Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार। तीर्थ सेवा न्यास द्वारा भूपतवाला स्थित ओम मुरारी आश्रम में प्रथम तीर्थ सेवक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब से बड़ी संख्या में सेवकों ने भाग लिया। शिविर को दो सत्रों में विभाजित किया गया। पहले सत्र में न्यास के संरक्षक परमाध्यक्ष बाबा हथयोगी ने सनातन धर्म पर मंडरा रहे संकटों पर चिंता जताई और कहा कि आज धर्म, संस्कृति और परंपराओं की रक्षा करना ही सबसे बड़ा कर्तव्य है। मुख्य अतिथि सनातन महासंघ के अध्यक्ष गौतम खट्टर ने युवाओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि राष्ट्र और…
हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी युवती ने एक पुलिसकर्मी शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। डेढ़ साल तक आरोपी दुष्कर्म करता रहा लेकिन जब पीड़िता ने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने शादी करने से साफ इन्कार कर दिया। कोर्ट के आदेश पर पथरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी वर्तमान में उद्यमसिंह नगर जिले में तैनात है। युवती ने कोर्ट को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि डेढ़ साल पहले सचिन कश्यप नाम के युवक से इंस्टाग्राम…
हरिद्वार, संवाददाता। बीती रविवार देर रात कोतवाली गंग नहर पुलिस टीम और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम ओवैस है, जो गंगनहर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। कुछ दिन पहले उसने एक किशोर के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया था। जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम पनियाला कट पर वाहनों व संदिग्ध लोगों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सिल्वर रंग की बुलेट (नंबर यूके 07 बीबी 9159) पर सवार युवक को रोका गया। रुकने के बजाय आरोपी…
हरिद्वार। रविवार को सुबह हरिद्वार में झमाझम बारिश हुई। बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। बारिश होते ही नगर निगम हरिद्वार के अधिकारी और कर्मचारी सक्रिय हो गए और विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर मोर्चा संभाल लिया। खुद हरिद्वार की मेयर किरण जैसल ने क्षेत्रों का दौरा किया और कर्मचारियों को मौके पर बुलाकर जलनिकासी के प्रबंध किए। अधिकारियों ने की पूर्व तैयारी, लगाई गई सक्शन मशीन निगम ने पहले से ही शहर के जलभराव वाले क्षेत्रों की पहचान कर वहां पंप, मशीनें और पर्याप्त कर्मचारी तैनात कर दिए। भारी बारिश के बीच ही निगम कर्मचारियों…
हरिद्वार। हरिद्वार के खड़खड़ी स्थित सुखी में जंगल से निकलकर हाथियों झुंड आ धमका। झुंड में शामिल तीन नन्हे हाथी अठखेलियां करते नजर आए। हाथियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने यह नजर अपने मोबाइल में कैद कर लिया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि सुखी नदी में नौ हाथी घूमते हुए नजर आ रहे हैं। सबसे खास कि झुंड में शामिल तीन नन्हे हाथी खूब अठखेलियां कर रहे हैं। गौरतलब है कि खड़खड़ी क्षेत्र राजाजी…
हरिद्वार। शनिवार को बालावाली पुल के पास एक युवक गंगा में नहा रहा था। नहाते समय वो गंगा की तेज धारा में बह गया और 5 किलोमीटर आगे जाकर गंगा किनारे पानी में बेहोश हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। देखते ही देखते गंगा किनारे लोगों की भीड़ जमा हो गई। राफ्टिंग बोट के जरिए सर्च अभियान शुरू किया। टीम ने गंगा के तेज बहाव में लगभग 5 किलोमीटर आगे तलाशी ली तो युवक नदी किनारे बेहोश अवस्था में मिला। युवक की पहचान आशु निवासी महाराजपुर रायसी के रूप में हुई। उसने बताया…
अनिल शर्मा, लालढांग हरिद्वार। बीते शुक्रवार शाम हरिद्वार के रवासन नदी फॉल में 32 वर्षीय युवक डूबकर लापता हो गया। लापता युवक की पहचान कांगड़ी गांव निवासी ऊदल के रूप में हुई है। वह अपने दोस्तों के साथ रवासन नदी फॉल घूमने गया था। बताया जा रहा है कि युवक सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए पानी के पास गया था, तभी अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में जा गिरा और तेज धारा की चपेट में आकर डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा मौके पर पहुंचे और जल पुलिस के साथ…
लक्सर, 16 अगस्त। बरसात के बाद जंगली जानवरों के आबादी क्षेत्र में घुसने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। शुक्रवार देर रात करीब एक बजे लक्सर क्षेत्र के मुंडाखेड़ा कला गांव में भी ग्रामीणों के बीच उस समय दहशत फैल गई, जब एक मगरमच्छ अचानक ग्रामीण मदनपाल के घर में घुस आया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। मामले की जानकारी मिलने पर रेंजर शैलेंद्र सिंह नेगी के निर्देश पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने तत्परता दिखाते हुए मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे उसके प्राकृतिक वास स्थल पर…
हरिद्वार,15 अगस्त। संपूर्ण जनपद में स्वतंत्रता दिवस पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मंच पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान की धुन पर सभी ने खड़े होकर देश के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
हरिद्वार, 15 अगस्त। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम हरिद्वार कार्यालय परिसर में धूमधाम से ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर किरण जैसल और नगर आयुक्त नंदन कुमार ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। महापौर किरण जैसल ने नगर निगम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कांवड़ यात्रा-2025 के सफल संचालन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, सेवा और जनहित में कार्य करना ही सच्ची देशभक्ति है और भविष्य में भी इसी उत्कृष्टता को बनाए रखना होगा। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश…
