Author: News Desk

हरिद्वार, संवाददाता। पथरी थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव के पास एक आम के बाग में रिक्शा चालक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सीओ नताशा सिंह और पथरी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक की पहचान 48 वर्षीय प्रकाश निवासी अंबुवाला गांव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मृतक के गले पर निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रकाश देर रात तक घर नहीं…

Read More

अनिल शर्मा लालढांग़, हरिद्वार। हरिद्वार के लालढांग में एक किसान के खेत में अजगर दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सोमवार सुबह करीब 11 बजे मोहम्मद महबूब पानी की टंकी के पास अपने खेत में घास काटने गया था। तभी उसकी नजर एक विशाल अजगर पर पड़ी। अजगर को देखकर वह घबरा गया और उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत आसपास के लोगों को जानकारी दी। खबर आग की तरह फैली और मौके पर अजगर को देखने और वीडियो बनाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बताया गया कि अजगर ने किसी जानवर को निगल लिया…

Read More

हरिद्वार, 13 जुलाई। अखंड राजपूताना सेवा संघ द्वारा आगमी 13 -14 सितंबर को नैनीताल के रामनगर में राजपूताना बिजनेस समिट एवं आज का कर्मवीर सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। अखंड राजपूताना सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर आरपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के पहले दिन राजपूत बिज़नेस समिट का आयोजन किया जाएगा। दूसरे दिन समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगो को आज का कर्मवीर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। ठाकुर आरपी सिंह ने बताया कि 13 सितंबर को होने वाले समिट में केवल राजपूत समाज के उद्योगपति सम्मलित होंगे। जबकि…

Read More

हरिद्वार, 13 जुलाई। कांवड़ मेला-2025 के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने रविवार देर रात मेला क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कुछ जगहों पर साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं मिलने पर डीएम ने सख्ती दिखाई और नगर निगम अधिकारियों को तत्काल एक्शन लेने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम दीक्षित खुद श्रद्धालुओं के बीच पहुंचे और उनसे व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। श्रद्धालुओं ने शौचालय, पेयजल व सुरक्षा व्यवस्था की तारीफ की, लेकिन कुछ स्थानों पर सफाई को लेकर शिकायतें सामने आईं। इस पर जिलाधिकारी ने नगर निगम को आठ-आठ घंटे की शिफ्ट…

Read More

हरिद्वार, 12 जुलाई। श्री अखंड परशुराम अखाड़े की और से पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए निर्दोष नागरिकों की स्मृति में आयोजित की जा रही शिव महापुराण कथा का शुभारंभ कथाव्यास महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती के नेतृत्व में कलश यात्रा के साथ हुआ। कैदियों को शिव महापुराण कथा का महात्मय श्रवण कराते हुए कथाव्यास स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि पद्मपुराण में वर्णन मिलता है कि किरात नगर में रहने वाला देवराज नामक ब्राह्मण एक वैश्या के संगति में पड़कर ब्राह्मण कर्म को छोड़ कर कुमार्ग पर चलने लगा। कुछ समय बाद देवराज ने प्रयागराज में जाकर शिव महापुराण…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। कांवड़ यात्रा 2025 को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस लगातार चौकस नजर आ रही है। नियमों के उल्लंघन पर पुलिस प्रशासन अब कोई रियायत नहीं बरत रहा। शनिवार को मंगलौर क्षेत्र में तय मानकों से अधिक ऊंचाई और ध्वनि क्षमता वाले DJ सिस्टम लाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने करीब 30 से ज्यादा डीजे को मौके से उतरवाकर वापस भेज दिया। मानकों से ऊंचे DJ नहीं मिलेंगे हरिद्वार में प्रवेश सीओ मंगलौर विवेक कुमार ने बताया कि इस बार तय ध्वनि सीमा, ऊंचाई और साइज से अधिक DJ हरिद्वार में…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। कांवड़ यात्रा के दौरान शनिवार को बहादराबाद टोल प्लाज़ा पर एक कांवड़ खंडित होने की घटना ने अचानक तनावपूर्ण माहौल पैदा कर दिया। घटना के बाद कुछ कांवड़ियों ने टोल प्लाज़ा के पास हंगामा करते हुए मार्ग को अवरुद्ध करने की कोशिश की। पुलिस जब यातायात व्यवस्था को सुचारू करने पहुंची तो कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया, जिससे एक रोडवेज बस और थाना बहादराबाद की मोबाइल पुलिस वैन के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बस में सवार यात्री तक घबरा गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए…

Read More

हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के दौरान शनिवार दोपहर सिंहद्वार चौक पर उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया जब कुछ कांवड़िए हाईवे मार्ग से गुजरने की जिद पर अड़ गए। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें वैकल्पिक मार्ग यानी कांवड़ पटरी से जाने को कहा तो कांवड़िए भड़क उठे और पुलिस से भिड़ गए। सबसे पहले एक युवक पुलिस से भिड़ता नजर आया और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई और स्थिति बिगड़ने लगी। माहौल को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। लाठी फटकार कर भीड़ को तितर-बितर किया गया। इस दौरान…

Read More

लक्सर, हरिद्वार। लक्सर कोतवाली पुलिस ने एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम बाजिद और सद्दाम हैं। दोनों आरोपी लक्सर कोतवाली क्षेत्र के रायपुर गांव के रहने वाले हैं। एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर घायल करने के बाद से दोनों फरार चल रहे थे। चौकी प्रभारी विपिन कुमार की टीम ने सफलता हासिल करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक बीती 08 जुलाई को खलील निवासी रायपुर, थाना लक्सर द्वारा कोतवाली में तहरीर दी गई कि बाजिद ने अपने साथी सद्दाम के…

Read More

अनिल शर्मा , लालढांग हरिद्वार, 12 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा संचालित “ऑपरेशन कालनेमी” अभियान के अंतर्गत हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए थाना श्यामपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। चौकी चंडीघाट प्रभारी देवेन्द्र तोमर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कांवड़ मेला क्षेत्र में गश्त व चेकिंग के दौरान 18 ऐसे व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जो बहरूपिया बाबा और सपेरे के वेश में कांवड़ यात्रियों को रोककर तंत्र-मंत्र, जादू-टोना आदि की झांसा देकर भ्रमित कर रहे थे। इन बहरूपियों की गतिविधियों से मौके पर भीड़भाड़ बढ़ रही थी तथा…

Read More