Author: News Desk

अनिल शर्मा, संवाददाता, लालढांग। अभी तक उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में भालू की दहशत बनी हुई है लेकिन अब प्लेन क्षेत्र में भी भालू की दस्तक से लोगों में दहशत फैल गई है। हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र के पीली पड़ाव गांव में पिछले कई दिनों से भालू का मूवमेंट दिखाई दे रही हैं। रोजाना आबादी क्षेत्र में ही भालू दस्तक दे रहा हैं। हालांकि भालू ने किसी ग्रामीण पर हमला तो नहीं किया लेकिन भालू की चहलकदमी को ग्रामीणों ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं…

Read More

अनिल शर्मा, लालढांग। हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र में सड़क किनारे जंगल में बैठे गुलदार ने बाइक सवार ग्रामीणों पर झपटा मार दिया। गुलदार की दहशत से बाइक सवार नियंत्रण खो बैठे और सड़क पर गिर पड़े। हालांकि बाइक गिरते ही गुलदार जंगल की ओर भाग गया लेकिन बाइक सवार एक ग्रामीण को गंभीर चोटें आई हैं। 38 वर्षीय घायल ग्रामीण का नाम मंजीत है जो पीली पड़ाव गांव का निवासी है। जानकारी के मुताबिक बीते शनिवार की शाम दो मंजीत और चरण सिंह नाम के ग्रामीण बाइक पर सवार होकर पीलीपड़ाव से गैण्डीखाता की और जा रहे थे। तभी रास्ते…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। शहर में कुत्तों से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नगर निगम हरिद्वार ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से स्ट्रीट डॉग मैनेजमेंट, एबीसी (एनिमल बर्थ कंट्रोल) सहित कुत्तों से जुड़ी किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी। नगर निगम द्वारा जारी जानकारी के अनुसार हेल्पलाइन नंबर 9568844151 पर प्राप्त शिकायतों पर नगर निगम की अनुबंधित संस्था एचएसआई (Humane Society International) द्वारा कार्रवाई की जाएगी। शिकायत दर्ज कराते समय शिकायत का प्रकार, पूरा पता और संपर्क विवरण देना अनिवार्य होगा, ताकि टीम मौके पर पहुंचकर शीघ्र समाधान कर सके। शिकायत…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। लक्सर–हरिद्वार मार्ग पर शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे घने कोहरे के चलते एक सड़क हादसा हो गया। जगजीतपुर से लक्सर की ओर जा रही एक कार श्री सीमेंट फैक्ट्री के पास सड़क किनारे खड़े डंपर में जा घुसी। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर देर रात खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ा था। सुबह कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम थी, जिस वजह से कार चालक को डंपर समय पर दिखाई नहीं दिया और वाहन उससे टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। कनखल थाना क्षेत्र के पंजनहेड़ी गांव में गोली चलने से अफरा तफरी मच गई है। बताया जा रहा है कि सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत की जांच के लिए पहुंची प्रशासनिक टीम के सामने गोली चली है। इस हरिद्वार जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान के भाई सचिन चौहान को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मार दी गई। गोली लगने से सचिन चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा एक अन्य ग्रामीण को भी गोली लगी है। उन्हें भी जिला अस्पताल भेजा गया और जिला अस्पताल…

Read More

उत्तराखंड। उत्तराखण्ड में खराब मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए उत्तराखंड के दो जिलों में आज मंगलवार को अवकाश की घोषणा की गई है। देहरादून और पिथौरागढ़ जिलों में 27 जनवरी को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एनडीएमए के सचेत – नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल द्वारा जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून जनपद में 27 जनवरी को कहीं-कहीं भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली, तीव्र…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। गणतंत्र दिवस के अवसर पर डॉ मनु शिवपुरी ने डीपीओ अधिकारी अविनाश भदोरिया,बाल समिति सचिव दिनेश शर्मा, सीडीसी अध्यक्ष सुनीता चौहान, भूतपूर्व सी डब्लू सी अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा एवं समस्त टीम के साथ, 76वां गणतंत्र दिवस बाल गृह बाल समिति कैंपस में मनाया गया। बल गृह के बालकों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसमें छात्रों द्वारा ताइक्वांडो का भी सुंदर प्रदर्शन किया गया। दिनेश शर्मा सचिव बाल समिति द्वारा बालकों को एक सुंदर उद्बोधन दिया गया साथ ही एक अध्यापिका द्वारा सुंदर गीत ए मेरे वतन के लोगों प्रस्तुत किया गया। डॉ मनु शिवपुरी द्वारा बालकों…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। जनपद में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। जिला कार्यालय परिसर एवं कैम्प कार्यालय में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए राष्ट्र निर्माण में सहभागिता निभाने का संदेश दिया। ध्वजारोहण के उपरांत जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत का संविधान विश्व का सबसे सशक्त, व्यापक और लचीला संविधान है, जो समयानुकूल समाज की आवश्यकताओं को समाहित करता है। संविधान ने समाज से कुरीतियों और…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। गणतंत्र दिवस के अवसर पर भी नगर निगम हरिद्वार की टीम पूरी तरह सक्रिय नजर आई। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा सोमवार को नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान संचालित किया गया। अभियान के तहत रोड़ीबेलवाला क्षेत्र, सुभाष घाट, मालवीय घाट, नाई घाट, शिव घाट, बिरला घाट, हाथी पुल एवं तिरछा पुल सहित विभिन्न गंगा घाटों एवं मार्गों पर किए गए अवैध अतिक्रमणों को हटाया गया। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमणकारियों को हटाते हुए घाटों और मार्गों को पुनः सुव्यवस्थित कराया। अभियान के दौरान गंदगी फैलाने…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। 77 वा गणतंत्र दिवस देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। हरिद्वार में योग गुरु स्वामी रामदेव ने भी पतंजलि योगपीठ में झंडा फहराकर देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। स्वामी रामदेव ने देश को समृद्ध और विकसित बनाने के लिए सभी देशवासियों से एकजुट होकर परिश्रम करने का आह्वान किया। मीडिया से बात करते हुए स्वामी रामदेव ने कहा कि डॉलर और यूरो की बादशाहत खत्म करने के लिए 140 करोड़ देशवासियों को स्वदेशी का रास्ता चुनना चाहिए। अगर देशवासी एकजुट होंगे तो वो दिन दूर नहीं जब एक 1 रुपया 100 डॉलर के…

Read More