Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

29 साल से नहीं मिला 100 कमरों का किराया, 20 करोड़ होने का दावा, कमलदास कुटिया का मामला, सीएम से लगाई गुहार

September 23, 2026

सतपाल महाराज के जन्मदिन जुटी लाखों लोगों की भीड़, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

September 21, 2026

गंगा नहीं सिखाती जात पात और भेदभाव, जन्मदिन पर मंत्री सतपाल महाराज ने दिया संदेश

September 20, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»29 साल से नहीं मिला 100 कमरों का किराया, 20 करोड़ होने का दावा, कमलदास कुटिया का मामला, सीएम से लगाई गुहार
हरिद्वार

29 साल से नहीं मिला 100 कमरों का किराया, 20 करोड़ होने का दावा, कमलदास कुटिया का मामला, सीएम से लगाई गुहार

News DeskBy News DeskSeptember 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

मुख्यमंत्री से कमलदास कुटिया आश्रम को अर्धकुंभ से पहले खाली कराने की मांग

हरिद्वार। हरिद्वार के भूपतवाला स्थित श्री कमलदास कुटिया आश्रम के करीब 100 कमरों का पिछले लगभग 29 वर्षों से किराया नहीं मिलने का मामला सामने आया है। आश्रम ट्रस्ट ने बकाया किराये की निष्पक्ष जांच कराने, संपत्ति को खाली कराने और अर्धकुंभ से पहले आश्रम को कब्जामुक्त कराने की मांग की है। बुधवार को प्रेस वार्ता में आश्रम के मुख्य महंत ओमप्रकाश शास्त्री ने कहा कि लंबे समय से किराया नहीं मिलने के कारण आश्रम की धार्मिक, सामाजिक और जनकल्याणकारी गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।

महंत ओमप्रकाश शास्त्री ने बताया कि वर्ष 1988 में आश्रम के लगभग 100 कमरे किराये पर दिए गए थे। आश्रम पक्ष के अनुसार, पिछले करीब 29 वर्षों से इन कमरों का किराया प्राप्त नहीं हुआ है। उनका दावा है कि इस अवधि का बकाया किराया वर्तमान में 20 करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है। उन्होंने सरकार से संबंधित विभागों को निर्देश देकर बकाया किराये का निष्पक्ष आकलन कराने तथा नियमानुसार आश्रम को भुगतान दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि श्री कमलदास कुटिया ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहर है। लंबे समय से किराया नहीं मिलने के कारण आश्रम की व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। महंत ने बताया कि आश्रम की संपत्ति करीब 118 वर्ष पुरानी है। भवन का एक बड़ा हिस्सा जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है। ऐसे में यहां रहने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। उन्होंने संबंधित विभाग से तत्काल भवन का तकनीकी और सुरक्षा निरीक्षण कराने की मांग की है। महंत ओमप्रकाश शास्त्री ने कहा कि यदि जर्जर भवन के कारण भविष्य में कोई दुर्घटना या अप्रिय घटना होती है तो इसकी जानकारी प्रशासन को पहले ही दी जा रही है।

उन्होंने सरकार और संबंधित विभागों से मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की है। कहा कि उत्तराखंड सरकार से अनुरोध है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आश्रम का बकाया किराया दिलाया जाए और अर्धकुंभ से पहले आश्रम को खाली कराया जाए।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

सतपाल महाराज के जन्मदिन जुटी लाखों लोगों की भीड़, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

September 21, 2026

भगवान श्री श्रीचंद्र के विचार आज भी प्रासंगिक, आदर्शों को आगे बढ़ा रहे संत – करौली शंकर महाराज

September 19, 2026

रवासन नदी पर पुल की मांग को लेकर सातवें दिन भी धरने पर डटे ग्रामीण

September 18, 2026

श्यामपुर में शुरू हुआ स्वास्थ्य केंद्र, ट्रामा सेंटर के रूप में विकसित करने की तैयारी

September 18, 2026

लक्सर में 02 बाइक चोर गिरफ्तार, जिशान और अहसान के कब्जे से 05 बाइक बरामद, कई बार जा चुके हैं जेल

September 13, 2026

साहित्य और संस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, डीपीएस स्कूल के स्वर्ण अक्षर-2026 का समापन

September 11, 2026

जल संरक्षण के लिए 63 रिचार्ज शाफ्ट और छह तालाबों को मंजूरी, 449.51 लाख रुपये खर्च होंगे

September 6, 2026

कुंभ में गंगा की निर्मलता का रखा जाएगा ध्यान, निरीक्षण को निकले नगर आयुक्त

September 6, 2026

समाजसेवी कमल खड़का ने मानव सेवा को बनाया धर्म, नेत्रहीनों को खाना और गरीब कन्याओं के विवाह की जिम्मेदारी

September 2, 2026
इन्हें भी पढ़े-

कांस फिल्म फेस्टिवल में चमकी उत्तराखंड की बेटी आरुषि निशंक, खूब वायरल हो रही तस्वीरें

उत्तराखंड May 21, 2025

उत्तराखंड। अभिनेत्री, निर्माता आरुषि निशंक ने कांस फ़िल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर सर्कुलर फैशन…

हरिद्वार: आतंकी हमले में शहीद विनय नरवाल की अस्थियां गंगा में विसर्जित, फूट फूट कर रोए पिता

April 25, 2025

कॉलेज में रोजा इफ्तारी पर भड़का बजरंग दल, किया विरोध प्रदर्शन और सौंपा ज्ञापन

March 8, 2025

अचानक मेला अस्पताल पहुंचे डीएम कर्मेंद्र सिंह, किया औचक निरीक्षण

September 27, 2024
अन्य खबरें

29 साल से नहीं मिला 100 कमरों का किराया, 20 करोड़ होने का दावा, कमलदास कुटिया का मामला, सीएम से लगाई गुहार

September 23, 2026

सतपाल महाराज के जन्मदिन जुटी लाखों लोगों की भीड़, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

September 21, 2026

गंगा नहीं सिखाती जात पात और भेदभाव, जन्मदिन पर मंत्री सतपाल महाराज ने दिया संदेश

September 20, 2026

भगवान श्री श्रीचंद्र के विचार आज भी प्रासंगिक, आदर्शों को आगे बढ़ा रहे संत – करौली शंकर महाराज

September 19, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.