Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में नहर पटरी पर हुई एयरफोर्स के रिटायर्ड जवान भगवान सिंह की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतक के बेटे यशपाल ने ही करोड़ों की संपत्ति के लालच में अपने पिता की हत्या की साजिश रची थी। हत्या के बाद पुलिस को झूठी सूचना देकर गुमराह किया। पुलिस ने आरोपी यहपाल और उसके दो दोस्तों राजन उर्फ ललित मोहन और शेखर को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है। दरअसल दो दिन पहले मृतक के बेटे ने पुलिस को सूचना…
हरिद्वार, संवाददाता। खेतों की सिंचाई और तालाबों में मत्स्य पालन के लिए किसानों की ओर से छोटी गंगनहर बनवाए जाने की मांग मत्स्य विभाग के गढ़वाल मंडल उप निदेशक प्रमोद कुमार शुक्ल के सामने उठाई, ताकि, किसानों और मत्स्य पालकों की पानी की समस्या दूर हो जाए। रुड़की क्षेत्र के भगवानपुर ब्लॉक के गांव बिंदुखड़क गांव में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत गढ़वाल मंडल के मत्स्य विभाग के उप निदेशक प्रमोद कुमार शुक्ल ग्रामीणों की समस्याएं सुनने पहुचे थे। इससे पहले उन्होंने बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय विकासखंड भगवानपुर का औचक निरीक्षण किया। उनके पहुंचते ही अधिकारी-कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने बाल विकास परियोजना अधिकारी को महिला सशक्ति एवं बाल विकास…
हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड एयरफोर्स के सैनिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 62 वर्षीय मृतक का नाम भगवान सिंह है, जो जमालपुर की जेवीजी कॉलोनी के रहने वाले हैं। देर रात वो शादी समारोह में जा रहे थे। वारदात के वक्त कार में उनका बेटा भी साथ में मौजूद था। हत्या की वारदात के बाद सनसनी मची है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और गहनता से मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक बीती रात को भगवान सिंह और…
हरिद्वार, संवाददाता। एम.सी.एस. सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में शनिवार को 14वा वार्षिकोत्सव समारोह बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ संस्था के सचिव डॉ. अशोक शास्त्री, प्रबंधक डॉ. वीणा शास्त्री, डायरेक्टर डॉ. विशाखा कुमार एवं प्रधानाचार्या नीलम बख्शी ने संयुक्त रूप से किया। इसके साथ ही मंच पर स्कूल सॉन्ग के साथ मधुर ध्वनि गूंजी, जिसने पूरे स्कूल प्रांगण को आध्यात्मिकता की सुगंध से सराबोर कर दिया। प्रबंध कमेटी सचिव डॉ. अशोक शास्त्री ने कहा आज का यह प्रदर्शन सिद्ध करता है कि हमारे बच्चे किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं…
अनिल शर्मा, लालढांग। रवासन नदी में वन विकास निगम द्वारा संचालित कटेबढ़ खनन गेट पर शनिवार को साइट न चलने के कारण पूरे दिन खनन सामग्री से भरे वाहन फंसे रहे। सुबह से साइट ठप रहने से वाहनों की निकासी नहीं हो पाई, जिससे खनन कार्य प्रभावित रहा और राजस्व को भी नुकसान पहुंचा। साइट बंद होने से खनन से भरे डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की लंबी कतारें लग गईं। वाहन स्वामियों का कहना है कि गेट पर आए दिन साइट बंद होने की समस्या बनी रहती है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। शाम करीब चार बजे कनेक्टिविटी बहाल…
हरिद्वार, संवाददाता। शुक्रवार से 2027 अर्द्धकुंभ मेले की विधिवत शुरुआत हो गई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचे। जहां डामकोठी पर उन्होंने सभी तेरह अखाड़ों के साधु संतों के साथ बैठक की। बैठक में सभी तेरह अखाड़ों के दो दो सचिवों को आमंत्रित किया गया था। सीएम धामी ने सभी साधु संतों को फूलमाला और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। कुंभ मेले के भव्य आयोजन के लिए सीएम धामी ने सभी संतों के सुझाव मांगे और सभी सुझावों को कुंभ मेले में शामिल करने का आश्वासन दिया। इतना ही नहीं इस दौरान कुंभ मेले के शाही स्नान की…
मेरठ। सोशल मीडिया पर अपने वायरल संवाद दस रुपए का बिस्किट कितने का है जी से चर्चित हुए यूट्यूबर शादाब जकाती एक अश्लील वीडियो प्रकरण को लेकर गंभीर आरोपों में घिर गए हैं। मामले में डीजीपी, महिला आयोग और मुख्यमंत्री तक शिकायत पहुंचने के बाद पुलिस ने शादाब के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और उन्हें हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया। बाद में शादाब की ओर से दिया गया माफीनामा और एफिडेविट देखते हुए कोर्ट ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया। अश्लील वीडियो बनाने और महिलाओं की छवि खराब करने का आरोप शिकायत मेरठ के राहुल ठाकुर नाम…
ओवरलोड मिट्टी ढो रहा डंपर सीज, खतरनाक तरीके से दौड़ रहा था वाहन, श्यामपुर पुलिस की कार्रवाई अनिल शर्मा लालढांग हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई लगातार जारी है। शिकायतों के आधार पर थाना श्यामपुर पुलिस क्षेत्र में नियमित चेकिंग अभियान चला रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को पुलिस ने ओवरलोड और जोखिमपूर्ण तरीके से दौड़ रहे एक डंपर को पकड़कर सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार डंपर मिट्टी से ओवरलोड था और तेज रफ्तार में खतरनाक तरीके से चलाया जा रहा था। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने…
हरिद्वार, संवाददाता। कनखल क्षेत्र में बुजुर्ग का सड़ा गला शव बरामद। जांच में जुटी पुलिस। कनखल थाना क्षेत्र के सर्वप्रिय विहार कॉलोनी स्थित एक मकान में 59 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरामद होने से सनसनी मच गई। मृतक की पहचान जसवीर सिंह के रूप में हुई जो मूलरूप से दिल्ली के गांधी नगर का रहने वाला है। पिछले दो सालों से कनखल के सर्व प्रिय विहार में किराए के मकान में किराए पर रह रहा था। गुरुवार शाम को स्थानीय लोगों ने अजीब से दुर्गंध महसूस की तो पुलिस को बुलाया गया। घर का दरवाजा खोलकर देखा तो अंदर बुजुर्ग…
हरिद्वार, संवाददाता। सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद में गुरुवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 22 वर्षीय मृतक युवक का नाम उमेश कुमार है जो उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के शादाबपुर गांव का निवासी है और वर्तमान में हरिद्वार के रावली महदूद में किराए पर रह रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस की प्राथमिक जांच में आमने आया है कि युवक को शायद सोते समय हार्ट अटैक आया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई। फिर भी पुलिस गहनता से मामले…
