Author: News Desk

हरिद्वार, 11 जुलाई। कांवड़ मेले की सफल और सुरक्षित आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दीपम सेठ शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचे। यहां हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर मां गंगा की पूजा-अर्चना कर उन्होंने मेले की निर्विघ्न संपन्नता के लिए आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ आईजी (कानून व्यवस्था) निलेश आनंद भरणे, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। पूजन कार्यक्रम श्री गंगा सभा हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर डीजीपी दीपम सेठ ने कहा कि इस वर्ष का कांवड़ मेला कई दृष्टिकोणों से…

Read More

हरिद्वार, 11 जुलाई। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने और क्षेत्र में शांति-सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से बहादराबाद थाना पुलिस द्वारा गुरुवार को एक सशक्त फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च कांवड़ मेला सुपर जोनल पुलिस ऑफिसर श्री स्वप्न किशोर सिंह के नेतृत्व में निकाला गया, जिसमें स्थानीय पुलिस बल के साथ-साथ पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने भी भाग लिया। फ्लैग मार्च पतंजलि फ्लाईओवर से प्रारंभ होकर कोर कॉलेज तक पैदल निकाला गया। इस दौरान लाउडस्पीकर के माध्यम से कांवड़ियों और आम नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने, संयम बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील…

Read More

रुड़की, हरिद्वार। ग्राम बेलड़ा के पास हाईवे पर स्कॉर्पियो गाड़ी से जल लेकर जा रहे कांवड़ियों का विवाद इतना बढ़ा कि उन्होंने लाठी-डंडों से गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर डाला और चालक के साथ मारपीट कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हरिद्वार पुलिस हरकत में आ गई और पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया। कोतवाली रुड़की पुलिस के अनुसार, मंगलवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि बेलड़ा गांव के पास स्कॉर्पियो सवार और कांवड़ियों के बीच रास्ते को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि कांवड़ियों ने स्कॉर्पियो को घेर…

Read More

हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के बीच एक बड़ी वारदात सामने आई है। बुधवार शाम बहादराबाद थाना क्षेत्र में गंगाजल गिरने की मामूली घटना ने अचानक तूल पकड़ लिया। सहारनपुर से आए कांवड़ियों ने हरियाणा नंबर की कार में तोड़फोड़ करते हुए उसमें सवार लोगों के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला भी किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से कार सवारों को भीड़ से बचाया और तीन हमलावर कांवड़ियों को गिरफ्तार किया। घटना गुरुवार शाम करीब 6:20 बजे की है। बहादराबाद क्षेत्र के क्रिस्टल वर्ल्ड के सामने हरियाणा नंबर की…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार की सिडकुल थाना पुलिस ने पिता को क्रिकेट बैट से पीट पीटकर मौत के घाट उतारने वाले कलयुगी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम सचिन है, जो परिवार के साथ रावली महसूद स्थित गांव में किराए किराए के मकान में रह रहा था। आरोपी का परिवार पिता की शराब की लत से परेशान था। आपसी झगड़े के बाद उसने भाई हर्ष के साथ मिलकर बीती 05 जुलाई को बैट से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं चुपचाप शव को बिजनौर स्थित अपने गांव राजा का ताजपुर गांव ले जाकर अगली सुबह…

Read More

हरिद्वार। कांवड़ यात्रा 2025 को लेकर रेलवे बोर्ड सतर्क हो गया है। मंगलवार को नॉर्थ जोन रेलवे बोर्ड के सदस्य राजेंद्र सिंह निगल्टिया ने हरिद्वार, देहरादून और नजीबाबाद रेलवे स्टेशनों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तीनों स्टेशनों की यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं की पड़ताल की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि यात्रा के दौरान किसी भी यात्री को असुविधा न हो। देहरादून रेलवे स्टेशन की कैंटीन में मिली खामियों पर उन्होंने स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार को फटकार लगाते हुए कैंटीन संचालक को साफ-सफाई सुधारने के निर्देश दिए। हरिद्वार स्टेशन की कैंटीन में भी गंदगी और…

Read More

लक्सर, हरिद्वार। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत संतनगर कॉलोनी में आम के बाग में मिली महिला की लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। हत्या का कारण बना महज एक लाख रुपये की उधारी, जिसे मांगना मृतका को भारी पड़ गया। आम के बाग में मिला था महिला का शव दिनांक 7 जुलाई को संतनगर कॉलोनी स्थित एक आम के बगीचे में ट्यूबवेल के पास महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।…

Read More

हरिद्वार, 9 जुलाई। श्रावण कांवड़ मेले 2025 के दौरान हरिद्वार में बढ़ती कांवड़ियों की भीड़, मार्गों के डायवर्जन और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जिला प्रशासन ने 14 जुलाई से 23 जुलाई तक जिले के सभी स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने का निर्णय लिया है। इस अवधि में शैक्षणिक गतिविधियां ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जाएंगी। डीएम मयूर दीक्षित ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया निर्णय प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि श्रावण मास के चलते हरिद्वार में कांवड़ियों का लगातार आवागमन हो रहा है।…

Read More

हरिद्वार, 09 जुलाई। कांवड़ मेले को लेकर साधु-संतों के बयानों ने एक बार फिर माहौल गरमा दिया है। हरिद्वार के गुरु मंडल आश्रम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिंदू रक्षा सेना के अध्यक्ष और जून अखाड़े के महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरी और अन्य संतों ने कांवड़ यात्रा के दौरान गैर हिंदुओं के प्रवेश और व्यापार पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। संतों ने साफ कहा कि कांवड़ यात्रा हिंदू आस्था का पर्व है, जिसमें गैर हिंदुओं को किसी भी रूप में भागीदारी नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। सिडकुल थाना पुलिस ने प्रेमिका का गला रेतकर हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम प्रदीप है, जो उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के हुसैनगंज का निवासी है। करीब चार साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन आरोपी प्रदीप को प्रेमिका का किसी दूसरे युवक से बातचीत करना और साथ में रहना नागवार लगा। गुस्से में आकर उसने हंसिका यादव का चौक से गला रेत दिया और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू और खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए…

Read More