Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

कोर्ट ने हरेराम आश्रम पर लगाए आरोप किए खारिज, महामंडलेश्वर कपिल मुनि महाराज ने दी मानहानि की चेतावनी

May 9, 2026

करोड़ों रुपए के नामी टाउनशिप प्रोजेक्ट के साझेदारों में विवाद, गाजियाबाद और दिल्ली के कारोबारियों ने दर्ज कराया मुकदमा 

May 9, 2026

महिला अस्पताल की एमसीएच विंग में गूंजी पहली किलकारी, आधुनिक तकनीक से कराई गई डिलीवरी

May 8, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»नाबालिक लड़की की हत्या से पहले हुआ था गैंगरेप, मदद के लिए गई तो प्रेमी ने भी दिया धोखा
अपराध

नाबालिक लड़की की हत्या से पहले हुआ था गैंगरेप, मदद के लिए गई तो प्रेमी ने भी दिया धोखा

News DeskBy News DeskJune 27, 2024No Comments5 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार: हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने नाबालिक लड़की की हत्या का खुलासा कर दिया। हत्याकांड को अंजाम देने वाले 6 आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया जिनमें एक महिला भी शामिल है। फरार चल रहे भाजपा नेता आदित्य राज सैनी और दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

एसएसपी के मुताबिक बीती 23 जून को नितिन जो कि मृतका को पूर्व से जानता था द्वारा अपनी सोची समझी साजिश के तहत अपने निखिल पांचाल, तुषार उर्फ भोला व एक अन्य दोस्त के साथ मृतका के साथ दुष्कर्म का प्लान बनाया। अपनी इसी सोची समझी साजिश के तहत नितिन द्वारा मृतिका से संपर्क कर उसे मिलने बुलाया जिसपर मृतका नितिन से मिलने के लिए तैयार हो गई और दिनांक 23 जून की साय शिवगंगा विहार तिराहा शांतरशाह रोड से नितिन और निखिल मृतका को अपनी बुलेट मोटर साइकिल न0 यू0 के0 17 जी 2738 पर बैठाकर ले आए तथा इनके दोस्त तुषार उर्फ भोला व तुषार का दोस्त मौसम इनको हाईवे पर मिले। जिसके बाद पांचों, दो मोटेरसाइकिल पर बोंगला बाइ पास रोड पर आए और वहाँ पर इनके द्वारा स्वयं एव मृतका को बियर पिलाई गई जिससे मृतका को अधिक नशा होने के फलस्वरूप यह लोग मृतका को गंगा नहाने का बहाना करके हरिद्वार ले गए और उसके बाद वहाँ से मृतका को अपने साथ मोटर साइकिल पर वापस रोहल्की जाने वाले रोड पर सुनसान जगह पर ले गए ओर वहाँ पर पूर्व से योजना के तहत नितिन व निखिल द्वारा बारी बारी मृतका के साथ दुष्कर्म किया गया। इसके पश्चात तुषार व तुषार का दोस्त मृतका के साथ दुष्कर्म करने वाले थे इसी दौरान सड़क पर कुछ लोगों के आने जाने से ये लोग डर गए ओर नितिन व निखिल द्वारा मृतका को अपनी मोटर साइकिल पर बैठाकर दिनांक 23-24/6/2024 की रात्री को वापस मृतका के घर के पास छोड़ दिया गया व घटना के बारे में किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी देकर भाग गए। 

मृतका ने दुष्कर्म के बाद प्रेमी से लगाई मदद की गुहार

उक्त घटना के पश्चात रात को ही मृतका मदद के लिए अपने प्रेमी अमित सैनी उपरोक्त के घर पर पहुंची। जिस समय अमित के घर पर उसके पिता मदन पाल सैनी, माता शशि देवी एवं बहन रूबी सैनी मौजूद थे। अमित मृतका को चुपचाप अपने कमरे में ले गया जहां उसने संबंध बनाए। इस दौरान जब मृतका द्वारा स्वयं के साथ हुए दुष्कर्म की बात अमित सैनी को बताई तो अमित सैनी आगबबूला होकर मृतका पर ही भड़क गया और उसके साथ मारपीट करने लगा जिससे घर के अंदर काफी शोर शराबा होने लगा जिसपर अमित सैनी के परिजनों द्वारा लड़की के नाबालिक होने व सभी के फंसने के डर से लड़की के साथ मारपीट कर उसे घर से बाहर निकालने लगे। मारपीट के दौरान मृतका का सर इनके घर के लोहे के गेट पर लगा जिससे मृतका घायल हो गई।

जिसपर अमित सैनी घबरा गया और लड़की को रास्ते से हटाने का प्लान बना कर मृतका का पीछा कर उसको रास्ते में पकड़कर उसकी हत्या करने के उद्देश्य से दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर पतंजलि रिसर्च इंस्टिट्यूट के सामने लाया और अंधेरे का फायदा उठाते हुए मृतका को जान से मारने की नियत से रुड़की से हरिद्वार की ओर जाने वाले किसी अज्ञात वाहन के सामने धक्का देकर अंधेरे में खड़ा रहा ओर उसके मरने की पुष्टि करके वहाँ से भाग गया। और पूरी घटना की जानकारी अपने चचेरे भाई प्रधान पति आदित्य सैनी को बताई।

भाजपा नेता ने मां और पुलिस को भी किया गुमराह 

24 जून की सुबह जब मृतका की माँ भाजपा नेता आदित्य राज सैनी के पास पहुंची तो आदित्य राज सैनी ने सबकुछ जानते हुए मृतका की मृत्यु के साक्ष्य व जानकारी को छुपाते हुए मृतका की माँ को गुमराह करते हुए पुलिस के पास न जाने व अपने स्तर से उसकी तलाश करने की बात कहकर भेज दिया गया ओर इस पूरे घटना क्रम पर नजर बनाए रखी। जब पुलिस द्वारा मृतका के फोटो सर्कुलेट किए गए तो इसके द्वारा सब कुछ जानते हुए भी पुलिस को मृतका के बारे मे कोई सूचना नहीं दी गई ओर पुलिस से भी सभी तथ्यों को छुपाया गया। उक्त घटनाक्रम के पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर उक्त घटना में सम्मिलित मुख्य अभियुक्त अमित सैनी व उसकी मां को गिरफ्तार किया गया आरोपी अमित सैनी की निशांदेही पर खून आलूदा कपड़ा मृतका तथा घटना से संबंधित चादर व महिला अभियुक्ता से मृतका का मोबाइल बरामद किया गया। तथा मृतका के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त नितिन व निखिल पांचाल, तुषार उर्फ भोला व मौसम को घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल सहित दबोचा गया।

कप्तान के निर्देशन में थाना बहादराबाद पुलिस, सीआईयू हरिद्वार द्वारा एकजुटता के साथ किए गए सटीक खुलासे पर स्थानीय जनता द्वारा हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली की सराहना की गई।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :

अमित सैनी पुत्र मदन पाल सैनी निवासी ग्राम शांतर शाह थाना बहादराबाद हरिद्वार उम्र 26 वर्ष 

नितिन पुत्र बीरपाल निवासी ग्राम शांतर शाह थाना बहादराबाद हरिद्वार उम्र 20 वर्ष

निखिल पांचाल पुत्र सतीश कुमार निवासी ग्राम शांतर शाह थाना बहादराबाद हरिद्वार उम्र 20 वर्ष 

शशि देवी पत्नी मदनपाल सैनी निवासी ग्राम शांतरशाह थाना बहादराबाद, हरिद्वार

तुषार उर्फ काला पुत्र अनुज निवासी ग्राम रोहलकी थाना बहादराबाद हरिद्वार उम्र करीब 20 वर्ष

मौसम पुत्र स्व प्रेम निवासी टांडा विहारीगढ़ सहारनपुर हाल किरायेदार संजू चौहान रोहल्की थाना बहादराबाद हरिद्वार उम्र करीब 19 वर्ष 

फरार आरोपी: आदित्य राज सैनी, मदनपाल सैनी, रूबी सैनी

बरमदगी: घटना मे प्रयुक्त बुलेट मोटर साइकिल, कपड़ा खून आलूदा मृतका, घटना से संबंधित बिस्तर, मोबाइल फोन मृतिका (अभियुक्ता शशि देवी के कब्जे से बरामद)

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

कोर्ट ने हरेराम आश्रम पर लगाए आरोप किए खारिज, महामंडलेश्वर कपिल मुनि महाराज ने दी मानहानि की चेतावनी

May 9, 2026

करोड़ों रुपए के नामी टाउनशिप प्रोजेक्ट के साझेदारों में विवाद, गाजियाबाद और दिल्ली के कारोबारियों ने दर्ज कराया मुकदमा 

May 9, 2026

महिला अस्पताल की एमसीएच विंग में गूंजी पहली किलकारी, आधुनिक तकनीक से कराई गई डिलीवरी

May 8, 2026

हाईवे पर बस से टकराई कार, कार बनी आग का गोला, पुलिस की सूझबूझ से टला हादसा

May 4, 2026

लक्सर पुलिस ने किया डॉक्टर पर जानलेवा हमले का खुलासा, सत्संगी बाबा निकला मास्टरमाइंड, चेले को दबोचा

May 1, 2026

दर्जाधारी राज्यमंत्री सुनील सैनी ने सुरेश्वरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना की, प्रदेश की सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा

April 26, 2026

समय बीतता गया, सांसे छूटती गई, पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया मनोहर

April 25, 2026

व्यापारी नेता व भाजपा मंडल अध्यक्ष ने एचआरडीए के खिलाफ निकाली पदयात्रा, अधिकारियों ने बेबुनियाद बताए आरोप

April 23, 2026

काली फिल्म और हूटर लगी कार पर पुलिस की कार्रवाई, पुलिस ने सिखाया सबक, वाहन किया जब्त

April 21, 2026
इन्हें भी पढ़े-

प्रेमचंद अग्रवाल के समर्थन में आया वैश्य समाज, हरिद्वार में किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

उत्तराखंड March 18, 2025

हरिद्वार, 18 मार्च। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद वैश्य समाज…

ससुराल पक्ष पर फायरिंग करने वाला दामाद गिरफ्तार, आरोपी चंद घंटों में चढ़ा हत्थे

May 2, 2025

मेरठ वाली धर्मशाला (चंदों देवी ट्रस्ट) में खरीद फरोख्त का आरोप, सीबीआई जांच कराने की मांग

August 31, 2024

वार्ड नं. 2 से प्रत्याशी पंकज कुमार के कार्यालय का उद्घाटन, विधायक आदेश चौहान और प्रत्याशी राजीव शर्मा रहे मौजूद

January 8, 2025
अन्य खबरें

कोर्ट ने हरेराम आश्रम पर लगाए आरोप किए खारिज, महामंडलेश्वर कपिल मुनि महाराज ने दी मानहानि की चेतावनी

May 9, 2026

करोड़ों रुपए के नामी टाउनशिप प्रोजेक्ट के साझेदारों में विवाद, गाजियाबाद और दिल्ली के कारोबारियों ने दर्ज कराया मुकदमा 

May 9, 2026

महिला अस्पताल की एमसीएच विंग में गूंजी पहली किलकारी, आधुनिक तकनीक से कराई गई डिलीवरी

May 8, 2026

हाईवे पर बस से टकराई कार, कार बनी आग का गोला, पुलिस की सूझबूझ से टला हादसा

May 4, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,265 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,888 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,189 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.