Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार, संवाददाता। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन लगाम के तहत ज्वालापुर पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नौ युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक ये युवक सोशल मीडिया पर विवादित रील बनाकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा की अगुवाई में गठित टीम ने क्षेत्र में निगरानी तेज की हुई थी। इस बीच सूचना मिली कि कुछ युवक समूह बनाकर गली मोहल्लों में मोबाइल फोन से वीडियो व रील तैयार कर रहे हैं और आपसी विवाद भड़का रहे हैं। आमजन की शिकायत पर पुलिस…
हरिद्वार, 30 सितंबर। आगामी दशहरा और दीपावली जैसे बड़े पर्वों के दृष्टिगत जनपद पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद बनाने में जुट गई है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के आदेश पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को थाना सिडकुल पुलिस ने रावली महदूद बाजार में पैदल गश्त कर अतिक्रमण हटवाया और संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की सघन चेकिंग की। थाना प्रभारी सिडकुल नितेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल फ्लैग मार्च निकाला। बाजार में पहुंचकर दुकानों के बाहर फैलाए गए अतिक्रमण को हटवाया। त्योहारों के दौरान लगने वाली…
देहरादून, 30 सितम्बर। उत्तराखंड सरकार ने रामनवमी के अवसर पर राज्यभर के सरकारी कार्यालयों में 1 अक्टूबर, 2025 (बुधवार) को सार्वजनिक छुट्टी यानी अवकाश घोषित किया है। यह आदेश राज्य सचिव विनोद कुमार की ओर से जारी किया गया है। सरकारी आदेश के अनुसार, इस दिन बैंक, कोषागार और उपकोषागार में भी अवकाश रहेगा। राज्य सरकार ने धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की इस पहल की सराहना की है। नागरिकों ने सोशल मीडिया पर भी इस फैसले को उत्साहपूर्वक साझा किया है और सचिव एवं मुख्यमंत्री…
हरिद्वार, 30 सितम्बर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत चल रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा-2025 के तहत मंगलवार को नगर निगम हरिद्वार ने मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार के नेतृत्व में आईटीसी के सहयोग से वृहद जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में प्रतिभागियों ने शहरवासियों से स्वच्छता बनाए रखने, कचरे को गीले और सूखे रूप में अलग करने तथा वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करने की अपील की। रैली के साथ ही नगर निगम ने विशेष सफाई अभियान भी चलाया। अभियान के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से करीब 500 किलोग्राम अपशिष्ट एकत्र कर सराय स्थित अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र में भेजा गया, जहां इसका…
हरिद्वार, 30 सितंबर। देशभर में नवरात्र पर्व की धूम है। नवरात्र की अष्टमी तिथि पर शिवलोक निवासी एवं गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष समाजसेवी कमल खड़का ने अपने परिवार संग विधिविधान से अष्टमी पूजन किया। इस अवसर पर कन्या पूजन और कन्या भोज का आयोजन भी किया गया, जिसमें क्षेत्र की छोटी छोटी बालिकाओं को माता का स्वरूप मानकर पूजित किया गया और उन्हें भोजन कराकर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। पूजन अर्चना के बाद कन्याओं को प्रसाद के साथ उपहार भी भेंट किए गए। उपहार पाकर नन्हीं नन्हीं कन्याओं के चेहरे खिल उठे। अध्यक्ष कमल खड़का ने कहा…
हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र से रविवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। बीएचईएल सेक्टर-1 में 28 वर्षीय युवक ने अपनी मंगेतर से वीडियो कॉल पर बातचीत करते हुए पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। लाइव फांसी की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार मूल रूप से टीबड़ी गांव निवासी नवीन (28) बीएचईएल सेक्टर-1 में अपने दोस्त के कमरे पर रह रहा था। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था और नौकरी की तलाश में था। परिवार ने हाल ही में उसकी शादी तय कर दी थी, जो कुछ…
हरिद्वार, संवाददाता। कनखल थाना क्षेत्र स्थित दयाल एनक्लेव में सोमवार देर शाम एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई। 18 वर्षीय मृतक युवक का नाम सुमित चौधरी पुत्र पवन है जो दयाल एनक्लेव का ही निवासी है। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद में ही सुमित को गोली मारी गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में…
हरिद्वार, संवाददाता। नवरात्रि पर्व पर हरिद्वार पुलिस ने आमजन को बड़ी सौगात दी है। ऑपरेशन रिकवरी के तहत पुलिस ने 70 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब ₹14 लाख 68 हजार आंकी गई है। मोबाइल वापस पाकर पीड़ितों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई और उन्होंने हरिद्वार पुलिस की सराहना की। एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में थाना सिडकुल पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की। बरामद किए गए फोन स्थानीय निवासियों के साथ-साथ बाहरी राज्यों से सिडकुल की कंपनियों में काम करने आए कर्मचारियों के भी हैं। कई लोग…
हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार में मानसून काल में आई बाढ़ और भूस्खलन से जनपद में हुई वास्तविक क्षति का आकलन करने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की पोस्ट डिज़ास्टर नीड्स असेसमेंट(पीडीएनए) प्रक्रिया के तहत संयुक्त टीम रविवार को हरिद्वार पहुंची। सीबीआरआई के चीफ साइंटिस्ट डॉ. अजय चौरसिया के नेतृत्व में टीम ने पहले जिला आपदा कार्यालय सभागार में बैठक की। बैठक में जनहानि, पशुहानि, भवन क्षति व विभागवार नुकसान का विवरण लिया और विद्युत, पिटकुल, सिंचाई, लोक निर्माण, शिक्षा, चिकित्सा, बाल विकास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों से जानकारी ली। अधिकारियों ने जिले की सामाजिक, आर्थिक, प्रशासनिक और भौगोलिक स्थिति…
हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से प्रारंभ हुए सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा शिवालिक नगर मंडल द्वारा नवोदय नगर में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। उन्होंने रक्तदाताओं का सम्मान कर कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जो जीवन बचाने के साथ-साथ समाज को एकता और मानवीयता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस से प्रारंभ हुआ सेवा पखवाड़ा पूरे देश में सेवा, समर्पण और संस्कार का प्रतीक बन चुका…
