Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
अनिल शर्मा, लालढांग। लालढांग रेंज में वनाग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जसपुर वन परिसर में बैठक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वन एवं वन्यजीवों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जंगलों को आग से सुरक्षित रखने के लिए सामूहिक सतर्कता और जनभागीदारी पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान गीता जोशी, बिजेन्द्र सिंह, आर.एस. मनराल और मीना बिंजोला सहित ग्रामीणों ने अपने विचार रखे और वन संरक्षण में सक्रिय सहयोग का भरोसा दिलाया। बैठक में अनिल शर्मा, रविन्द्र सिंह, खीमानंद भट्ट, विक्रम सिंह, सरिता देवी और गुड्डी देवी समेत अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे। वन विभाग की…
अनिल शर्मा, लालढांग। पुलिस आपके द्वारकार्यक्रम के तहत कोतवाली श्यामपुर पुलिस टीम ने आदर्श इंटर कॉलेज श्यामपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं और महिला अध्यापिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों तथा बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के आदेश एवं महिला सुरक्षा सेल के नोडल अधिकारी के निर्देशन में किया गया। इस दौरान करीब 150 से 200 छात्र-छात्राओं एवं अध्यापिकाओं को भारतीय कानून के अंतर्गत महिलाओं और बच्चों को मिलने वाले विशेष अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही “गौरा शक्ति एप” में…
एंकर। हरिद्वार जनपद में नव नियुक्त एसपी के आने बाद एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने उनके कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई जिम्मेदारियों सौंपा किया है। आदेश के अनुसार एसपी स्तर से लेकर अलग-अलग सीओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था बेहतर हो सके। और आगामी अर्द्धकुंभ मेले की तैयारियां बेहतर तरीके से संचालित की जा सकें। देर रात जारी आदेश में जितेंद्र चौधरी को एसपी ऑप्स, निशा यादव को एसपी तकनीकी एवं महिला सुरक्षा, सुरेंद्र प्रसाद बलूनी को सीओ सदर, और संजय चौहान को सीओ ज्वालापुर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं नताशा सिंह…
हरिद्वार, संवाददाता।- हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के छपार थाने की पुलिस टीम पर हमला करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम इशांत पुत्र संजय, शिवम मालिक पुत्र अनुज मालिक और अमन पुत्र गजेंद्र हैं। तीनों ही आरोपी ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के सुभाषनगर के रहने वाले हैं। दो दिन पूर्व आरोपियों ने धोखाधड़ी के मुकदमे में आरोपी संजय को गिरफ्तार करने आई छपार थाना पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया था। इस मामले में आठ आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस…
हरिद्वार, संवाददाता। जिले में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग ने निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के बड़े पैमाने पर किए हैं। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार 15 कोतवाली और थानों के प्रभारी बदले गए हैं। जबकि कुछ अधिकारियों को पुलिस कार्यालय व विशेष शाखाओं में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर बनाया गया है, जबकि निरीक्षक राजीव रौथाण को कोतवाली लक्सर से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर भेजा गया है। राजीव रौथाण को करीब तीन साल बाद लक्सर से ट्रांसफर…
हरिद्वार, संवाददाता। नगर निगम ने स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक सराहनीय और अलग पहल करते हुए किन्नर समाज से जुड़ी एक प्रतिनिधि को स्वच्छता अभियान का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। नगर निगम के अधिकारियों का मानना है कि इस निर्णय से समाज के हर वर्ग तक स्वच्छता का संदेश प्रभावी रूप से पहुँच सकेगा। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने किन्नर सोनिया को नगर निगम का ब्रांड एंबेसडर बनाने का पत्र बुधवार को अपने कार्यालय में सौंपा। राज्य में इस प्रकार नगर निगम ने पहली बार किसी किन्नर को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। नगर आयुक्त…
हरिद्वार, संवाददाता। उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आह्वान पर महासंघ की शाखा हरिद्वार से जुड़े इंजीनियरों ने अटल बिहारी बाजपेयी अतिथि गृह बैठक की। बैठक में लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, पेयजल निगम, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, जल संस्थान, नलकूप सहित विभिन्न विभागों के मंडल स्तरीय पदाधिकारी, जनपद व शाखा अध्यक्ष सचिव तथा बड़ी संख्या में डिप्लोमा इंजीनियर उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता इं. संतबीर ने की, जबकि संचालन इं. जितेन्द्र पंवार द्वारा किया गया। इस दौरान पूर्व में शासन को प्रेषित 27 सूत्रीय समस्या एवं मांग पत्र पर विस्तार से चर्चा की गई। अभियंताओं ने पदोन्नति, वेतन विसंगतियों, सेवा शर्तों…
हरिद्वार, संवाददाता। उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आह्वान पर महासंघ की शाखा हरिद्वार से जुड़े इंजीनियरों ने अटल बिहारी बाजपेयी अतिथि गृह बैठक की। बैठक में लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, पेयजल निगम, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, जल संस्थान, नलकूप सहित विभिन्न विभागों के मंडल स्तरीय पदाधिकारी, जनपद व शाखा अध्यक्ष सचिव तथा बड़ी संख्या में डिप्लोमा इंजीनियर उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता इं. संतबीर ने की, जबकि संचालन इं. जितेन्द्र पंवार द्वारा किया गया। इस दौरान पूर्व में शासन को प्रेषित 27 सूत्रीय समस्या एवं मांग पत्र पर विस्तार से चर्चा की गई। अभियंताओं ने पदोन्नति, वेतन विसंगतियों, सेवा शर्तों…
हरिद्वार, संवाददाता। कोतवाली लक्सर क्षेत्र में पांच दिनों से लापता युवक सन्नी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या के आरोप में मृतक के ही दोस्त रोहित उर्फ बालू को गिरफ्तार किया गया है। कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देशन में हरिद्वार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड से पर्दा उठाया है। रसूलपुर उर्फ कंकरखाता निवासी करीब 20 वर्षीय सन्नी बीते दिनों घर से दोस्तों के साथ जाने के बाद वापस नहीं लौटा था। परिजनों की शिकायत पर कोतवाली लक्सर में युवक की गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस…
हरिद्वार, संवाददाता। महामंडलेश्वर स्वामी अर्जुन पुरी महाराज बालयोगी के ब्रह्मलीन होने के पश्चात हरिद्वार के सप्तसरोवर मार्ग स्थित श्री तुलसी मानस मंदिर में श्रद्धांजलि सभा एवं षोडशी भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देशभर से बड़ी संख्या में संत-महात्मा, अखाड़ों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा में जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी, श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के आचार्य महामंडलेश्वर श्रीमहंत विशोकानंद महाराज, जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय सभापति श्रीमहंत प्रेमगिरी महाराज सहित अनेक वरिष्ठ संतों ने सहभागिता की। इस दौरान मंच पर तेरह अखाड़ों के संतों की उपस्थिति में स्वामी कामेश्वरानंद पुरी महाराज…
