिन विपक्षी दल इसका पुरजोर विरोध कर रहे हैं। आपको बताना चाहते हैं कि वक्फ बोर्ड वो सरकारी बॉडी है जिसे मुस्लिम समुदाय से जुड़ी संपत्ति की देखरेख के लिए बनाया गया है। मुस्लिम समाज से जुड़े राजनीतिक, धर्मगुरु और समाजसेवी वक्फ बोर्ड के सदस्य और अध्यक्ष बनाए जाते हैं। वक्फ बोर्ड रेलवे और रक्षा विभाग के बाद ऐसी बॉडी है जिसके पास देश में सबसे ज्यादा संपत्ति है। इस बोर्ड को असीमित…

Read More