Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो दिन में सैकड़ों अतिक्रमण ध्वस्त किए, अभियान जारी

June 24, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»वार्ड नं. 6 में कई जगहों पर जलभराव, बिना बाढ़ के बने बाढ़ जैसे हालात, बीमारियां फैलने का सताने लगा डर, डीएम से लगाई गुहार
हरिद्वार

वार्ड नं. 6 में कई जगहों पर जलभराव, बिना बाढ़ के बने बाढ़ जैसे हालात, बीमारियां फैलने का सताने लगा डर, डीएम से लगाई गुहार

News DeskBy News DeskAugust 10, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

लक्सर, हरिद्वार। लक्सर के वार्ड नंबर 6 में बीते एक सप्ताह से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। यहां के 11 वार्डों में से केवल एक यही वार्ड ऐसा है, जहां बारिश रुकने होने के बाद अभी भी कई जगहों पर पानी भरा हुआ है। इतने दिनों तक रुके हुए पानी में मक्खी मच्छर और कीड़े होने से लोगों को गंभीर बीमारियों का डर सताने लगा है। आरोप है कि अधिकारियों ने पानी के निकासी का स्थाई समाधान नहीं किया है इसलिए इस बार बिना बाढ़ के भी बाढ़ जैसे हालात से गुजरना पड़ा रहा है। लोगों ने डीएम मयूर दीक्षित से इस समस्या के स्थाई समाधान की मांग की है।

गौरतलब है कि बीते दिनों हुई तेज बारिश के बाद लक्सर के कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। हालांकि इस बार किसी भी नदी का बंधा नहीं टूटा लेकिन फिर भी अधिक बारिश होने के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए। स्थानीय लोगों और सभासदों ने अपने प्रयास से पानी की निकासी के प्रयास किए। वार्ड नंबर 6 को छोड़कर लक्सर के अन्य सभी वार्डो से लगभग जलभराव कम हो गया है। वार्ड नंबर छह के लक्सर पीठ बाजार वाली पुलिया, बारात घर के पीछे वाली कालोनियों, पुलिस चौकी वाली गली, बाजार में मंदिर वाली गली, पीर के पीछे रेलवे कॉलोनी, बाजार के जर्जर सरकारी भवन समेत कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इन क्षेत्रों में सैकड़ों की संख्या में लोग रहते हैं, जो जलभराव की समस्या से परेशान हैं। 

लक्सर बसेड़ी मार्ग से नहीं उतर रहा पानी, हालात बेहद खराब

वैसे तो वार्ड नंबर 6 में जलभराव से कई स्थानों पर रहने वाले लोग प्रभावित हैं। लेकिन सबसे ज्यादा बुरा हाल लक्सर-बसेड़ी मार्ग का है। यहां मुख्य सड़क पर पानी भरने से लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ रही है। सात दिन हो गए लेकिन अधिकारी और जनप्रतिनिधि यहां से पानी की निकासी की कोई स्थाई योजना नहीं बना पाए। रवि, अंकित, विक्की, अंकुश और सुभाष समेत कई स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन जलभराव की समस्या को गंभीरता से नहीं देख रहा है, इसलिए बसेड़ी मोड़ पर कई दिनों से पानी भरा हुआ है। यहां आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोग पानी में गिर रहे हैं। यहीं पर दो निजी स्कूल हैं, उन स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। 

गंभीर बीमारियां फैलने का डर

बरसात के मौसम में हुए जलभराव के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। अब कई जगहों पर तो पानी से दुर्गंध आने लगी है। कई स्थानों पर मक्खी मच्छरों के डर से डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड जैसी गंभीर बीमारियां फैलने का डर सताने लगा है। लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं लेकिन अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं।

“कई दिनों समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अब स्थानीय लोगों ने हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से गुहार लगाई है कि वो स्वयं इस समस्या का संज्ञान लें और जलभराव की समस्या का स्थाई समाधान कराएं। पानी की निकासी के जितने भी रास्ते हैं, उन्हें खोला जाए। मांग पूरी न होने पर प्रभावित लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो दिन में सैकड़ों अतिक्रमण ध्वस्त किए, अभियान जारी

June 24, 2026

गुरुजन स्मृति समारोह में ब्रह्मलीन संतों को श्रद्धांजलि, कई साधु संत रहे उपस्थित

June 23, 2026

लालढांग में कृषि संवाद कार्यक्रम, वैज्ञानिकों ने एससी और एसटी किसानों को बताए आधुनिक खेती के गुर

June 16, 2026

75 लाख की भीड़ के बाद सुबह 4 बजे तक चमके गंगा घाट, नगर आयुक्त ने रात 2 बजे परखी व्यवस्थाएं

June 16, 2026

मंगोलपुरा में रात्रि चौपाल, अधिकारियों और विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, 59 शिकायतें दर्ज

June 11, 2026

कर्मचारियों की मांगों को लेकर पेयजल सचिव से मिला संगठन का प्रतिनिधि मंडल, जल्द होगा समाधान

June 6, 2026

यात्रा सीजन में एक्शन मोड में नगर आयुक्त, सफाई की मॉनिटरिंग के लिए रात में घाटों का किया औचक निरीक्षण

June 2, 2026

सीवरेज निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीएम मयूर दीक्षित, 15 जून तय की डेडलाइन

May 31, 2026
इन्हें भी पढ़े-

उत्तराखंड में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध बेहद चिंताजनक हैं – हेमा भण्डारी

हरिद्वार May 4, 2025

हरिद्वार। जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता हेमा भण्डारी ने एक प्रेस…

भाजपा पर बरसे बसपा नेता शिवम कश्यप, दायित्व बांटने में भेदभाव का लगाया आरोप

May 22, 2025

Bitcoin’s Value Drops Amid Russia-Ukraine War and Inflation

January 14, 2021

धूमधाम से मनाया गया साधना कुटीर का नौवां वार्षिकोत्सव, महामंडलेश्वर ब्रह्मानंद के सानिध्य में कई दिग्गजों ने शिरकत की

November 25, 2025
अन्य खबरें

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो दिन में सैकड़ों अतिक्रमण ध्वस्त किए, अभियान जारी

June 24, 2026

गुरुजन स्मृति समारोह में ब्रह्मलीन संतों को श्रद्धांजलि, कई साधु संत रहे उपस्थित

June 23, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,266 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,889 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,189 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.