Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

आयुष्मान केंद्र निरस्त होने पर विवाद, संचालक ने विधायक व भाई पर लगाए दबाव के आरोप, बताई राजनीतिक साजिश

May 13, 2026

जुड़वा बच्चों की नाभि की नाल से बनाई डायमंड ज्वेलरी, बीसी जेवेल्स लॉन्ज को दिल्ली में मिला सम्मान, मंत्री मदन कौशिक ने दी बधाई 

May 11, 2026

कोर्ट ने हरेराम आश्रम पर लगाए आरोप किए खारिज, महामंडलेश्वर कपिल मुनि महाराज ने दी मानहानि की चेतावनी

May 9, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»Sidcul murder: पत्नी से अवैध संबंध के शक में दोस्त की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार 
अपराध

Sidcul murder: पत्नी से अवैध संबंध के शक में दोस्त की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

News DeskBy News DeskAugust 30, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, संवाददाता। Sidcul murder सिड़कुल थाना क्षेत्र स्थित रावली महदूद गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पत्नी से अवैध संबंधों के शक में एक व्यक्ति ने अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले सोते हुए दोस्त के सिर पर हथौड़े से वार किया और फिर दुपट्टे से गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची सिडकुल पुलिस ने मृतक ललित के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। साथ ही 

चंद घंटों में पुलिस ने आरोपी आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस के अनुसार मृतक ललित और आरोपी धर्मेंद्र दोनों दोस्त हैं। दोनों रावले महदूद स्थित एक ही मकान में किराए पर रहते हैं और सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री में काम करते हैं। शुक्रवार को मकान मालिक सुखबीर सिंह द्वारा थाने पर सूचना दी गई कि उसके मकान में हत्या हो गई है। सूचना मिलते ही सिड़कुल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मकान मालिक ने ही पुलिस को बताया कि किराएदार धर्मेंद्र को शक था कि उसकी पत्नी के ललित से अवैध संबंध हैं। इसी शक में उसने शुक्रवार रात को हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मौके से ही आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। 42 वर्षीय धर्मेंद्र मूलरूप से  ग्राम नौगांव, थाना स्योहारा, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है लेकिन वर्तमान में वो रावली महदूद में किराए के मकान में रहता है और सिडकुल स्थित फैक्ट्री में काम करता है। मृतक ललित भी उसी के साथ मकान में रहता था और साथ में नौकरी भी करता था। लेकिन धर्मेंद्र को शक था कि ललित के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा और कपड़े बरामद कर लिए हैं। 

आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी, उप निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट, हेड कांस्टेबल मुजफ्फर बेग और कांस्टेबल सुंदर सिंह शामिल रहे।

अवैध संबंध का शक बना हत्या का कारण 

रावली महदूद गांव में अवैध संबंध का शक ही ललित हत्या की वजह बनी। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी धर्मेंद्र को लंबे समय से आशंका थी कि उसकी पत्नी और उसके दोस्त ललित के बीच नाजायज संबंध हैं। यही शक उसके मन में घर करता चला गया और धीरे धीरे जुनून की हद तक पहुंच गया। मकान मालिक के मुताबिक धर्मेंद्र अक्सर अपनी पत्नी और ललित को लेकर शक जाहिर करता था। कई बार उसने इस बात को लेकर ललित से बहस भी की, लेकिन किसी ठोस सबूत के अभाव में मामला दबा रह जाता था। शुक्रवार रात को धर्मेंद्र के शक ने हिंसक रूप ले लिया और उसने सोते हुए ललित पर हथौड़े से वार कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने गले में दुपट्टा कसकर उसकी जान ले ली। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह अवैध संबंधों का शक प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मामले की गहन जांच की जा रही है और धर्मेंद्र की पत्नी से भी पूछताछ की जा सकती है। 

आरोपी धर्मेंद्र, मृतक ललित को अपना भाई मानता था

अवैध संबंध के शक में आरोपी धर्मेंद्र ने ललित को मौत के घाट को उतार दिया लेकिन वो ललित को अपना भाई मानता था। पिछले तीन सालों से रावली महदूद में ललित, धर्मेंद्र के परिवार के साथ एक ही मकान में रहता था। बीस दिन पहले ही उसने चौहान मार्केट वाले कमरे को छोड़ा था। मकान मालिक सुखबीर के यहां कमरा लेते वक्त उसने बताया था कि ललित उसका भाई है और वो भी उसके परिवार के साथ रहेगा। बीस दिनों से वो उनके मकान में ही रखना करता चला आ रहा था। तीन दिन पहले धर्मेंद्र की पत्नी अपने गांव गई थी। धर्मेंद्र को पता चल गया था कि ललित भी उसकी पत्नी के साथ गांव गया है। शुक्रवार को ललित वापस रावली महदूद आ गया था। जबकि धर्मेंद्र की पत्नी और बच्चे गांव में ही थे। धर्मेंद्र को जब शक हो गया था कि ललित भी उसकी पत्नी के साथ दो दिन गांव रहा था, तो उसने लालित को बहुत समझाया। बताया कि उसके बच्चे बड़े हो रहे हैं और ये सब ठीक नहीं है लेकिन ललित नहीं माना। शुक्रवार रात को दोनों एक साथ कमरे में सोए थे। रात करीब एक बजे धर्मेंद्र उठा और उसने सोते हुए ललित के सर में हथौड़े से वार कर दिया। इसके बाद उसने दुपट्टे से ललित का गला घोंट दिया और हत्या कर दी। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। 

वाट्सअप पर खबरें पाने के लिए लिंक को ओपन कर ज्वाइन करें हमारा ग्रुप https://whatsapp.com/dl/

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

आयुष्मान केंद्र निरस्त होने पर विवाद, संचालक ने विधायक व भाई पर लगाए दबाव के आरोप, बताई राजनीतिक साजिश

May 13, 2026

जुड़वा बच्चों की नाभि की नाल से बनाई डायमंड ज्वेलरी, बीसी जेवेल्स लॉन्ज को दिल्ली में मिला सम्मान, मंत्री मदन कौशिक ने दी बधाई 

May 11, 2026

कोर्ट ने हरेराम आश्रम पर लगाए आरोप किए खारिज, महामंडलेश्वर कपिल मुनि महाराज ने दी मानहानि की चेतावनी

May 9, 2026

करोड़ों रुपए के नामी टाउनशिप प्रोजेक्ट के साझेदारों में विवाद, गाजियाबाद और दिल्ली के कारोबारियों ने दर्ज कराया मुकदमा 

May 9, 2026

महिला अस्पताल की एमसीएच विंग में गूंजी पहली किलकारी, आधुनिक तकनीक से कराई गई डिलीवरी

May 8, 2026

हाईवे पर बस से टकराई कार, कार बनी आग का गोला, पुलिस की सूझबूझ से टला हादसा

May 4, 2026

लक्सर पुलिस ने किया डॉक्टर पर जानलेवा हमले का खुलासा, सत्संगी बाबा निकला मास्टरमाइंड, चेले को दबोचा

May 1, 2026

दर्जाधारी राज्यमंत्री सुनील सैनी ने सुरेश्वरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना की, प्रदेश की सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा

April 26, 2026

समय बीतता गया, सांसे छूटती गई, पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया मनोहर

April 25, 2026
इन्हें भी पढ़े-

डाक विभाग में बिना परीक्षा के नौकरी का सुनहरा मौका, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, ऐसे करें आवेदन।

देश-दुनिया February 18, 2025

डेस्क। सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय डाक…

कांवड़ में थूक जिहाद फ़ैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

July 3, 2025

जम्मू-कश्मीर से भागे दो नाबालिग बच्चे पहुंचे हरिद्वार, ठंड में ठिठुर रहे दोनों को ATHU ने सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया

January 17, 2026

महिला कांग्रेस ने किया एसएसपी कार्यालय का घेराव, पीड़ित परिजनों से मुलाकात

June 28, 2024
अन्य खबरें

आयुष्मान केंद्र निरस्त होने पर विवाद, संचालक ने विधायक व भाई पर लगाए दबाव के आरोप, बताई राजनीतिक साजिश

May 13, 2026

जुड़वा बच्चों की नाभि की नाल से बनाई डायमंड ज्वेलरी, बीसी जेवेल्स लॉन्ज को दिल्ली में मिला सम्मान, मंत्री मदन कौशिक ने दी बधाई 

May 11, 2026

कोर्ट ने हरेराम आश्रम पर लगाए आरोप किए खारिज, महामंडलेश्वर कपिल मुनि महाराज ने दी मानहानि की चेतावनी

May 9, 2026

करोड़ों रुपए के नामी टाउनशिप प्रोजेक्ट के साझेदारों में विवाद, गाजियाबाद और दिल्ली के कारोबारियों ने दर्ज कराया मुकदमा 

May 9, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,266 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,888 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,189 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.