Author: News Desk

हरिद्वार। एक पिता की टूटती उम्मीदें, एक वीडियो कॉल पर बहती गंगा और पीछे दिखती काली-सफेद टाइले। इसी एक संकेत ने बचा ली एक जान। हरिद्वार पुलिस की सतर्कता और टीमवर्क की बदौलत एक परिवार टूटा नहीं जुड़ गया। बेटे ने हरकी पैड़ी आकर पिता को वीडियो कॉल की और कहने लगा ….. “मैं हर की पैड़ी पर हूं… अब जीने का कोई मतलब नहीं” सोमवार शाम को देहरादून निवासी एक व्यक्ति ने हरिद्वार कंट्रोल रूम में घबराहट भरे स्वर में सूचना दी कि मेरा बेटा वीडियो कॉल पर कह रहा है कि वह हर की पैड़ी पर आत्महत्या करने…

Read More

हरिद्वार। सावन माह में कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार में शिवभक्तों की सेवा और सम्मान का सिलसिला जारी है। बुधवार को हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बहादराबाद के समीप भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। उन्होंने श्रद्धालु शिवभक्तों को फल और पेयजल भी वितरित किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी शिवभक्तों का स्वागत कर पुण्य अर्जित किया। सेवा शिविर में पेयजल, फल और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था भी की गई थी। कांवड़ यात्रा के दौरान प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए…

Read More

लक्सर, हरिद्वार। लक्सर क्षेत्र में एक नाबालिग बच्चे के साथ घिनौनी हरकत कर फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को कांगड़ा जिले से धर दबोचा गया। पुलिस के मुताबिक बीती 27 मई को एक महिला ने लक्सर कोतवाली में तहरीर दी थी, जिसमें उसके नाबालिग बेटे के साथ एक व्यक्ति ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। तहरीर में गांव के ही एक व्यक्ति का नाम सामने आया था। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। मुकदमा…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के जन्मदिवस के अवसर पर कांवड़ यात्रा की पावन बेला में भक्ति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। उनके जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए प्रदेश के राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि के नेतृत्व में कांवड़ियों के लिए विशेष भंडारे का आयोजन किया गया। ऋषिकुल क्षेत्र के पास होटल पार्क ग्रैंड के निकट आयोजित भंडारे में हजारों की संख्या में गंगाजल लेकर जा रहे शिवभक्तों को फल, मिठाई और भोजन का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान शिवभक्तों ने प्रसाद पाकर आयोजकों…

Read More

हरिद्वार। धर्मनगरी में कांवड़ मेला अपने चरम पर है। लाखों शिवभक्त हरिद्वार में गंगाजल लेने के लिए जुटे हुए हैं। इसी भीड़भाड़ का फायदा उठाकर नशा तस्कर भी सक्रिय हो रहे हैं, लेकिन जीआरपी की सतर्कता के आगे उनकी एक नहीं चल रही।रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर जीआरपी पुलिस ने एक शातिर तस्कर को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। दिल्ली से हरिद्वार आया यह तस्कर कांवड़ यात्रा में आए श्रद्धालुओं को स्मैक बेचकर मोटी कमाई की फिराक में था। आरोपी के पास से 4.10 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।कांवड़ मेले में रेलवे स्टेशन पर जीआरपी द्वारा लगातार चेकिंग की जा…

Read More

लक्सर, हरिद्वार। लक्सर तहसील क्षेत्र के टांडा महतौली गांव में मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब खेतों में एक 15 फुट लंबा विशालकाय अजगर दिखाई दिया। खेत में काम कर रहे किसानों ने अजगर को देखा तो घबरा गए और तुरंत गांव में इसकी सूचना दी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया गया। टीम ने सावधानीपूर्वक अजगर…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। खानपुर थाना क्षेत्र के ब्राह्मणवाला गांव में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के ही कुछ दबंगों ने एक परिवार को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। आरोप है कि हमलावरों ने नरपाल शर्मा के मकान पर गोलियां बरसाईं। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना तो नहीं है, लेकिन पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों और पीड़ित परिवार के मुताबिक हमला रात करीब 12 बजे हुआ। उस समय…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। कांवड़ यात्रा के बीच श्रद्धा, सेवा और प्रेम का एक मार्मिक दृश्य हरिद्वार में देखने को मिला। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर से आई 28 वर्षीय आशा अपने दिव्यांग पति सचिन को कंधे पर बैठाकर मंदिरों के दर्शन करवा रही हैं। यही नहीं पति के स्वस्थ होने की कामना लेकर हरकी पैड़ी से गंगाजल भरकर पैदल वापस 170 किलोमीटर का सफर तय करने की भी ठान चुकी हैं। उनके साथ दो छोटे बच्चे भी हैं। सोमवार को पूरे परिवार ने सोमवार को दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना की। पिछले साल बीमारी के…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। कांवड़ यात्रा के दौरान अनुशासनहीनता और गुंडागर्दी करने वाले कांवड़ियों पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोहालकी फ्लाईओवर के पास जल खंडित होने के बाद कुछ कांवड़ियों ने हंगामा करते हुए मुख्य हाईवे को पूरी तरह जाम कर दिया। पुलिस ने मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया है जबकि अन्य की तलाश जारी है। पुलिस पर पथराव, हाईवे किया गया जाम प्राप्त जानकारी के अनुसार, जल खंडित होने पर गुस्साए कांवड़ियों ने हाईवे पर बैरियर लगाकर सड़क को पूरी तरह बाधित कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें…

Read More

हरिद्वार न्यूज़ डेस्क। कांवड़ यात्रा 2025 के दौरान हरिद्वार में उपद्रवी कांवड़ियों द्वारा की गई हिंसात्मक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार देर रात करीब 1 बजे, हरियाणा से आए कुछ कांवड़ियों ने हरिद्वार के अपर रोड क्षेत्र में एक चश्मे और घड़ियों की दुकान पर हमला बोल दिया। मामूली कहासुनी बनी झगड़े की वजह दुकानदार से चश्मा खरीदने को लेकर हुई मामूली बहस के बाद कुछ युवक वहां से चले गए। लेकिन कुछ ही देर में वे अन्य युवकों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर लौटे और दुकान पर हमला कर दिया। हमले में दुकान पूरी…

Read More