Author: News Desk

हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र स्थित देर रात फुटबॉल ग्राउंड के पास गोलीबारी की सनसनीखेज घटना सामने आई। बीती रात जमालपुर कला निवासी सचिन कश्यप पुत्र सतपाल कश्यप पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। टांग में गोली लगने से सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल सचिन को तुरंत जिला पहुंचाया। जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि हमलावरों में एक महिला भी शामिल थी। जानकारी के अनुसार सचिन कश्यप बाइक से जा रहा था। फुटबॉल ग्राउंड के पास कुछ लोगों ने…

Read More

हरिद्वार। हरिद्वार के पौराणिक तीर्थ स्थल भीमगोडा कुंड का फिर से जीर्णोद्धार कराया जाएगा। डीएम मयूर दीक्षित ने भीमगोडा का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा भीमगोडा कुंड को पौराणिक स्वरूप प्रदान किया जाएगा। बुधवार को डीएम मयूर दीक्षित ने पौराणिक महत्व के धार्मिक स्थल भीमगौड़ा कुण्ड क्षेत्र क निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों से भीमगोडा के रख रखाव, सफाई व्यवस्था इत्यादि की जानकारी ली। डीएम ने निरीक्षण के दौरान भीमगोडा कुण्ड एवं उसके आस पास के क्षेत्र के विकास के लिए भी संबंधित अधिकारियों के साथ भी चर्चा की। मौके…

Read More

हरिद्वार। हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में कार का हूटर बजाकर रौब ग़ालिब करना एक युवक को भारी पड़ गया। कार में पुलिस की तरह लाल नीली बत्ती भी लगी हुई थी। चेकिंग कर रही सिडकुल पुलिस टीम ने युवक को पकड़ लिया और कोई वैध दस्तावेज न मिलने पर मौके पर ही कार को सीज कर दिया।  पुलिस के अनुसार एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट के दृष्टिगत जनपद हरिद्वार में सख्त चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। सिडकुल थाना पुलिस भी किर्बी चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान चिन्मय…

Read More

लक्सर (हरिद्वार)। बरसात के दिनों में लक्सर नगर के मुख्य बाजार और आस-पास के इलाकों में हर साल होने वाले जलभराव से निजात दिलाने के लिए सभासदों ने सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत को पत्र सौंपकर नाला निर्माण की मांग की है। सभासदों ने कहा कि नगर में जलभराव से लोगों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो जाती है और व्यापारियों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ता है। वार्ड नंबर-6 आदर्श कालोनी के सभासद हर्षपाल के नेतृत्व में दिए गए पत्र में बताया गया है कि ऐथल, सेठपुर, पीतपुर, बहादरपुर, बसेड़ी, बुक्कनपुर और जैनपुर समेत करीब 15 गांवों का बरसाती पानी बहादरपुर की…

Read More

अनिल शर्मा, लालढांग श्यामपुर (हरिद्वार)। हरिद्वार–नजीबाबाद मार्ग पर बुधवार शाम पीली नदी पुल के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बस चालक व परिचालक मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, ज्वालापुर के कड़छ मोहल्ला निवासी नरेंद्र (40), उसका पुत्र आशु (20) और पुत्री सिम्मी (18) किसी कार्य से उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद गए थे। तीनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे। शाम लगभग सवा चार बजे जब वे पीली नदी…

Read More

हरिद्वार। उपनगरी ज्वालापुर के धीरवाली से श्री राधा रमण लाल के 22वें वार्षिक उत्सव के अवसर पर श्रद्धा भक्ति उल्लास के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का शुभारंभ अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वर महाराज, समाजसेवी डा.विशाल गर्ग द्वारा किया गया। शोभा यात्रा के दौरान भजन सम्राट कुलदीप कष्ण चौहान ने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। अखिल भारतीय अखाड़ परिषद् के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि भजन हमारी संस्कृति को दर्शाने का माध्यम हैं। युवा पीढ़ी को भजनों के माध्यम से अपनी संस्कृति को पहचानना…

Read More

गणेश गोदियाल बने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, प्रीतम सिंह और हरक सिंह को भी मिली अहम जिम्मेदारी देहरादून/हरिद्वार, संवाददाता। कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को इसकी औपचारिक घोषणा करते हुए नियुक्ति आदेश जारी किए। इसके साथ ही प्रीतम सिंह को प्रदेश प्रचार समिति का अध्यक्ष और डॉ. हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा को कांग्रेस कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया…

Read More

हरिद्वार। दिल्ली में लाल किले के पास कार में हुए जोरदार धमाके में आठ लोगों की मौत के बाद पूरे उत्तराखंड में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। धार्मिक और पर्यटक दृष्टि से संवेदनशील हरिद्वार में पुलिस ने चौकसी और बढ़ा दी है। सोमवार देर रात से ही पुलिस टीमों ने शहर से देहात तक सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, हरकी पैड़ी क्षेत्र, बाजारों, होटलों और धर्मशालाओं में पुलिस की चहल-पहल बढ़ गई है।सीमावर्ती इलाकों में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। नारसन बॉर्डर, चिड़ियापुर बैरियर, श्यामपुर और रायवाला चेकपोस्ट पर आने-जाने वाले वाहनों…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ को रजत जयंती महोत्सव के रूप में हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। रजत जयंती महोत्सव के समापन पर ऋषिकुल ऑडिटोरियम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को डीएम मयूर दीक्षित ने सम्मानित किया। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की झांकियां भी निकाली गईं। डीएम मयूर दीक्षित और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं सिविल जज सिमरनजीत कौर समेत सभी अधिकारियों हरि झंडी दिखाकर झांकी को रवाना किया। स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नरेश चौधरी ने किया। डीएम मयूर दीक्षित ने जनपद…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। उत्तराखंड राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार रजत जयंती समारोह मना रही है और राज्य आंदोलनकारियों को सम्मान भी दिया जा रहा है। ऐसे में श्री अखंड परशुराम अखाड़ा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने पहल करते हुए राज्य आंदोलन के नेतृत्वकर्ताओ में से एकफील्ड मार्शल के नाम से विख्यात आंदोलनकारी दिवाकर भट्ट को उनके हरिद्वार स्थित आवास पर जाकर सम्मानित किया। राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित इस सम्मान समारोह में अखाड़े राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की नींव आंदोलनकारियों के बलिदान पर टिकी है। सरकारें चाहे किसी की भी…

Read More