Author: News Desk

कई संत गए थे जेल, फिर से करेंगे धर्म संसद, अखाड़ा परिषद का समर्थन, वेबसाइट लॉन्च हरिद्वार – हरिद्वार में हुई विवादित धर्म संसद के बाद एक बार फिर से गाजियाबाद में विश्व धर्म संसद होने जा रही रही है। डासना पीठाधीश्वर और जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिम्हानंद गिरी द्वारा गाजियाबाद में धर्मसंसद आयोजित करेंगे। साधु संतो की संस्था अखाड़ा परिषद ने धर्म संसद को समर्थन दे दिया है। रविवार को जूना अखाड़े में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी, महामंत्री हरिगिरी महाराज और परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक की मौजूदगी में धर्म संसद की वेबसाइट को लॉन्च…

Read More

हरिद्वार – हरिद्वार पुलिस अचानक फ्लाइट से मुंबई पहुंची और हरिद्वार शहर से लापता हुई 3 नाबालिक लड़कियों को ट्रेन से खोजकर हरिद्वार लाया गया और आज तीनों सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। बता दे कि ये लड़कियां बिना बताए पहले गुजरात पहुंची और फिर मुंबई। लोकेशन ट्रेस होते ही हरिद्वार पुलिस तीनों को मुंबई से खोजकर हरिद्वार ले आई। तीनों लड़कियां हरिद्वार शहर की रहने वाली हैं। दो दिन पहले परिजनों को उनके गायब होने की सूचना मिली तो स्थानीय पुलिस को शिकायत की गई। पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और मोबाइल लोकेशन के आधार पर लड़कियों…

Read More

हरिद्वार – भाजपा नेता प्रमोद खारी को अखिल भारतीय गुर्जर महासभा का उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। रानीपुर मोड़ पर संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनय प्रधान ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा और फूलमाला पहना कर स्वागत किया। विनय प्रधान ने बताया कि आगामी एक जुलाई को उनके संगठन द्वारा दिल्ली में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें समाज के निर्वाचित 10 राज्यसभा और लोकसभा सांसदों के साथ ही सिविल सर्विसेज में चयनित 15 अधिकारियों का सम्मान किया जाएगा। प्रमोद खारी ने बताया कि अखिल भारतीय गुर्जर महासभा साल 1908 से लेकर लगातार गुर्जर समाज के उत्थान के लिए काम…

Read More

साधु संतो पर छाया टी20 क्रिकेट का रंग, टीम इंडिया की जीत के लिए किया भगवान शिव का जलाभिषेक हरिद्वार – आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच को लेकर साधु संतो में खासा उत्साह देखा गया। हरिद्वार के प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में साधु संतो ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और भारतीय टीम की जीत की कामना की। बता दे कि टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल मैच आज रात 8 बजे से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। 17 साल पहले भारत ने पाकिस्तान को हराकर टी20 वर्ल्ड…

Read More

हरिद्वार – हरिद्वार के शांतरशाह गांव में नाबालिक लड़की के गैंग रेप और हत्या के मामले में कांग्रेस नेताओं का पीड़ित परिवार के घर पहुंचने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शांतरशाह गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। हरीश रावत ने परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और न्याय दिलाने का आश्वासन भी दिया। मीडिया से बात करते हुए हरीश रावत ने कहा कि अब तक सरकार का कोई नुमाइंदा पीड़ित परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा है ये दुर्भाग्यपूर्ण है। शासन प्रशासन को पीड़ित परिवार की आर्थिक…

Read More

हरिद्वार – हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में नाबालिक लड़की के साथ गैंगरेप और हत्या का मामला तुल पकड़ता जा रहा है। इस केस में भाजपा नेता का नाम आने के बाद कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर भाजपा पर हमलवार है। उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति गैरोला के नेतृत्व में एसएसपी कार्यालय का घेराव किया गया और इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की गई। दूसरी तरफ उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भी पीड़िता के गांव जाकर परिजनों से मुलाकात की और स्ंत्वना दी। “प्रदेश…

Read More

हरिद्वार – व्यापारी और भाजपा नेता सुनील सेठी आज देवपुरा पहुंचे। देवपुरा प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने हरिद्वार नगर निगम से मेयर पद के लिए सबसे पहले दावेदारी ठोकी। सुनील सेठी ने कहा कि हरिद्वार से दावेदारी के लिए उन्होंने भाजपा हाईकमान को अवगत करा दिया है। यदि भाजपा उन्हें चुनाव लड़ने का मौका देती है तो वह निश्चित रूप से मेयर पद का चुनाव जीतेंगे और हरिद्वार का सर्वांगीण विकास कार्य करेंगे। भाजपा के दावेदारों की लिस्ट है लंबी: हालांकि अभी निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी नहीं हुई है। उससे पहले सुनील सेठी ने भाजपा से टिकट…

Read More

हरिद्वार: हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने नाबालिक लड़की की हत्या का खुलासा कर दिया। हत्याकांड को अंजाम देने वाले 6 आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया जिनमें एक महिला भी शामिल है। फरार चल रहे भाजपा नेता आदित्य राज सैनी और दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। एसएसपी के मुताबिक बीती 23 जून को नितिन जो कि मृतका को पूर्व से जानता था द्वारा अपनी सोची समझी साजिश के तहत अपने निखिल पांचाल, तुषार उर्फ भोला व एक अन्य दोस्त के साथ मृतका के साथ दुष्कर्म का प्लान बनाया। अपनी इसी सोची समझी साजिश के…

Read More

हरिद्वार – मंगलौर विधानसभा में उपचुनाव की का बिगुल बज गया है। चुनाव में धनबल और शराब का प्रयोग ना हो इसके लिए पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। आज मंगलौर पुलिस ने एक स्विफ्ट कार से 340000 रुपए की नगदी बरामद की। जबकि xuv कार से शराब की तीन पेटियां बरामद की। अभिषेक चौधरी नाम के आरोपी की गिरफ्तार नहर पुल से की गई है। जबकि स्विफ्ट कार चेकिंग पोस्ट पर पकड़ी गई। हिरासत में लेने पर जब कर चालक से धनराशि के बारे में जानकारी मांगी तो वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया इसके बाद पुलिस…

Read More

हरिद्वार – बिरला चौक, जोधामल रोड भोलागिरी के स्थानीय कारोबारी रेडी पटरी के लघु व्यापारियों ने लघु व्यापार एसो. में अपनी आस्था प्रकट करते हुए सदस्यता ली। लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा द्वारा अध्यक्ष मनीष शर्मा, महामंत्री अरुण कुमार, कोषाध्यक्ष शिवम राठौड़, उपाध्यक्ष हरिशंकर, उप मंत्री रमेश करी, उपकोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, प्रवक्ता सनी वर्मा, सदस्य कुमारपाल, अजय प्रसाद, हरदयाल, विपिन मेहरा, रमेश कुमार, सोम प्रकाश, अशोक कुमार, मेहंदी राम, संरक्षक ओमप्रकाश भाटिया, सुनील कुकरेती को नियुक्त कर प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा, जिला अध्यक्ष राजकुमार द्वारा संयुक्त रूप से सभी नियुक्त किए गए पदाधिकारी को अंग वस्त्र देकर…

Read More