Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

खैर के अवैध कटान पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार, भेजा जेल

July 16, 2026

हरियाणा नहीं पंजाब के निकले महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले युवक, लोगों ने की थी धुनाई

July 15, 2026

चोरी के शक में युवक की भीड़ ने की पिटाई, वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

July 15, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»कप्तान तृप्ति भट्ट की अगुवाई में नशा तस्करों पर करारा प्रहार, वंदे भारत ट्रेन से 100 ग्राम स्मैक ला रहे बंटी-बबली दबोचे
अपराध

कप्तान तृप्ति भट्ट की अगुवाई में नशा तस्करों पर करारा प्रहार, वंदे भारत ट्रेन से 100 ग्राम स्मैक ला रहे बंटी-बबली दबोचे

News DeskBy News DeskJuly 31, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

देहरादून, उत्तराखंड। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में युवाओं की नसों में जहर घोलने की साजिश को जीआरपी, एनसीबी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने ऐन वक्त पर नाकाम कर दिया। कप्तान तृप्ति भट्ट के कड़े नेतृत्व में जीआरपी देहरादून की टीम ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से सफर कर रहे शातिर ‘बंटी-बबली’ को 100 ग्राम से अधिक अवैध स्मैक के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने जब इनसे पूछताछ की तो इनके इरादे सुनकर टीम भी दंग रह गई। दोनों ने कबूला कि देहरादून आकर स्मैक बेचने और तस्करी से कमाई कर मौज-मस्ती करने का प्लान था। लेकिन तृप्ति भट्ट की टीम ने इन्हें प्लेटफार्म नंबर-1 पर उतरते ही दबोच लिया।

सूअर फार्म वाले बंटी और कुत्ते बेचने वाली बबली की नशे की दुनिया में एंट्री

पकड़े गए आरोपितों की पहचान अमित सिंह पुत्र उदल सिंह निवासी हरथला भातु कॉलोनी, मुरादाबाद (उम्र 35) और पम्मी बालियान पत्नी नीरज निवासी मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि अमित मुरादाबाद में सूअर पालन का काम करता है जबकि पम्मी पालतू कुत्ते बेचकर गुजर-बसर करती है। दोनों पिछले सात सालों से लिव-इन रिलेशन में हैं और अवैध नशे के धंधे से मोटी कमाई करने के इरादे से उत्तराखंड आए थे। अमित ने बताया कि उसके दो भाई उत्तर प्रदेश पुलिस में हैं और एक भाई रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहा है। जबकि पम्मी ने बताया कि उसका 20 साल पहले पति से तलाक हो चुका है और वह कमीशन पर कुत्ते बेचने का काम करती है। दोनों ने यह भी बताया कि स्मैक बेचने से जो पैसा मिलेगा उससे उत्तराखंड की वादियों में घूमने और अपने बच्चों की मदद करने का प्लान था।

खास सूत्रों और सर्विलांस से बिछाया जाल, उतरते ही धर दबोचा

जीआरपी, एनसीबी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने खास मुखबिर की सूचना और तकनीकी सर्विलांस की मदद से मुरादाबाद से देहरादून आ रही वंदे भारत ट्रेन पर नजर रखी। जैसे ही दोनों तस्कर प्लेटफॉर्म नंबर-1 के अंतिम छोर पर ट्रेन से उतरे, टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी में पम्मी के बैग से 100 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना जीआरपी देहरादून मे एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में इस बड़ी कामयाबी पर देहरादून की जनता ने जीआरपी, एनसीबी और आरपीएफ टीम की सराहना की है। एसपी जीआरपी तृप्ति भट्ट ने कहा कि “टीम द्वारा की गई यह कार्रवाई बेहद अहम है, बाकी टीमों को भी इसी दिशा में काम करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही और भी बड़े खुलासे होंगे।

कप्तान तृप्ति भट्ट

पुलिस टीम में

SHO अशोक कुमार, ASI देवेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल अरविंद चौहान, महिला कांस्टेबल रेखा

एनसीबी टीम में

निरीक्षक मनोज सिंह, उप निरीक्षक कविंद्र सिंह, कांस्टेबल अक्षय कुमार, चालक नरेंद्र सिंह कोरंगा

आरपीएफ टीम

उपनिरीक्षक राम भरोसे शामिल रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

खैर के अवैध कटान पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार, भेजा जेल

July 16, 2026

चोरी के शक में युवक की भीड़ ने की पिटाई, वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

July 15, 2026

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 5000 Kg पॉलिथीन जब्त, 01 लाख का चालान

July 14, 2026

बच्ची के साथ नहर डूबी महिला के मामले में नया मोड़, भाई ने लगाया धक्का देने का आरोप, तलाश जारी

July 14, 2026

हरिद्वार में काठा के जंगल में 16 साल वर्षीय किशोरी के साथ गैंग रेप, पहले प्रेमी की पिटाई, फिर दिया वारदात को अंजाम

July 14, 2026

पथरी क्षेत्र में तीन बाईकों की टक्कर,दो बाइक सवारों की मौत, कॉन्स्टेबल घायल

July 13, 2026

युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, रुड़की में बोले मुख्यमंत्री धामी

June 28, 2026

सीएम धामी ने आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का लोकार्पण, खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता

June 28, 2026

वनकर्मियों से की थी मारपीट, तीन आरोपी दबोचे तो मिले 500 के नकली नोटों की गड्डी। जानिए पूरा मामला 

June 28, 2026
इन्हें भी पढ़े-

उदय भारत संस्था ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार October 2, 2024

हरिद्वार, 2अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पंडित लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उदय भारत…

हर की पैड़ी पर गंगा आरती के दौरान गुजरात के श्रद्धालु को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में तोड़ा दम

January 3, 2026

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गाय चोरी करके भाग रहे एक बदमाश को लगी गोली

January 10, 2025

नकली देशी घी पर खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, भरे गए कई दुकानों के सैंपल

September 25, 2024
अन्य खबरें

खैर के अवैध कटान पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार, भेजा जेल

July 16, 2026

हरियाणा नहीं पंजाब के निकले महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले युवक, लोगों ने की थी धुनाई

July 15, 2026

चोरी के शक में युवक की भीड़ ने की पिटाई, वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

July 15, 2026

खड़खड़ी विवाद: दूसरे पक्ष ने भी की प्रेस वार्ता, बेटे की छवि खराब करने का लगाया आरोप

July 15, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,267 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,889 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,191 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.