Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार, संवाददाता। जनपद हरिद्वार में मौसम विभाग केंद्र की रेड अलर्ट चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिला मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित ने छात्रों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए सोमवार, 1 सितम्बर को जिले के सभी राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। भारत मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने रविवार शाम 6 बजे जारी बुलेटिन में हरिद्वार जिले के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए कहीं कहीं अत्यंत भारी वर्षा और कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा, गरज-चमक तथा आकाशीय बिजली चमकने की संभावना…
हरिद्वार, संवाददाता। पुलिस ने शिवालिक नगर में बीएचईएल से सेवानिवृत्त कर्मचारी और प्रॉपर्टी डीलर के घर दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज लूटकांड का खुलासा कर दिया। प्रॉपर्टी विवाद से उपजे मनमुटाव में रची गई इस वारदात का मास्टरमाइंड निकला टिहरी विस्थापित कॉलोनी निवासी अजीत। पुलिस ने उसे और उसके तीन साथियों को दबोच लिया। उनके कब्जे से लूट की गई नकदी, जेवरात और हथियार बरामद हुए हैं। मायापुर चौकी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि बीती 26 अगस्त को शिवालिक नगर स्थित गुलबीर चौधरी के घर में घुसकर तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनकी पुत्री मोना चौधरी से…
हरिद्वार, संवाददाता। Sidcul murder सिड़कुल थाना क्षेत्र स्थित रावली महदूद गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पत्नी से अवैध संबंधों के शक में एक व्यक्ति ने अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले सोते हुए दोस्त के सिर पर हथौड़े से वार किया और फिर दुपट्टे से गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची सिडकुल पुलिस ने मृतक ललित के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। साथ ही चंद घंटों में पुलिस ने…
हरिद्वार, संवाददाता। लक्सर पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसते हुए अलग अलग कार्रवाई में दो आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे लेकिन पुलिस की सतर्कता से समय रहते दबोच लिए गए। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर जनपदभर में अपराधियों व असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 29 अगस्त को कोतवाली लक्सर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। पहले मामले में मुण्डाखेड़ा कला निवासी सौरभ उर्फ आनंद…
हरिद्वार, 29 अगस्त। हरिद्वार शहर में गुरुवार देर रात से शुरू हुई मूसलधार बारिश के चलते जगह जगह जलभराव हो गया। जलभराव से जहां परेशानी बढ़ाई वहीं नगर निगम की टीम ने तत्परता ने राहत दिलाई। डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर मुख्य नगर आयुक्त के नेतृत्व में बारिश के बीच ही नगर निगम की टीम ने मोर्चा संभाला और 60 कर्मचारियों की अलग अलग टीम बनाकर जलभराव वाले क्षेत्रों में भेजी गई। खुद नगर आयुक्त नंदन कुमार भी सबसे प्रभावित भगत सिंह चौक और चंद्राचार्य चौक पहुंचे। सक्शन टैंक की मदद से पानी की निकासी कराई। लगातार और तेज…
हरिद्वार, 29 अगस्त। मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अलर्ट को देखते हुए हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद के सभी स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आवश्यकता पड़ने पर विद्यालय प्रबंधन ऑनलाइन कक्षाएं चला सकते हैं। तीन घंटे का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार 29 अगस्त 2025 की सुबह 6:13 बजे से 9:08 बजे तक अगले तीन घंटे के भीतर हरिद्वार, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, चम्पावत, नैनीताल, पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर…
हरिद्वार, 29 अगस्त। हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र के होटल सिगनेचर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पंजाब के भटिंडा में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग में तैनात जूनियर इंजीनियर मोहित कासनिया ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। मोहित कासनिया 26 अगस्त से लापता थे और गुरुवार सुबह हरिद्वार आए थे। पुलिस ने बताया कि मोहित कासनिया ने होटल में कमरा लिया और कुछ ही मिनटों बाद कमरे से धुआं निकलने लगा। पुलिस और स्थानीय लोगों ने दरवाजा तोड़कर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया था। पुलिस को…
हरिद्वार। लंबे इंतज़ार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज, हरिद्वार को नया प्राचार्य मिल गया है। प्रदेश के वरिष्ठ और अनुभवी चिकित्सक प्रो. डॉ. चंद्र मोहन सिंह रावत ने मंगलवार को प्राचार्य पद का कार्यभार संभाल लिया। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज के विकास को लेकर नई उम्मीदें जग गई हैं। डॉ. रावत का नाम उत्तराखंड की चिकित्सा शिक्षा में एक बड़े अनुभव और उपलब्धियों के लिए जाना जाता है। वह इससे पहले वीर चंद्र सिंह गढ़वाली राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल) और सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी में बतौर प्राचार्य 12 साल से अधिक समय तक सेवाएं दे…
अनिल शर्मा, लालढांग। हरिद्वार। हरिद्वार में लगातार जंगली हाथी आबादी में घुस रहे हैं। रात करीब साढ़े आठ बजे लालढांग-गैंडीखाता मार्ग पर तीन हाथियों के आ जाने से यातायात प्रभावित हो गया। हाथियों के सड़क पर खड़े होते ही दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। करीब बीस मिनट तक मार्ग पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। हाथियों में एक बच्चा भी शामिल था। हाथियों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाथी अचानक सड़क पर आ खड़े हुए। कुछ देर खड़े रहने के बाद वे धीरे-धीरे आगे बढ़े और फिर…
हरिद्वार। शिवडेल पब्लिक स्कूल कनखल में चल रही स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2025 का रविवार को भव्य समापन हुआ। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदेश के वन एवं संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल पहनाकर सम्मानित किया। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन हरिद्वार के सचिव संजय चौहान ने बताया कि इस बार का ऑल ओवर चैंपियन देहरादून की टीम बनी।बालक वर्ग के फाइनल में देहरादून ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टिहरी को 57-45 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। वहीं बालिका वर्ग में भी देहरादून की खिलाड़ी पूरी…
