Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

रुड़की में शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में शामिल बदमाश की पुलिस से मुठभेड़

August 23, 2026

रुड़की में कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या से सनसनी, हमलावर फरार

August 22, 2026

रुड़की में बड़ा हादसा: 04 बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 03 की मौत, 06 घायल

August 22, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»एक भाई ने भेजा जिन्न, दूसरे ने भेज दी चरस, पुलिस ने किया गिरफ्तार
अपराध

एक भाई ने भेजा जिन्न, दूसरे ने भेज दी चरस, पुलिस ने किया गिरफ्तार

News DeskBy News DeskOctober 7, 2024Updated:October 7, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, 07 अक्टूबर। पथरी थाना क्षेत्र के धनपुरा गांव में सगे भाई को फसाने के लिए घर में चरस रखने वाले आरोपी को पथरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। अपने भाई राशिद को फंसाने के लिए नाजिम ने उसके घर में चरस रख दी और फिर पुलिस को मुखबिरी भी कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी राशिद को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो सारा मामला ही फर्जी निकला। पुलिस की सतर्कता से सारा मामला साफ हो गया। पूछताछ नाजिम ने बताया कि सगे भाई राशिद से उसका जमीनी विवाद चल रहा है इसलिए राशिद ने उस पर जिन्न का साया करवा दिया। बदला लेने के लिए उसने राशिद को जेल भिजवाने की झूठी साजिश रच डाली। अंधविश्वासी आरोपी नाजिम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

जानिए क्या था पूरा मामला .….. रविवार को थाना पथरी क्षेत्रांतर्गत एक घर में स्मैक बेचने की सूचना मिलने पर पथरी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर तलाशी में घर में रखें फ्रिज के नीचे से 400 ग्राम चरस जैसा दिखने वाला काला पदार्थ मिला। मौके से राशिद अली पुत्र इरशाद निवासी धनपुरा पथरी को हिरासत में लिया गया।

*पूछताछ में खुद को बताया बेकसूर*….. हिरासत में लिए व्यक्ति राशिद से पूछताछ करने पर उसके द्वारा खुद को बेकसूर बताते हुए इसे फंसाने के लिए खुद के भाई नाजिम द्वारा पर शक जताया गया।

पूछताछ में हुआ पूरा खुलासा…..गिरफ्तार व्यक्ति के बयानों के आधार पर सूचना देने वाले नंबर की जांच करने पर वह नंबर उसके सगे भाई नाजिम का निकला व बरामद माल की जांच करने पर वह भी नकली पाया गया।

*आरोपी से पूछताछ में हुआ दूध का दूध पानी का पानी*.…..पुलिस द्वारा रशीद के भाई नाजिम को थाना पर बुलाकर नाजिम से पूछताछ की गई जिसके द्वारा बताया की हम दोनों भाई अलग अलग हलवाई का काम करते हैं हम दोनों के बीच जमीनी विवाद को लेकर मेरे भाई मराशिद अली ने मेरे ऊपर जिन जिन्नात छोड़ रखे हैं, इसलिए मैंने बदला लेने के लिए अपने लड़के से उसके घर के अंदर यह नकली स्मैक रखवाई और और मेरे कहने पर ही मेरे बेटे ने आपको उक्त झूठी सूचना दी।

*हरिद्वार पुलिस की कड़ी मशक्कत, बेगुनाह को दिलाई राहत*……पथरी पुलिस ने कई घंटों की पूछताछ व कड़ी मशक्कत कर सच्चाई को सामने लाते हुए एक बेगुनाह को जेल जाने से बचाया गया। पीड़ित व स्थानीय जनता द्वारा हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली को सराहा गया।पुलिस को गुमराह करने व झूठी सूचना देने के जुर्म में नाजिम पुत्र इरशाद निवासी धनपुरा उपरोक्त को धारा 170 BNSS में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समस्त प्रस्तुत किया गया जा रहा है।

*गिरफ्तार व्यक्ति का नाम पता* नाजिम पुत्र इरशाद निवासी धनपुरा थाना पथरी जनपद हरिद्वार

*पुलिस टीम*..….. 1- निहारिका सेमवाल, क्षेत्राधिकारी लक्सर, 2-रविन्द्र कुमार, थानाध्यक्ष पथरी, 3-उ.नि. सुधांशु कौशिक 4- कां. जयपाल चौहान 5-कां. संदीप राणा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

रुड़की में शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में शामिल बदमाश की पुलिस से मुठभेड़

August 23, 2026

रुड़की में कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या से सनसनी, हमलावर फरार

August 22, 2026

रुड़की में बड़ा हादसा: 04 बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 03 की मौत, 06 घायल

August 22, 2026

अमेरिकन आश्रम की जमीन बेचने का आरोप, DM – SSP से उच्चस्तरीय जांच की मांग

August 18, 2026

हत्या के बाद बाइक में बांधकर गंगा में फेंका था, अंकित का शव बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

August 11, 2026

कांवड़ से पहले मिलावटखोर सक्रिय, डेयरी पर छापेमारी, मिलावटी पनीर गड्ढा खोदकर दबाया

July 27, 2026

रोड धर्मशाला समिति के सदस्य से मारपीट, नकदी छिनने और पिस्टल निकालने के प्रयास का आरोप

July 26, 2026

हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर पर कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, पत्नी और दो वर्षीय बेटी घायल

July 22, 2026

पथरेश्वर महादेव मंदिर में दो साधुओं की हत्या, जंगल में गड्ढे से बरामद हुए शव, पुलिस ने निकाले बाहर

July 21, 2026
इन्हें भी पढ़े-

पीली पड़ाव गांव में घुसे गुलदार ने कुत्ते को उतरा मौत के घाट, उठा ले गया बकरी

उत्तराखंड October 27, 2024

अनिल शर्मा, लालढांग हरिद्वार, 27 अक्टूबर। हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र स्थित पीली पड़ाव गांव में…

बालावाली गंगा में नहाते समय तेज धारा में बहा युवक, 5 किमी तक बहकर हुआ बेहोश, SDRF ने किया रेस्क्यू

August 16, 2025

पसमांदा मुस्लिम समाज ने वक्फ बोर्ड बिल का समर्थन किया, मोदी सरकार का जताया आभार

April 5, 2025

हरिद्वार आने वाले जान लें क्या है ऑपरेशन लगाम? नियम तोड़े तो यात्रा पड़ सकती है महंगी

June 22, 2025
अन्य खबरें

रुड़की में शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में शामिल बदमाश की पुलिस से मुठभेड़

August 23, 2026

रुड़की में कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या से सनसनी, हमलावर फरार

August 22, 2026

रुड़की में बड़ा हादसा: 04 बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 03 की मौत, 06 घायल

August 22, 2026

सामाजिक समरसता का संदेश, दलित परिवार के घर पहुंचे शिवा चौहान, साथ बैठकर किया भोजन

August 19, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,908 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,200 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.