Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
लक्सर, हरिद्वार। लक्सर के वार्ड नंबर 6 में बीते एक सप्ताह से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। यहां के 11 वार्डों में से केवल एक यही वार्ड ऐसा है, जहां बारिश रुकने होने के बाद अभी भी कई जगहों पर पानी भरा हुआ है। इतने दिनों तक रुके हुए पानी में मक्खी मच्छर और कीड़े होने से लोगों को गंभीर बीमारियों का डर सताने लगा है। आरोप है कि अधिकारियों ने पानी के निकासी का स्थाई समाधान नहीं किया है इसलिए इस बार बिना बाढ़ के भी बाढ़ जैसे हालात से गुजरना पड़ा रहा है। लोगों ने डीएम मयूर…
हरिद्वार, संवाददाता। थाना पथरी क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के मामले में हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के चलते बेहद संवेदनशील माना जा रहा था। बीती 9 अगस्त को हुई पथरी क्षेत्र में एक नाबालिक से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और आरोपी पीड़िता को छत से नीचे फेंककर फरार हो गए थे। गुस्साए ग्रामीणों ने फेरूपुर चौकी का घेराव कर डाला और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। पीड़ित के…
लक्सर, संवाददाता। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के भिक्कमपुर गांव में बीती आधी रात एक सनसनीखेज वारदात में 45 वर्षीय ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राजेश के रूप में हुई है। परिजनों ने गांव के ही युवक दीपक पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी में वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स हाथ में कोई हथियार लेकर राजेश के घर में जाता हुआ दिखाई दे रहा है और कुछ देर बाद बाहर निकलता हुआ भी दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार, मृतक राजेश और आरोपी दीपक के बीच पिछले…
हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र में नाबालिग से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घायल हालत में नाबालिक लड़की के मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और चौकी पर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। शनिवार को नाबालिग लड़की अपने गांव के पास स्थित घर के पीछे गंभीर रूप से घायल मिली। आरोप है कि गांव के ही तीन युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। वारदात के बाद युवकों ने कुछ लोगों को आता देख डर के मारे उसे छत से नीचे फेंक दिया। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल…
हरिद्वार, संवाददाता। धर्मनगरी हरिद्वार में भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बाजारों में मिठाई, राखी और उपहार की खरीदारी को लेकर रौनक बनी रही। मंदिरों में आशीर्वाद लेने के लिए भीड़ उमड़ी। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की, वहीं भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प दोहराया। मौके पर डॉ. मनु शिवपुरी, ब्रांड एंबेसडर, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि सामाजिक संदेश भी देता है। यह पर्व भाई-बहन…
उत्तराखंड। उत्तराखंड की थराली विधानसभा की पूर्व विधायक और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह का शनिवार सुबह निधन हो गया। वह बीते तीन माह से गंभीर रूप से अस्वस्थ थीं। पहले उनका इलाज दिल्ली में हुआ, इसके बाद देहरादून के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। आज चमोली जिले के कर्णप्रयाग संगम तट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह देहरादून में उन्होंने अंतिम सांस ली। बीती 30 जुलाई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अस्पताल में उनसे मिलने पहुंचे थे और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी…
हरिद्वार, संवाददाता। धर्मनगरी नगरी हरिद्वार में रक्षाबंधन का त्यौहार पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही बाजारों में चहल-पहल देखी गई। राखी, मिठाई और उपहार की दुकानों पर भीड़ उमड़ी रही। बहनों ने भाइयों की कलाई पर प्रेम और सुरक्षा के प्रतीक स्वरूप राखी बांधकर उनके दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के विभिन्न मंदिरों में भी भाई-बहनों ने पूजा-अर्चना कर एक-दूसरे के मंगल की प्रार्थना की। घरों में पकवानों की खुशबू और रिश्तों की मिठास माहौल को और खुशनुमा बना रही है। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़…
हरिद्वार, संवाददाता। लक्सर बस अड्डे के पीछे बसेड़ी बाईपास रोड पर शनिवार सुबह गन्ने के खेत में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। खेत में भरे पानी में शव तैरता हुआ पाया गया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय दिलशाद पुत्र दिला, निवासी बसेड़ी गांव के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पानी में डूबने से युवक की मौत हुई है, लेकिन मौत के सही कारण का खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही हो पाएगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। शनिवार सुबह बस अड्डे के पीछे जाने वाली…
लक्सर, हरिद्वार। लक्सर नगर के मुख्य नाले और अन्य निकासी नालों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने प्रशासन को आठ सप्ताह के भीतर कार्रवाई पूरी कर रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं। इस फैसले से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है। लक्सर निवासी दलजीत सिंह काका ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर बताया था कि बसेड़ी रोड से मेन बाजार होते हुए शुगर मिल तक जाने वाले करीब एक किलोमीटर लंबे मुख्य नाले समेत कई अन्य नालों पर बड़े पैमाने पर पक्के निर्माण कर अतिक्रमण किया गया है। इससे…
हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार वन प्रभाग की टीम ने शुक्रवार को झिलमिल झील संरक्षण रिजर्व क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर 15 हेक्टेयर भूमि को कब्जामुक्त कराया। यह ज़मीन करीब 60 वर्षों से ग्रामीणों के कब्जे में थी, जिस पर खेती की जा रही थी। भारी बारिश और दलदली ज़मीन जैसी मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद डीएफओ वैभव सिंह के निर्देश पर एसडीओ हरिद्वार पूनम कैंथोला और एसडीओ रुड़की सुनील बलूनी के नेतृत्व में सैकड़ों वनकर्मी, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने घंटों तक कार्रवाई जारी रखी। टीम ने सीमांकन कर भूमि को पुनः संरक्षण क्षेत्र में…
