Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार, संवाददाता। करौली शंकर महादेव ने कहा कि जीवन में सफलता, यश, वैभव और संस्कारों की प्राप्ति के लिए संसार या परिवार का त्याग करना आवश्यक नहीं है। परिवार और समाज ही हमारे जीवन के वास्तविक आधार हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने कार्य में कुशल बनते हुए ध्यान साधना के मार्ग पर चलना चाहिए, जिससे रोग और शोक से मुक्ति मिल सके। जब व्यक्ति रोग और शोक से मुक्त होकर सशक्त बनता है, तभी उसके कुल का गौरव बढ़ता है। उत्तरी हरिद्वार में आयोजित पूर्णिमा महोत्सव के समापन अवसर पर करौली शंकर महादेव ने उपस्थित संतों, साधुओं और साधकों का…
हरिद्वार। रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में विदेशी नंबर से आई धमकी भरी फोन कॉल के मामले में हरिद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रंगदारी मांगने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने विदेश में बैठे साथी के साथ मिलकर कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के नाम पर पीड़ित से 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कलियर थाने में प्रेस वार्ता कर बताया कि पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम ने मामले का सफल खुलासा कर दिया। बताया कि बीती 30 अक्टूबर को धनौरी निवासी रवि कुमार को मोबाइल…
हरिद्वार, 06 नवम्बर। उत्तरी हरिद्वार स्थित प्रख्यात धार्मिक संस्था मिश्री मठ में पंचदिवसीय पूर्णिमा एवं देवभूमि रजत महोत्सव के तृतीय दिवस भव्य संत समागम का आयोजन किया गया।पंचदिवसीय पूर्णिमा एवं देवभूमि रजत महोत्सव में संत समागम का अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं महानिर्वाणी अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज, मिश्री मठ के परमाध्यक्ष करौली शंकर महादेव महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज, भारत हिन्दू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज, जूना अखाड़ा के पूर्व सचिव श्रीमहंत देवानंद सरस्वती महाराज, वैष्णव अखाड़े श्रीमहंत दुर्गादास महाराज ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। संत समागम की अध्यक्षता अखाड़ा परिषद अध्यक्ष…
हरिद्वार, 06 नवम्बर। देवभूमि उत्तराखंड की रजत जयंती के अवसर पर हरिद्वार स्थित मिश्री मठ में आयोजित पंचदिवसीय पूर्णिमा महोत्सव का तीसरा दिन राज्य आंदोलनकारियों के नाम रहा। करौली शंकर महादेव जी महाराज की अध्यक्षता में हुए इस विशेष संत समागम में हरिद्वार, ऋषिकेश, रायवाला, हरिपुर और देहरादून क्षेत्र के सैकड़ों आंदोलनकारियों को अंगवस्त्र, उपहार और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। संतों की पावन उपस्थिति में हुआ यह आयोजन भावनाओं और कृतज्ञता से ओतप्रोत रहा। भक्तों और श्रद्धालुओं से खचाखच भरे मिश्री मठ में जब संतों ने राज्य निर्माण के अमर सपूतों को नमन किया तो वातावरण जय उत्तराखंड और…
रुड़की। पश्चिमी अंबर तालाब में बुधवार की देर रात आग की घटना में एक युवक की मौत के बाद गुरुवार को हुए उसके अंतिम संस्कार के दौरान भी खून की होली खेली गई। मृतक के मामा की उसके ही चाचा ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। एक ही परिवार में लगातार दो मौतों से कोहराम मच गया। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पश्चिम अंबर तालाब निवासी राजेश पुंडीर बीड़ी-सिगरेट के होलसेल कारोबारी हैं। बुधवार रात करीब ढाई बजे उनके मकान में अचानक आग लग गई। आग लगने से गोदाम में रखा सामान जलकर खाक हो गया। इसी दौरान उनका बेटा…
हरिद्वार, 5 नवम्बर। मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। पीड़ित, असहाय और दरिद्र की सेवा करने वाला व्यक्ति स्वयं ईश्वर के निकट पहुँचता है। यह बात करौली शंकर महादेव धाम, मिश्री मठ के परमाध्यक्ष करौली शंकर महादेव ने ‘आईसीयू ऑन व्हील’ सेवा वाहन का लोकार्पण करते हुए कही। करौली शंकर महादेव ने कहा कि मंत्र, जाप, ध्यान और योग हमारे जीवन को संवारते हैं, वहीं मानव सेवा हमारे लोक और परलोक दोनों को पवित्र करती है। उन्होंने बताया कि संस्था की सेवा परियोजनाओं की श्रृंखला में इस एम्बुलेंस को जनसेवा हेतु समर्पित किया गया है। यह वाहन 24 घंटे…
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के न्यू विष्णु गार्डन कॉलोनी में सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत क्वालिटी कंट्रोलर ने मंगलवार देर रात आत्महत्या कर ली। युवक ने कमरे में हीटर पर कोयला जलाकर जहरीली गैस बना ली और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। आत्महत्या से पहले उसने पत्नी को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा, जिसमें लिखा था मैं कार्बन डाइऑक्साइड से मरने जा रहा हूं, मेरी चिंता मत करना। मृतक की पहचान लव कुमार (35) पुत्र सुंदर लाला निवासी न्यू विष्णु गार्डन, कनखल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, लव कुमार बीते कुछ समय से शेयर बाजार…
हरिद्वार, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने पदभार संभालते ही कामकाज की वास्तविक स्थिति जानने के लिए औचक निरीक्षण शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को उन्होंने सुल्तानपुर क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और राजकीय प्राथमिक विद्यालय का अचानक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं परखी। शुरुआत से ही सक्रिय रुख अपनाते हुए सीडीओ ने लापरवाही पर सख्त तेवर दिखाए और तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर सीडीओ ने सबसे पहले स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। शौचालय गंदा मिला तो उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और सफाई व्यवस्था तुरंत दुरुस्त करने को कहा। स्टॉक रजिस्टर उपलब्ध…
हरिद्वार, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक ढांचों के विरुद्ध कार्रवाई प्रदेशभर में जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यूपी सिंचाई विभाग की जमीन पर बनी एक अवैध मजार को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार मजार के साथ साथ करीब दो बीघा भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था, जिसे चिह्नित कर हटाया गया है। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों द्वारा विरोध भी किया गया, लेकिन पुलिस बल की तैनाती और प्रशासन की तैयारी के चलते किसी प्रकार की बाधा…
हरिद्वार, संवाददाता। पिछले कई दिनों से गंगा का जलस्तर बहुत कम है। हरकी पैड़ी से गंगनहर को जाने वाली गंगा की धारा न तो घाटों तक पहुंच रही है और न ही स्नान हो पा रहा है।श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर गगा का जलस्तर बढ़ाने की मांग की है। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा पर पूरे देश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करने हरिद्वार आते हैं। भारी भीड़ के चलते सभी श्रद्धालु हरकी पैड़ी पर स्नान नहीं कर पाते हैं। इसीलिए अमरापुर घाट से लेकर…
