Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
देहरादून, 4 जनवरी। उत्तराखंड आयुर्वेद विभाग के लिए यह क्षण अत्यंत गौरवपूर्ण रहा, जब विभाग के दो वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों डॉ. प्रो. डी. सी. पसबोला और डॉ. अजय कुमार श्रीवास्तव का नाम London Book of World Records (LBWRs) में दर्ज किया गया। यह उपलब्धि न केवल आयुर्वेद विभाग बल्कि पूरे प्रदेश के लिए सम्मान की बात मानी जा रही है।London Book of World Records के इंटरनेशनल चेयरमैन डॉ. अविनाश डी. सुकुन्दे की ओर से दोनों चिकित्सा अधिकारियों को विश्व रिकॉर्ड सम्मान प्रमाणपत्र जारी किया गया है। डॉ. प्रो. डी. सी. पसबोला को यह सम्मान होलिस्टिक हीलिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय…
हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर गंगा आरती के दौरान गुजरात के एक श्रद्धालु की अचानक तबियत बिगड़ गई। श्रद्धालु बेहोश होकर नीचे गिर पड़ा तो मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही हरकी पैड़ी चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और अचेत अवस्था में पड़े श्रद्धालु को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया लेकिन इलाज के दौरान श्रद्धालु ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान जगदीश भाई गोकाणी के रूप में हुई है, जो गुजरात के सोमनाथ स्थित बेरावल के रहने वाले हैं। जगदीश भाई अपने परिजनों के साथ गंगा गंगा…
उत्तराखंड – अंकिता भंडारी केस से जुड़े ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद एक्ट्रेस उर्मिला सनावर और पूर्व विधायक सुरेश राठौर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जहां शुक्रवार को कोर्ट से उर्मिला के खिलाफ गैर जमानत वारंट जारी किए गए, वहीं देहरादून पुलिस ने आरोपी सुरेश राठौर के घर नोटिस चस्पा किए गए। हरिद्वार की रानीपुर पुलिस ने कोर्ट से उर्मिला के खिलाफ गैर जमानती वारंट यानि एनबीडब्ल्यू हासिल कर लिया है। रानीपुर कोतवाली में साल 2024 में पूर्व विधायक की बेटी ने मुकदमा दर्ज कराया था। जांच के लिए पुलिस ने उर्मिला को कई बार नोटिस दिया था। नोटिस…
बीती रात धनौरी चौकी क्षेत्र में हुआ था दर्दनाक हादसाहरिद्वार। धनौरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत रुड़की धनौरी मार्ग पर गुरुवार रात को हुए एक भीषण सड़क हादसे में भाजपा नेता अमित सैनी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया औरक्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। बताया जा रहा है कि अमित सैनी अपनी कार से रुड़की से धनौरी की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह मार्ग पर दोनों सड़कों के बीच पहुंचे, तभी उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे एक पेड़ से जा टकराई।टक्कर इतनी…
हरिद्वार। नए साल के पहले दिन ही हरिद्वार पुलिस ने आदतन अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पूरे जनपद में 62 अपराधियों के गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। हरिद्वार पुलिस द्वारा संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने वालों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक मानी जा रही है। इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है। साथ ही कई गिरोहों के सरगना समेत कई आरोपी अभी भी पुलिस के रडार पर हैं, पुलिस जिनकी कुंडली खगाल रही है। दरअसल साल 2026 की शुरुआत के साथ ही हरिद्वार पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते…
हरिद्वार। साल के आखिरी दिन हरिद्वार पुलिस ने लोगों को बड़ी राहत देने का काम किया है। ऑपरेशन रिकवरी के तहत सिडकुल थाना और नगर कोतवाली पुलिस ने 138 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को लौटाकर चेहरे पर मुस्कान बिखेरी। बरामद सभी मोबाइल की कीमत करीब 34 लाख रुपये बताई जा रही है। लंबे समय से खोए हुए मोबाइल वापसी की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के चेहरों पर मोबाइल मिलते ही रौनक लौट आई। सिडकुल थाना पुलिस ने 126 खोए हुए मोबाइल रिकवर किए हैं, जिनकी मार्किट वैल्यू करीब 32 लाख रुपये बताई जा रही है। जबकि…
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित दादूपुर गोविंदपुर में रात को एक गोदाम पर काम कर रहे युवक पर जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में युवक बाल बाल बच गया लेकिन गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। आरोपी कार लेकर वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे और कई राउंड फायरिंग करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर एक बिल्डर, मंडी के आढ़ती के पुत्रों सहित नौ नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी…
हरिद्वार। हरिद्वार में प्रेमनगर पुल के पास फ्लाईओवर पर सुबह बड़ा हादसा टल गया। यहां बुधवार सुबह एक ईंटों से भरे ट्रक का अचानक टायर फट गया। टायर फटने से ट्रक, सीधा फ्लाईओवर की दीवार(साइड वॉल) से टकरा गया। गनीमत रही कि साइड वॉल से टकराकर ट्रक वहीं रुक गया और फ्लाईओवर से नीचे नहीं गिरा। इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई लेकिन ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बाद में ट्रक की ईंटें अन्य ट्रक में भरी गई और ट्रक को मरम्मत के लिए ले जाया गया। बुधवार की सुबह लगभग पांच बजे क्षेत्र में घना…
हरिद्वार। लक्सर क्षेत्र के ग्राम अहियापुर के पास मंगलवार को उस समय अफरा तफरी मच गई, जब ग्रामीणों ने गांव के समीप करीब 15 फुट लंबे अजगर को देखा। अजगर के दिखाई देते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत इसकी सूचना लक्सर वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही रेंज अधिकारी लक्सर के निर्देशन में वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की और क्षेत्र को घेराबंदी कर अजगर को रेस्क्यू…
अनिल शर्मा, लालढांग। भरसार विश्वविद्यालय के पर्वतीय कृषि महाविद्यालय, रानीचौरी (टिहरी गढ़वाल) में संचालित अखिल भारतीय क्षमतावान फसल अनुसंधान कार्यक्रम के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति के कृषकों के लिए टीएसपी योजना के तहत ग्राम रसूलपुर मीठीबेरी में “क्षमतावान फसल: मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन” विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी ने की।गोष्ठी का संचालन वैज्ञानिक अरुणिमा पालीवाल ने किया। उन्होंने कृषकों को क्षमतावान फसलों के महत्व, खेती के साथ मृदा परीक्षण की आवश्यकता तथा मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन की विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी। पशु वैज्ञानिक शिखा ने उत्तम पशु आहार प्रबंधन…
