Author: News Desk

हरिद्वार, संवाददाता। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जेआईटीओ) के उत्तराखंड प्रभाग की स्थापना की गई। उद्योगपति एवं समाजसेवी संदीप जैन को जीटो के उत्तराखंड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही संगठन की महिला विंग और यूथ विंग की भी स्थापना की गई। अर्चना जैन को महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष जबकि सौरभ जैन को यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बहादराबाद स्थित निजी होटल में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में  जैन समाज से जुड़े उद्योगपतियों, उद्यमियों और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में पीयूष जैन उपाध्यक्ष और नितिन जैन को सचिव पद…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। मां गंगा की पावन महिमा विदेशी धरती पर भी गूंज रही है। श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने जर्मनी के फ्रैंकफर्ट की संसद में मां गंगा के महत्व पर व्याख्यान देकर इतिहास रच दिया। बीते शनिवार को फ्रैंकफर्ट की संसद में आयोजित अंतरराष्ट्रीय जल और जीवन सम्मेलन में उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। जहां वे फ्रैंकफर्ट की संसद में भाषण देने वाले पहले भारतीय बने। तन्मय वशिष्ठ ने मां गंगा को लेकर पहली बार किसी भारतीय द्वारा फ्रैंकफर्ट की धरती पर स्वयं के द्वारा दिए गए अपने व्याख्यान को ऐतिहासिक क्षण बताया।…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार के प्रतिष्ठित निजी अस्पतालों में गिने जाने वाले सिटी हॉस्पिटल में अंदरूनी विवाद अब आपराधिक मामले में तब्दील हो गया है। अस्पताल के ही साझेदार और वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ ने प्रबंधन पर धोखाधड़ी, जालसाजी, अवैध निर्माण और लाखों रुपये के सर्जिकल उपकरण चोरी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। डॉक्टर की शिकायत पर ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमन्तु विरमानी ने पुलिस को बताया कि वह वर्ष 2000 से मैसर्स हरिद्वार लैंड एंड…

Read More

नैनीताल हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष बनने के बाद लक्सर पहुंचे अधिवक्ता शुभ्र रस्तोगी, जनता ने किया भव्य अम्मान हरिद्वार। नैनीताल हाई कोर्ट बार एसोसिएशन का कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर हाई कोर्ट के अधिवक्ता शुभ्र रस्तोगी का लक्सर में नगरवासियों द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। लक्सर के लोगों ने मालाअर्पण कर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। सम्मान समारोह का आयोजन सभासद हर्ष पल उर्फ बंटू के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि शुभ्र रस्तोगी का महत्वपूर्ण पद पर चयन पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। देहरादून से आई विजिलेंस टीम में हरिद्वार जिले में बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस की टीम ने एक खंड शिक्षा अधिकारी और प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि खंड शिक्षा अधिकारी ने 40 वाहिनी पीएसी के पुलिस मॉडर्न स्कूल की मान्यता से जुड़े मामले में 20000 रुपए की रिश्वत की मांग की थी। विजिलेंस की टीम ने रिश्वत के रूपये लेते हुए उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि मंगोलपुर स्थित सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक रिश्वत की मांग की थी। विजिलेंस की टीम ने उसे भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद टीम दोनों…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। पथरी थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव स्थित मदरसे में पढ़ने वाले चार छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। एक ही मदरसे से चार छात्र लापता होने से हड़कंप मच गया है। लापता होने वाले चारों छात्रों की आयु 13 से 16 वर्ष के बीच हैं। मदरसे के इमाम द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। छात्रों के लापता होने की सूचना मिलते ही पथरी थाना पुलिस ने चारों की तलाश शुरू कर दी है। अलावलपुर गांव के मदरसे में सैकड़ों बच्चे पढ़ते हैं। मंगलवार को चार छात्र अचानक लापता हो गए। चारों छात्र मदरसे में रहकर हाफिज की…

Read More

हरिद्वार/लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र में खेत की मेड़ को लेकर चल रहे विवाद ने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया। जैनपुर खुर्द निवासी आबिद की लादपुर कलां स्थित कृषि भूमि पर खेत जोतने के दौरान दो पक्षों में कहासुनी के बाद फायरिंग हो गई। इस दौरान एक युवक की छाती में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले लक्सर अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर हरिद्वार रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार आबिद का पड़ोसी किसान से खेत की मेड़ को लेकर लंबे समय से विवाद…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में नाबालिग भाई-बहन ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में 13 वर्षीय भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 वर्षीय बहन की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार प्रहलादपुर गांव निवासी संदीप शर्मा का 13 वर्षीय बेटा अंशुमन और 12 वर्षीय बेटी मीठू लक्सर के एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं। मंगलवार 16 दिसंबर की सुबह रोजाना की तरह दोनों स्कूटी से स्कूल के लिए…

Read More

हरिद्वार। शहर के मुख्य क्षेत्रों में से एक भगत सिंह चौक के आसपास बड़े पैमाने पर सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सरकारी भूमि पर न केवल पक्के घर और दुकानें बना ली गई हैं, बल्कि सरकारी ज़मीन की खरीद फरोख्त का खेल भी लंबे समय से चल रहा है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस मामले में नगर निगम से कार्रवाई की मांग करते हुए सरकारी भूमि की पैमाइश कराने की मांग की है। यही नहीं कुछ लोग बाकी बची जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करने में…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार जिले के लिए गौरव का क्षण है। एडवोकेट शुभ्र रस्तोगी ने नैनीताल हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में शानदार जीत दर्ज करते हुए कोषाध्यक्ष पद हासिल किया है। शुभ्र रस्तोगी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गुरबानी सिंह को 226 मतों के बड़े अंतर से पराजित कर यह सफलता अर्जित की। इस पद के लिए कुल दो उम्मीदवार मैदान में थे। शुभ्र रस्तोगी की जीत की घोषणा होते ही हाईकोर्ट परिसर सहित हरिद्वार जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई। अधिवक्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाइयां देते हुए इसे मेहनत, व्यवहार कुशलता और अधिवक्ता समुदाय के विश्वास की जीत…

Read More