Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

देहरादून में मुठभेड़, लक्सर का अंकित चौहान गिरफ्तार, सुपारी लेकर बैंककर्मी की हत्या के प्रयास का आरोप

September 12, 2026

साहित्य और संस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, डीपीएस स्कूल के स्वर्ण अक्षर-2026 का समापन

September 11, 2026

नदी में खड़े होकर कांग्रेस विधायक का धरना, अनदेखी का आरोप, आमरण अनशन की चेतावनी

September 9, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»हरिद्वार में यूरिया और केमिकल से रॉयल स्टैग और माल्टा ब्रांड की शराब, मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़
अपराध

हरिद्वार में यूरिया और केमिकल से रॉयल स्टैग और माल्टा ब्रांड की शराब, मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

News DeskBy News DeskOctober 24, 2024Updated:October 24, 2024No Comments4 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, 24 अक्टूबर। हरिद्वार में पुलिस ने नकली शराब के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। जिसमें पुलिस ने 80 लीटर कच्ची शराब और 400 लीटर अल्कोहलिक केमिकल पकड़ा है। नकली शराब का काला कारोबार चला रहा एक आरोपी भी पुलिस की हत्थे चढ़ा है। रानीपुर कोतवाली पुलिस को कोतवाली क्षेत्र के दादूपुर में नकली शराब ब्रांडेड बोतलों में भरकर सप्लाई किए जाने की सूचना मिली थी। बताया जा रहा है कि आरोपी यूट्यूब से सीख कर नकली शराब बना रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। जबकि उसके अन्य साथी फरार होने में कामयाब रहे नकली शराब का कारोबार कर रहे आरोपी दिवाली के मौके पर बड़े पैमाने पर नकली शराब बनाकर मार्केट में बेचने की फिराक में थे। इससे पहले ही पुलिस ने अवैध कारोबार का भंडाफोड़ करने में सफलता हासिल की है।

वीडियो

क्या था अपराध करने का तरीका* ….. फरार आरोपी केमिकल लेकर आता था और फिर दोनों आरोपित मिलकर अल्कोहोलिक केमिकल में एक निश्चित मात्रा में पानी मिलाकर उसमे शराब जैसा रंग लाने के लिए फ़ूड कलर मिलाते थे तथा इस तैयार नकली शराब की तीव्रता बढ़ाने के लिए फिर इसमें यूरिया मिलाया जाता था। तैयार की गई नकली शराब को ठेके से कम दाम में चलते-फिरते लोगो को बेचा जाता था। कम दाम के चलते ग्राहक भी हाथों हाथ मिल जाते थे।

*नकली और असली में फर्क करना था मुश्किल* ….. आरोपी कैमिकल से तैयार की गई नकली/जहरीली शराब को खाली शराब की बोतलों में भरकर बोतलों के ऊपर फर्जी लेबल व उत्तराखंड शासन का टैग लगाकर हू-ब-हू असली लगने वाली, नकली शराब बनाने का गोरखधंधा चला रहे थे। खरीददार किसी भी स्तर पर ये शक नहीं कर पाता था कि शराब नकली है।

*इस बार दिवाली पर नकली शराब की बड़ी खेप खपाने का था इरादा* ….. दोनो आरोपी कैमिकल से तैयार की गई नकली शराब को ठेकों के आसपास या राह चलते नशे के शौकीन लोगों को कम दामों में बेच कर मोटा मुनाफा कमा रहे थे। त्योहारी सीजन को देखते हुए इस बार नकली शराब की बड़ी खेप खपाकर मोटा मुनाफा कमाने की फिराक में थे।*हरिद्वार पुलिस ने किया भंडाफोड़, एक आरोपी दबोचा*अपराधिक गतिविधियों पर विराम लगाने हेतु एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर रानीपुर पुलिस द्वारा दौराने चेकिंग सेम्भल चौक दादूपुर गोविंदपुर के पास से संदिग्ध को सेंट्रो कार सहित दबोचा गया। जिससे 400 लीटर अल्कोहलिक केमिकल, 80 लीटर नकली शराब, 02 किलो यूरिया, शराब की बोतल के ढक्कन, लेबल/रैपर आदि बरामद किया गया।

*किराए की दुकान में चल रही थी नकली शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री* ….. आरोपी व उसका साथी दादूपुर गोविंदपुर में किराए पर दुकान लेकर उसमें नकली शराब बनाने का गोरखधंधा चला रहे थे जहां से भारी मात्रा में एल्कोहोलिक कैमिकल व नकली शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई।

पकड़ा गया आरोपी 12वीं पास है व आगरा के ताजगंज थाने में वर्ष 2021 में नकली शराब के केस में जेल जा चुका है। 04 साल पूर्व में अलीगढ़ स्थित शराब के ठेके में काम के दौरान आरोपी की पहचान साथ काम कर रहे एक युवक (फरार आरोपी) से हुई थी। लगातार संपर्क में रहने पर कुछ समय पहले उक्त परिचित ने आरोपी को हरिद्वार आकर साथ काम करने का न्योता देते हुए बताया था कि केमिकल से नकली शराब बनाने के काम में पैसा काफी है व ख़र्च कम है। लालच में आकर परिवार सहित आगरा में रह रहा आरोपी हरिद्वार आ गया। घटना का मास्टरमाइंड फरार आरोपी है जो कैमिकल लाने का काम करता था।*कोतवाली रानीपुर पुलिस की कार्यशैली की सराहना*कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा विगत कुछ ही दिनों के भीतर एक से बढ़कर एक शानदार खुलासे कर आम जनता का दिल जीता है। इस बेहतरीन कार्रवाई के बाद कोतवाली रानीपुर पुलिस की कार्यशैली की आम जनता द्वारा सराहना की जा रही है।

*गिरफ्तार किए गये आरोपित का विवऱण-*अनिरूद्ध सिंह पुत्र श्री हरिकरन सिंह ग्राम रौगांव थाना गजनेर जिला कानपुर देहात हाल पता ग्राम धानुपुरा थाना ताजगंज जनपद आगरा उ0प्र0 उम्र 47 वर्ष *बरामदगी-* 02 नीले रंग के ड्रम 80 लीटर के शराब कैमिकल भरे हुये, 02 नीले रंग ड्रम -400 लीटर अल्कोहलिक कैमीकल नकली शराब बनाने मे प्रयुक्त, एक प्लास्टिक के कट्टे मे कुल-1000 ROYAL STAG शराब की बोतल के खाली ढक्कन, देशी शराब माल्टा मार्का के रैपर कुल-11 बण्डल, शराब पैकिंग के टैग के कुल-04 बण्डल उत्तराखण्ड शासन छपे हुये, 08 भरे पव्वे नकली देशी शराब माल्टा मार्का, 11 खाली पव्वे देशी शराब, 02 किलोग्राम यूरिया, एक डिब्बा अजंता औरेज रेड फूड कलर, 01 एक नीले रंग का कैम्पर, 01 बाल्टी प्लास्टिक, 01 कीप व पाईप का डुकड़ा

*पुलिस टीम-*1- SHO रानीपुर कमल मोहन भंडारी2- व0उ0नि0 मनोहर सिंह रावत3- उ0नि0 विकास रावत (प्रभारी चौकी गैस प्लांट)4- हे0का0 गोपीचन्द5- का0 गम्भीर तोमर6- का0 संजय रावत7- का0 अजय8- का0 करन

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

देहरादून में मुठभेड़, लक्सर का अंकित चौहान गिरफ्तार, सुपारी लेकर बैंककर्मी की हत्या के प्रयास का आरोप

September 12, 2026

साहित्य और संस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, डीपीएस स्कूल के स्वर्ण अक्षर-2026 का समापन

September 11, 2026

जल संरक्षण के लिए 63 रिचार्ज शाफ्ट और छह तालाबों को मंजूरी, 449.51 लाख रुपये खर्च होंगे

September 6, 2026

कुंभ में गंगा की निर्मलता का रखा जाएगा ध्यान, निरीक्षण को निकले नगर आयुक्त

September 6, 2026

हरिद्वार के बाद मगध साइबर गैंग का ऋषिकेश नेटवर्क भी ध्वस्त, 01 आरोपी गिरफ्तार, 05 आरोपी जा चुके हैं जेल 

September 4, 2026

समाजसेवी कमल खड़का ने मानव सेवा को बनाया धर्म, नेत्रहीनों को खाना और गरीब कन्याओं के विवाह की जिम्मेदारी

September 2, 2026

रुड़की में शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में शामिल बदमाश की पुलिस से मुठभेड़

August 23, 2026

रुड़की में कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या से सनसनी, हमलावर फरार

August 22, 2026

छह सितंबर को हरतालिका तीज पर बैरागी कैंप में सजेगा गोर्खाली संस्कृति का रंग

August 19, 2026
इन्हें भी पढ़े-

वीडियो कॉल पर मंगेतर से बातचीत के दौरान युवक ने लगाई फांसी, शादी तय थी अगले महीने

अपराध September 29, 2025

हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र से रविवार देर शाम एक दिल दहला देने…

व्यापारियों की जोधामल रोड़ भोलागिरी इकाई का गठन, मनीष अध्यक्ष और अरुण महामंत्री

June 26, 2024

लक्सर–हरिद्वार मार्ग पर कोहरे का कहर: सड़क किनारे खड़े डंपर में घुसी कार, दो घायल

January 30, 2026

नाबालिक का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले 5000 के इनामी को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

December 4, 2024
अन्य खबरें

देहरादून में मुठभेड़, लक्सर का अंकित चौहान गिरफ्तार, सुपारी लेकर बैंककर्मी की हत्या के प्रयास का आरोप

September 12, 2026

साहित्य और संस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, डीपीएस स्कूल के स्वर्ण अक्षर-2026 का समापन

September 11, 2026

नदी में खड़े होकर कांग्रेस विधायक का धरना, अनदेखी का आरोप, आमरण अनशन की चेतावनी

September 9, 2026

खड़गे शुद्धिकरण मामले में भाजपा का धरना, हरिद्वार में एक मंच पर दिखे धुर विरोधी नेता

September 7, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,908 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,201 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.