Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार – लक्सर कोतवाली क्षेत्र में एक नौकरानी और उसके साथियों द्वारा हत्या के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्कूल संचालक के घर की नौकरानी और उसके दो साथियों ने खतरनाक साजिश तो रची लेकिन उसे अंजाम देने में कामयाब नहीं हो सके। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया और पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार, लक्सर मेन बाजार में रहने वाले मास्टर नरेंद्र कुमार ने तहरीर देकर बताया कि एक अज्ञात पुरुष और महिला ने घर में घुसकर उनकी बुजुर्ग पत्नी के साथ मारपीट की और यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।…
हरिद्वार – मंगलवार को राष्ट्रीय व्यापार मण्डल के पदाधिकारीयो ने प्रेस को बयान जारी कर राष्ट्रीय व्यापार मण्डल की माँग पर कॉरिडोर, पॉड टैक्सी पर फ़िलहाल रोक के लिए प्रदेश कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व सांसद हरिद्वार त्रिवेन्द्र सिंह रावत को धन्यवाद दिया और कहा की भविष्य मे जो भी निर्णय हो उसमे व्यापारी हितो कि ध्यान रख कर किया जाए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा की प्रदेश व्यापार मण्डल निरन्तर सरकार से माँग करता आ रहा था की दोनो योजनाओ मे व्यापारी का अहित ना हो जाए इस बात का ध्यान रखा जाए और प्रभावित व्यापारियो के…
हरिद्वार – धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे फिल्म गोधरा के निर्माता निर्देशक व टीम ने श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक के साथ गंगा पूजन किया और साधु संतो से आशीर्वाद लिया। आपको बता दे फिल्म गोधरा, गोधरा कांड पर बनी फिल्म है जिसमे राष्ट्र प्रेम और राष्ट्भक्ति को सर्वोपरि रखा गया है। इस फिल्म की टीम ने आज हरिद्वार पहुंचने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी व अन्य संतों से मुलाकात कर फिल्म के बारे में बताया और फिल्म के सफल होने की लिए आशीर्वाद भी लिया। इस बीच श्री अखंड परशुराम अखाड़ा…
हरिद्वार – हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित रघुनाथ मॉल के पास एक ट्रक भैंसो के झुंड पर पलट गया। हादसे में में दो भैंसों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा होते ही ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक बहादराबाद में आज वन गुज्जर अपनी भैंसे चरा रहे थे। अचानक एक ट्रक भैंसो के झुंड पर पलट गया। ट्रक में पुराने टायरों का स्क्रैप भरा हुआ था। लोडेड ट्रक गिरते ही दो भैंसो की दबकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसा होते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और जाम की स्थिति बन गई। सूचना…
हरिद्वार। जिला कारागार रोशनाबाद में आयोजित शिव महापुराण कथा आठवें दिन की कथा का श्रद्धालु भक्तों को श्रवण कराते हुए कथाव्यास सूर्यकांत बलूनी ने कहा कि जिस प्रकार जीव के शरीर में 12 अंग हैं। वैसे ही भगवान भी द्वादशाँग है। दो चरण, दो जंघा, पेट ,कमर, वक्ष स्थल, ग्रीवा, मुख, ललाट और सिर। यही संसार के 12 ज्योतिर्लिंग है। इन 12 अंगो को शिव 12 रुप से नियंत्रित व सक्रिय रखते हैं। 12 ज्योर्तिलिंगों में पहले हैं सोमनाथ -चंद्र याने मन के नाथ। दूसरे हैं मल्लिकार्जुन-मल्लिका यानि गौरी, बुद्धि। इसके लिये ऊँकार का चिंतन ध्यान आवश्यक है। ऊँकार में…
हरिद्वार = लक्सर-पुरकाजी मार्ग पर देर रात दो बाइकों की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस दौरान एक अन्य बाइक भी उनकी चपेट में आ गई। हादसे में एक बाइक पर सवार नाबालिग़ सहित दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार महिला पुरूष और दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गए। मुजफ्फरनगर में इलाज के दौरान 3 साल की बच्ची और जीशान और शबनूर ने भी दम तोड़ दिया। कुल मिलाकर हादसे में दो बच्चो समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत बताई जा रही है। चपेट में आई तीसरी बाइक पर सवार व्यक्ति…
हरिद्वार – 5-अगस्त-2024 दिन *सोमवार* विक्रम संवत 2081(वर्षा ऋतु) *(कालयुक्त संवत)* शकसंवत 1946 *सूर्योदय 05:36 सूर्यास्त 19:12 सूर्य- राशि (कर्क) दक्षिणायन* *तीसरा मंगला गौरी व्रत कल रहेगा!* *गडमूल चल रहे हैं* मित्रों आज *श्रावण माह के शुक्ल पक्ष* कि *प्रतिपदा* तिथि है आज का नक्षत्र *अश्लेषा* है आज चन्द्रमा *कर्क* राशि में है आज दिशाशूल :- पूर्व दिशा में है अतः अगर इस दिशा कि यात्रा करनी पड़े तो *दूध* का सेवन करके ही चले। जिससे कार्य में सफलता प्राप्त होगी आज का *राहुकाल 07:30 से 09:10* तक रहेगा इस समय मैं कोई लेन-देन या शुभ कार्य ना करे!*हरियाली-सिंधारा तीज…
हरिद्वार – आज सावन का तीसरा सोमवार है। सावन के सोमवार पर भगवान शिव के मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। हरिद्वार के दक्षेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से भक्तों का तांता लगा हुआ है। बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं। दक्षेश्वर महादेव मंदिर का इतिहास भगवान शिव से जुड़ा है। मान्यता है कि सावन के पूरे 1 महीने भगवान शिव दक्षेश्वर मंदिर में विराजते हैं और भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं। मान्यता है कि भगवान शिव राजा दक्ष को वरदान दिया था कि वो सावन के महीने में कनखल में…
हरिद्वार – पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को केदारनाथ यात्रा पर विपक्ष द्वारा दिए गए सुझाव सकारात्मक लगे। उन्होंने कहा कि इन सुझावों पर सरकार को विचार जरूर करना चाहिए। दरअसल केदारनाथ में हुए भूस्खलन के बाद सरकार ने यात्रा पर रोक लगा दी थी। बावजूद इसके भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री मदन कौशिक ने केदारनाथ के दर्शन कर सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड कर दी। इसके बाद कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनाया और सिस्टम पर सवाल खड़े किए। विपक्ष के हमले के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का बड़ा बयान सामने आया। हरिद्वार…
अनिल शर्मा, हरिद्वार, लालढांग – रविवार को श्यामपुर थाने में सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा द्वारा कांवड़ मेले के दौरान पुलिस का सहयोग करने वाले सभी एसपीओ को सम्मानित किया गया और उनका उत्साहवर्धन भी किया। नितेश शर्मा ने कहा कि श्यामपुर थाना क्षेत्र बॉर्डर और जंगल से सटा हुआ क्षेत्र है। कांवड मेले के दौरान पुलिस प्रशासन के सामने कई चुनौतिया थी। स्थानीय संभ्रांत लोगों ने एसपीओ बनकर पुलिस प्रशासन का सहयोग किया और इन चुनौतियों निपटने में सहायता की। सभी के सहयोग से 2024 कांवड मेला निर्विघ्न, निर्विरोध और शांतिपूर्ण…
