Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

छह सितंबर को हरतालिका तीज पर बैरागी कैंप में सजेगा गोर्खाली संस्कृति का रंग

August 19, 2026

कुंभ तैयारी:नगर आयुक्त ने रोड़ीबेलवाला और हरकी पौड़ी घाटों का किया निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

August 19, 2026

अमेरिकन आश्रम जमीन के खुर्द-बुर्द के मामले में नया मोड़, इस संस्था ने की डीएम से शिकायत 

August 18, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»प्रॉपर्टी विवाद में रचा गया था शिवालिक नगर में लूटकांड, मास्टरमाइंड प्रॉपर्टी डीलर समेत चार बदमाश दबोचे, कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने किया खुलासा 
अपराध

प्रॉपर्टी विवाद में रचा गया था शिवालिक नगर में लूटकांड, मास्टरमाइंड प्रॉपर्टी डीलर समेत चार बदमाश दबोचे, कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने किया खुलासा 

News DeskBy News DeskAugust 31, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, संवाददाता। पुलिस ने शिवालिक नगर में बीएचईएल से सेवानिवृत्त कर्मचारी और प्रॉपर्टी डीलर के घर दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज लूटकांड का खुलासा कर दिया। प्रॉपर्टी विवाद से उपजे मनमुटाव में रची गई इस वारदात का मास्टरमाइंड निकला टिहरी विस्थापित कॉलोनी निवासी अजीत। पुलिस ने उसे और उसके तीन साथियों को दबोच लिया। उनके कब्जे से लूट की गई नकदी, जेवरात और हथियार बरामद हुए हैं। मायापुर चौकी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि बीती 26 अगस्त को शिवालिक नगर स्थित गुलबीर चौधरी के घर में घुसकर तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनकी पुत्री मोना चौधरी से तमंचे के बल पर नकदी व जेवर लूट लिए थे। घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी ने तत्काल पुलिस टीमों का गठन कर खुलासे के निर्देश दिए। फिंगरप्रिंट टीम ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए।

पूछताछ में सामने आया कि अजीत प्रॉपर्टी डीलिंग के धंधे में लंबे समय से सक्रिय था। उसने चार साल पहले गुलबीर चौधरी से 67 लाख रुपये की एक प्रॉपर्टी खरीदी थी और 10 लाख रुपये बयाने के तौर पर दिए थे। तय समय सीमा में वह बाकी रकम अदा नहीं कर पाया, जिस पर गुलबीर ने जमीन वापस ले ली और बयाना भी लौटाया नहीं। इसी आर्थिक नुकसान और कर्ज में डूबने के कारण अजीत ने गुलबीर को सबक सिखाने और पैसा वापस पाने के लिए लूट की योजना बनाई। उसने अपने पुराने परिचित बदमाश सोमपाल उर्फ छोटू से संपर्क किया। सोमपाल ने अपने साथी नरेश, विवेक और अर्पित को शामिल कर लिया। वारदात से एक दिन पहले सभी ने सुमननगर में बैठकर गुलबीर चौधरी के घर को निशाना बनाने की योजना बनाई।

इस तरह चढ़े पुलिस के हत्थे

पुलिस और सीआईयू टीमों ने करीब 1000 सीसीटीवी फुटेज खंगाले और 100 संदिग्धों से पूछताछ की। मुखबिर की सूचना पर 31 अगस्त को सुमननगर रोड स्थित अजीत की झोपड़ी से उसे दबोचा गया। उसके कब्जे से लूटी गई सोने की चेन और एक चाकू बरामद हुआ। उसी दौरान उसके साथी सोमपाल उर्फ छोटू, नरेश और विवेक पल्सर मोटरसाइकिल पर पहुंचे और पुलिस ने उन्हें भी धर दबोचा। उनके कब्जे से तीन लाख रुपये नकद, तीन तमंचे, जिंदा कारतूस और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई। अजीत की निशानदेही पर उसके घर से एक अंगूठी भी बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपी

.अजीत पुत्र भंवर सिंह निवासी टिहरी विस्थापित कॉलोनी, गली नंबर 4, रानीपुर हरिद्वार

.सोमपाल उर्फ छोटू पुत्र जसवीर सिंह निवासी साल्हाखेड़ी थाना तितावी, मुजफ्फरनगर (उप्र)

.नरेश पुत्र बीर सिंह निवासी सिकंदरपुर ककौड़ी थाना बाबूगढ़, हापुड़ (उप्र)

.विवेक पुत्र मनोज कुमार निवासी नागल थाना बड़ौत, बागपत (उप्र)

सोमपाल का आपराधिक इतिहास

सोमपाल उर्फ छोटू के खिलाफ राजस्थान, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हत्या, लूट और गैंगस्टर एक्ट समेत आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। वह कई बार जेल जा चुका है।

पुलिस व सीआईयू टीम का सराहनीय प्रयास

इस खुलासे में कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी के नेतृत्व में मनोहर सिंह रावत, नितिन चौहान, नंदकिशोर ग्वाडी, विकास रावत, अर्जुन कुमार, देवेंद्र सिंह तोमर, रणजीत तोमर, इंद्रजीत सिंह राणा, सुबोध घिल्डियाल समेत बड़ी संख्या में जवान शामिल रहे। सीआईयू प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक ऋतुराज सिंह, कांस्टेबल हरवीर, उमेश, नरेंद्र और वसीम की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

छह सितंबर को हरतालिका तीज पर बैरागी कैंप में सजेगा गोर्खाली संस्कृति का रंग

August 19, 2026

कुंभ तैयारी:नगर आयुक्त ने रोड़ीबेलवाला और हरकी पौड़ी घाटों का किया निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

August 19, 2026

अमेरिकन आश्रम जमीन के खुर्द-बुर्द के मामले में नया मोड़, इस संस्था ने की डीएम से शिकायत 

August 18, 2026

अमेरिकन आश्रम की जमीन बेचने का आरोप, DM – SSP से उच्चस्तरीय जांच की मांग

August 18, 2026

कुंभ से पहले पेयजल योजनाओं को पूरा कराने में जुटा मेला प्रशासन, अपर मेलाधिकारी ने लिया जायजा 

August 18, 2026

जिला पंचायत कार्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, वृक्षारोपण भी किया

August 17, 2026

हरिद्वार नगर निगम कार्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

August 17, 2026

देशभक्ति गीतों और बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों से गूंजा गोल्डन ट्री वेंकट हॉल

August 17, 2026

गैंडीखाता के राजकीय इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026
इन्हें भी पढ़े-

हरिद्वार को स्वच्छ बनाने के लिए स्वच्छता अभियान में लें भागीदारी, DM मयूर दीक्षित, VC अंशुल सिंह और MNA नंदन कुमार ने की आमजन से जुड़ने की अपील

हरिद्वार July 24, 2025

हरिद्वार, 24 जुलाई। कांवड़ यात्रा के दौरान गंगा तटों पर भारी मात्रा में कूड़े के…

देवी देवताओं के अपमान पर उत्तराखंड से बड़ा अभियान, विरोध में जागरूकता पोस्टर जारी

September 24, 2025

देहरादून के पास गहरी खाई में गिरा बुलंदशहर का युवक, SDRF ने रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल

July 28, 2025

Murti visarjan: हरिद्वार में दुखद हादसा, विसर्जन में आया गंगा में डूबकर हुआ लापता

September 3, 2025
अन्य खबरें

छह सितंबर को हरतालिका तीज पर बैरागी कैंप में सजेगा गोर्खाली संस्कृति का रंग

August 19, 2026

कुंभ तैयारी:नगर आयुक्त ने रोड़ीबेलवाला और हरकी पौड़ी घाटों का किया निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

August 19, 2026

अमेरिकन आश्रम जमीन के खुर्द-बुर्द के मामले में नया मोड़, इस संस्था ने की डीएम से शिकायत 

August 18, 2026

अमेरिकन आश्रम की जमीन बेचने का आरोप, DM – SSP से उच्चस्तरीय जांच की मांग

August 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,898 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,199 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.